आनंद विहार – Live Halchal

आनंद विहार बना जाम का गढ़, तालमेल की कमी से दिल्ली के प्रवेश द्वार पर अराजकता का आलम
दिल्ली का प्रमुख प्रवेश द्वार आनंद विहार आज राजधानी की ट्रैफिक अव्यवस्था की सबसे बड़ी मिसाल है। यूपी से दिल्ली में दाखिल होने वाले लाखों यात्रियों के लिए यह इलाका पहला पड़ाव है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां सिर्फ जाम, अव्यवस्था और अव्यवस्थित योजना ही नजर आती है। आईएसबीटी, रेलवे टर्मिनल, मेट्रो स्टेशन और दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर जैसे बड़े ट्रांसपोर्ट हब एक ही दायरे में होने के बावजूद यहां कोई स्थायी और समन्वित ट्रैफिक व्यवस्था नहीं है।

आनंद विहार में हर दिन अंतरराज्यीय बस, लोकल बस, ट्रेन, मेट्रो, निजी वाहनों, ऑटो, ई-रिक्शा और पैदल यात्रियों का सैलाब उमड़ता है। सुबह और शाम तो हालात सबसे बदतर हो जाते हैं। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, स्कूली बसें, लंबी दूरी की बसें और मालवाहक जाम में फंस जाते हैं। कई बार एक किलोमीटर की दूरी तय करने में 40 से 50 मिनट तक लग जाते हैं।

अव्यवस्था की ये वजह आई सामने
ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि जाम की सबसे बड़ी वजह, प्रशासनिक तालमेल में कमी है। ट्रैफिक पुलिस, लोक निर्माण विभाग नगर निगम, परिवहन विभाग और बस संचालन एजेंसियां, सबकी जिम्मेदारियां अलग-अलग तय हैं, लेकिन संयुक्त रणनीति कहीं नजर नहीं आती। आईएसबीटी के बाहर अवैध बस स्टॉप और सड़क किनारे बड़ी संख्या में निजी बसें ट्रैफिक को ज्यादा संकरा कर देती हैं। अधिकारियों ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए मास्टरप्लान तैयार हो रहा है।

जान का जोखिम
इतने व्यस्त ठिकाने के बावजूद आनंद विहार में सड़क पार करने की एक ही व्यवस्था है। इस कारण लोग एक से दूसरी तरफ जाने के लिए जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं। इससे राहगीरों के लिए तो खतरा है ही, वाहन चालकों को लिए भी मुसीबत है। उनके साथ भी दुर्घटना का आशंकी लगी रहती है। लोग सड़क पार करने के लिए अचानक रेलिंग से सड़क पर कूद पड़ते हैं। यह बेहद खतरनाक है।

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, आनंद विहार में AQI 371
राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 300 के पार जा चुका है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है। इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए, प्रशासन ने प्रदूषण कम करने के उपाय के तौर पर कर्तव्य पथ के आसपास ट्रक-माउंटेड वॉटर स्प्रिंकलर तैनात किए हैं।

दिल्ली के लोधी रोड पर 312, और आनंद विहार इलाके में 371 एक्यूआई दर्ज किया गया है, जो गंभीर प्रदूषण का संकेत है। दिल्ली के एक स्थानीय निवाली सैफ ने कहा कि यहां प्रदूषण बढ़ रहा है। आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। सरकार को इस बारे में कुछ करना चाहिए।

रविवार से खराब है दिल्ली की आबो हवा
राजधानी में हवा की गति सुस्त पड़ने और पारा गिरने से लोगों का सांसों पर संकट बरकरार है। ऐसे में प्रदूषण धीरे-धीरे गंभीर श्रेणी की ओर पहुंच रहा है। दिल्ली में सर्दी की दस्तक के साथ ही वायु प्रदूषण का साया फिर गहरा गया है। ऐसे में रविवार को एक बार फिर हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। दिनभर आसमान में हल्की स्मॉग की चादर देखने को मिली। इसके चलते सुबह के समय दृश्यता भी कम रही।
इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 दर्ज किया गया, जिसमें शनिवार की तुलना में 63 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा, एनसीआर में दिल्ली के बाद गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 357 दर्ज किया गया, यह बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में 351, नोएडा में 348 और ग्रेटर नोएडा में 340 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हाला सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 215 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान बुधवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सीपीसीबी के अनुसार, रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 2050 मीटर रही। इसके अलावा वेंटिलेशन इंडेक्स 16000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 329.7 और पीएम2.5 198 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई।

कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर गंभीर श्रेणी में रही हवा
सीपीसीबी के अनुसार, राजधानी के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की श्रेणी गंभीर में रिकॉर्ड की गई, जबकि कुछ इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब रहा। वजीरपुर में 418, विवेक विहार में 402, आरके पुरम में 401, रोहिणी में 396, अशोक विहार में 395, आनंद विहार 391, अलीपुर 363, द्वारका सेक्टर-8 में 392 समेत 14 इलाकों में एक्यूआई 350 के ऊपर दर्ज किया गया। दीपावली के बाद से दिल्ली में कई इलाकों में एक्यूआई ‘खराब’ और बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है, जबकि ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान-2 (ग्रेप-2) के प्रतिबंध अब भी लागू हैं।

