आधी रात तक दिल्ली-यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर इंटरनेट सर्विस निलंबित – Live Halchal

आधी रात तक दिल्ली-यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर इंटरनेट सर्विस निलंबित
समूची दिल्ली में चल रहे किसानों के उग्र प्रदर्शन के चलते केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने अस्थायी रूप से सिंघु, गाजीपुर, टीकरी बॉर्डर, मुबरका चौक और नांगलोई में मंगलवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक इंटरनेट सर्विस स्थगित कर दी गई है।

वहीं, लालकिला के लाहौरी गेट पर लगा दरवाजा उपद्रवी किसानों ने तोड़ दिया है। इसके बाद उपद्रवी मीना बाजार तक पहुंच गए हैं। मीना बाजार में क्या नुकसान किया है? अभी पता नही चल पा रहा है। बताया जा रहा है कि वहां कार्यरत कर्मचारियों ने अपने को कार्यालय में बंद कर लिया है। इस बीच खबर आ रही है कि प्रदर्शनकारियों ने फिर ध्वजारोहण स्थान पर कब्जा कर लिया है। हजारों की संख्या में लोग ध्वजारोहण स्थान पर पहुंच गए हैं।

मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, लालकिला पर पुलिस कर्मियों को घेर कर मारने की कोशिश की गई।

उपद्रवियों ने तलवार से पुलिस कर्मियों पर हमला किया। बताया जा रहा है कि यह हमला निहंगों ने किया। वहीं,  लाल किला खाली कराने में पुलिस कामयाब होती दिखाई दे रही है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प भी जारी है।

वहीं,हिंसक प्रदर्शन पर किसान नेता राकेश टिकैत ने बयान दिया है कि राजनीतिक दलों ने ये माहौल खराब किया है, किसानों ने नहीं। इस बीच दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड जारी है, लेकिन हिंसक प्रदर्शनों के साथ। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर परेड के दौरान आइटीओ समेत दिल्ली में कई जगहों पर किसान अराजक हो चुके हैं। गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ पुलिसकर्मियों को भी पीटने की खबरें आ रही हैं। उधर, नोएडा और गाजियाबाद में किसानों पर लाठीचार्ज भी किया गया है।

इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया है कि दिल्ली में घुसकर हिंसा, तोड़फोड़ और मारपीट करने वालों का उनके संगठन से कोई वास्ता नहीं है। इस बीच किसानों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों के गेट बंद कर दिए गए हैं, इनमें आइटीओ मेट्रो स्टेशन भी शामिल है। दोपहर बाद हड़दंगी किसान लाल किला पर पहुंचे। यहां से कुछ नजदीक ही किसानों ने आइएसबीटी के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीटा।

आइटीओ पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प शुरू हो गई है। इस बीच पुलिस ने किसानों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी किया है।

आईटीओ पर किसानों ने ट्रैक्टर दौड़ा कर पुलिस कर्मियों पर चढ़ाने की कोशिश की गई।

गाजीपुर, आइटीओ और नांगलोई में किसानों ने पुलिस की मौजूदगी में ही बैरिकेड तोड़ डाले।

नोएडा मोड़ पर हिंसक किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात को काबू में किया। इसी के साथ पुलिस ने किसानों को मयूर विहार फेस- स्टेशन से वापस कर दिया है। अब किसान वापस नोएडा में धरना स्थल की ओर लौट रहे हैं।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में यूपी पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया।

किसानों द्वारा उत्पात मचाने और तोड़फोड़ करने पर दिल्ली पुलिस ने ऐसे किसानों की पिटाई शुरू कर दी है।

करनाल बाईपास पर प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में प्रवेश करने के लिए मंगलवार सुबह पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया, उनका कहना है कि यहां से किसानों की ट्रैक्टर रैली जाएगी।