आधार सेवा केंद्रों पर मिल रही इससे जुड़ी सभी सुविधाएं – Live Halchal

आधार सेवा केंद्रों पर मिल रही इससे जुड़ी सभी सुविधाएं, इस तरह लें ऑनलाइन अपॉइंटमेंट
लोगों की आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने देश के कुछ शहरों में आधार सेवा केंद्रों के परिचालन की शुरुआत की है। इन सेंटर्स पर नामांकन के साथ ही पता, नाम और जन्मतिथि अपडेट करने जैसी कई सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

वर्तमान में ये सेवाएं यूआईडीएआई द्वारा बैंकों, पोस्ट ऑफिसों और सरकारी कार्यालयों में दी जा रही हैं। यूआईडीएआई ने दिल्ली, चेन्नई, भोपाल, आगरा, हिसार, विजयवाड़ा और चंडीगढ़ में आधार सेवा केंद्र शुरू कर दिया है। इसके अलावा भोपाल, चेन्नई, पटना और गुवाहाटी में आधार सेवा केंद्र इस महीने शुरू हो जाएंगे। साथ ही यूआईडीएआई देश भर के 53 शहरों में 114 आधार सेवा केंद्र खोलने की प्लानिंग भी कर रहा है।

यूआईडीएआई के अनुसार, आधार सेवा केंद्र की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए कोई भी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकता है। यह ठीक उसी तरह है, जिस तरह पासपोर्ट सेवा केंद्र में पासपोर्ट संबंधी सुविधाओं के लिए अपॉइंटमेंट लेनी पड़ती है। आइए जानते हैं कि किन-किन सुविधाओं के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ली जा सकती है।

आधार सेवा केंद्र पर इन सेवाओं के लिए ले सकते हैं अपॉइंटमेंट

नया आधार बनवाने के लिए

नाम अपडेट करवाने के लिए

पता अपडेट करवाने के लिए

जन्मतिथि अपडेट करवाने के लिए

मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए

ई-मेल आईडी अपडेट करवाने के लिए

जेंडर अपडेट कराने के लिए

बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए

यह है तरीका

सबसे पहले आपको UIDIA की वेबसाइट (https://uidai.gov.in/) पर जाना होगा। अब इसमें ‘My Aadhaar’ टेब पर क्लिक करें। इसके बाद बुक एन अपॉइंटमेंट ऑप्शन पर जाएं।

अब आपको यहां सिटी लोकेशन का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसमें आपको शहर चुनना होगा। शहर चुनने के बाद आपको ‘प्रोसेस्ड टू बुक एन अपॉइंटमेंट’ पर क्लिक करना होगा।

अब एक नया पेज खुलेगा। इसमें तीन ऑप्शन हैं- न्यू आधार, आधार अपडेट और मैनेज अपॉइंटमेंट। आप अपनी आवश्यकता के हिसाब से इनमें से कोई चुन सकते हैं।

मान लीजिए अगर आप आधार अपडेट ऑप्शन को चुनते हैं और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और ओटीपी एंटर करते हैं, तो आपकी एप्लीकेशन वेरीफाई हो जाएगी।

ओटीपी वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आप वहां दिये गए फॉर्म में अपनी डिटेल भर दें। इस फॉर्म में अपॉइंटमेंट से जुड़ी डिटेल पूछी जाती है। यह डिटेल भरने के बाद आपको बुकिंग अपॉइंटमेंट के लिए टाइम स्लॉट चुनना होगा।

अब अंतिम चरण में अपनी अपॉइंटमेंट डिटेल्स जांच लें, अगर बदलाव करना है तो प्रीवियस टेब पर क्लिक करें अन्यथा सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

यह ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग प्रोसेस पूरी तरह फ्री है।