आनंद विहार की ट्रैफिक व्यवस्था चौपट : दिल्ली के पहले ट्रांसपोर्ट मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन पर हर वक्त जाम
आनंद विहार बस अड्डे पर सड़क पार करने वालों ने भी दुर्घटना का जोखिम बढ़ा दिया है। लोग अचानक से बीच सड़क की रेलिंग से निकलकर रोड पर कूद पड़ते हैं। यह पूरी तरह से अराजक है।

आनंद विहार राष्ट्रीय राजधानी का पहला ट्रांसपोर्ट का मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन है। यहां पर परिवहन के चार अलग-अगल विकल्प मौजूद हैं। इस पर यहां की ट्रैफिक व्यवस्था पानी फेरती नजर आ रही है।

गाजीपुर से अप्सरा बाॅर्डर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। खासकर व्यस्त समय में इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनती है। इसी मार्ग के एक तरफ आनंद विहार बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, मेट्रो और आरआरटीएस का स्टेशन है। दूसरी तरफ कौशांबी बस अड्डा है।

ऐसे में इस मार्ग पर अंतरराज्यीय और दिल्ली के अंदर चलने वाली डीटीसी की बसों की आवाजाही अधिक होती है। यह बसें बेतरतीव तरीके से मार्ग पर रुकती हैं। इस वजह से मार्ग पर ट्रैफिक काफी प्रभावित होता है।

आनंद विहार बस अड्डे पर रोजाना करीब 1000 के करीब अंतरराज्यीय बसों का आवागमन होता है। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बसों के साथ-साथ नेपाल जाने वाली बसें भी शामिल हैं।

पहले बसें 590 रुपये पार्किंग शुल्क देकर 70 मिनट तक अंदर खड़ी हो सकती थीं, लेकिन दिल्ली परिवहन अवसंरचना विकास निगम (डीटीआइडीसी) ने पिछले वर्ष नियमों में बदलाव कर समय सीमा घटाकर 25 मिनट कर दी और अतिरिक्त समय के लिए प्रति मिनट 140 रुपये जुर्माना लागू कर दिया।

इसका मकसद बसों को जल्दी रवाना करना था, लेकिन चालक अब इससे बचने के लिए बसों को मार्ग पर खड़ा कर रहे हैं। जुर्माने के डर से चालक बसों को बस अड्डे के बजाय सड़क पर काफी देर तक रोकते हैं। इससे सुबह और शाम के समय जाम लगता है।

समाधान के लिए बनाई जाएगी योजना…
बताया जा रहा है कि जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस और बस अड्डा प्रबंधन के साथ बैठक कर योजना बनाई जाएगी। जानकारों का कहना है कि बस अड्डा प्रबंधन को पार्किंग समय को 25 मिनट से बढ़ाकर कम से कम 45 मिनट करना चाहिए ताकि चालकों को सवारी भरने के लिए पर्याप्त समय मिले।

बस अड्डे के पास अतिरिक्त अस्थायी पार्किंग स्थल भी बनाए जाएं, जहां चालक बिना सड़क जाम किए बस खड़ी कर सकें। वहीं गाजीपुर से अप्सरा बाॅर्डर मार्ग पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाए ताकि बसों की अवैध पार्किंग पर अंकुश लगे। बस अड्डा प्रबंधन और यातायात पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के लिए संयुक्त समिति बनाई जाए, जो नियमित निगरानी और समाधान सुनिश्चित करे।

सड़क पार करने वालो से दुर्घटना का जोखिम
आनंद विहार बस अड्डे पर सड़क पार करने वालों ने भी दुर्घटना का जोखिम बढ़ा दिया है। लोग अचानक से बीच सड़क की रेलिंग से निकलकर रोड पर कूद पड़ते हैं। यह पूरी तरह से अराजक है।

सीतामढ़ी और सहरसा से आनंद विहार के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन-सरस्वती चन्द्र
यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय ने पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल मंडल के सीतामढ़ी और सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने यहां बताया कि गाड़ी संख्या 04022/04021 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन आगामी 31 अक्टूबर तक अप एवं डाउन दिशा में 22-22 फेरे चलेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 04032/04031 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा समर स्पेशल आगामी 1 नवम्बर तक 55-55 फेरे लगाएगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04022/04021 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल: गाड़ी संख्या 04022 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी समर स्पेशल 30 अक्टूबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को संचालित की जाएगी। आनंद विहार टर्मिनल से यह ट्रेन 11.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.45 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04021 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल सीतामढ़ी से प्रत्येक गुरूवार एवं शनिवार को 18.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18.05 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। यह ट्रेन अप एवं डाउन दिशा में मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सुरेमनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, औड़िहार, वाराणसी जं., मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जं., रायबरेली, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर रूकेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 16 कोच रहेंगे।

मुख्य जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि गाड़ी संख्या- 04031 आनंद विहार टर्मिनल- सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल: गाड़ी संख्या 04032 आनंद विहार टर्मिनल- सहरसा समर स्पेशल ट्रेन आगामी 31 अक्टूबर तक बुधवार एवं शुक्रवार को छोड़कर प्रति दिन आनंद विहार टर्मिनल से 05.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04031 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल सहरसा से आगामी 1 नवम्बर 2024 तक गुरुवार एवं शनिवार को छोड़कर प्रतिदिन 13.00 बजे प्रस्थार कर अगले दिन 16.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन गढ़ बरुआरी, सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में वातालुकूलित तृतीय श्रेणी के 16 कोच लगेंगे।

आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक एलिवेटेड रोड तैयार
एक महीने के भीतर इससे आवाजाही शुरू हो जाएगी। इससे वाया आनंद विहार पूर्वी दिल्ली, ट्रांस हिंडन और नोएडा के बीच सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर के बीच निर्माणाधीन सिग्नल फ्री प्रोजेक्ट तकरीबन तैयार है। एक महीने के भीतर इससे आवाजाही शुरू हो जाएगी। इससे वाया आनंद विहार पूर्वी दिल्ली, ट्रांस हिंडन और नोएडा के बीच सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। करीब 1.44 किमी लंबे काॅरिडोर के तीन सिग्नल व जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। फर्राटे के साथ अपनी मंजिल की तरफ जा सकेंगे। वहीं, आनंद विहार मेगा ट्रांसपोर्ट हब तक पहुंचना भी आसान होगा।

पीडब्ल्यूडी अधिकारी बताते हैं कि पूर्वी दिल्ली के अहम सिग्नल फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर का काम पूरा है। फिलवक्त इसका रंग-रोगन किया जा रहा है। हफ्तेभर में इसको भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रोजेक्ट का उद्घाटन होगा। उम्मीद है कि जुलाई के पहले पखवाड़े में लोग इससे सफर करने लगेंगे। आनंद विहार-अप्सरा बॉर्डर के बीच सीधा जाने वाला ट्रैफिक एलिवेटेड काॅरिडोर से गुजरेगा जबकि सड़क के दोनों ओर की घनी बसावट के मुसाफिर इसके नीचे से जा सकेंगे। ट्रैफिक दो हिस्सों में बंटने से जाम से पूरी तरह निजात मिल जाएगी। वाहन चालक तेजी से आगे बढ़ सकेंगे।

तीन रेड लाइट हो जाएंगी बंद
सिंगल पिलर पर बनाए गए एलिवेटेड कॉरिडोर के शुरू होने से रोड नंबर-56 पर श्रेष्ठ विहार, रामप्रस्थ और विवेक विहार की रेड लाइट बंद हो जाएंगी और रोड पूरी तरह सिग्नल फ्री हो जाएगा। इससे लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी। इसके आसपास बसी कॉलोनियों के लोगों की सहूलियत के लिए कॉरिडोर पर चढ़ने व उतरने के लिए दो स्थानों पर लूप भी बनाए गए हैं। काॅरिडोर के शुरू होने से पूर्वी दिल्ली के लोगों के साथ सीमा से सटे गाजियाबाद व नोएडा के लोगों को भी लाभ होगा। इन तीन रेड लाइट को हटाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी।

डेढ़ लाख वाहन चालकों को होगा सीधा फायदा
पीडब्ल्यूडी का अनुमान है कि कॉरिडोर पर रोजाना डेढ़ लाख के करीब वाहन दौड़ेंगे। इससे वाहन चालकों के 11.07 मिनट बचेंगे। साथ ही 1.50 लाख टन के करीब कार्बन डाई आक्साइड का उत्सर्जन भी कम होगा। अनुमान के अनुसार सालाना 16.57 लाख लीटर ईंधन की खपत भी कम होगी।

2022 में शुरू हुआ था प्रोजेक्ट
काॅरिडोर का शिलान्यास 10 अक्तूबर 2022 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया था। 15 महीने का यह प्रोजेक्ट तयशुदा समय में पूरा नहीं हो सका। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों का कहना है कि काॅरिडोर का ढांचागत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब पिलर आदि पर पेंटिंग के साथ ही सड़क चिन्ह बनाने का काम किया जा रहा है। जुलाई में इसे जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए उद्घाटन की तारीख जल्द तय की जाएगी।

परियोजना की खास बातें

कुल लंबाई : 1.44 किमी

कुल लागत : 257 करोड़

साइकिल ट्रैक, ग्रीन बेल्ट और फुटपाथ बनाया जाएगा

आनंद विहार मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब को भी मिलेगा फायदा
इस काॅरिडोर से आनंद विहार मल्टी मॉडल