आधार अपडेट – Live Halchal

मध्य प्रदेश के 26 लाख विद्यार्थियों का आधार अपडेट पेंडिंग
प्रदेश के स्कूलों में पढ़ रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल की जा रही है।1 अक्टूबर से राज्यभर में आधार अपडेट का विशेष अभियान शुरू होगा, जिसका उद्देश्य है 5 और 15 वर्ष की आयु पार कर चुके विद्यार्थियों के बायोमेट्रिक डेटा को अपडेट करना।सरकारी आंकड़ों के अनुसार, करीब 26 लाख छात्र ऐसे हैं जिनका आधार अपडेट अभी तक लंबित है।

शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी
आधार समय पर अपडेट न होने के कारण इन छात्रों को कई शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी हो रही है। इस अभियान के जरिए विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, स्कूल में दाखिला, प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

आधार अब विद्यालय के द्वार की दूसरी चरण
आधार अब विद्यालय के द्वार नाम से चलाए जा रहे इस अभियान का यह दूसरा चरण है। पहले चरण की सफलता के बाद अब उन स्कूलों को प्राथमिकता दी जा रही है जहां सर्वाधिक बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट अभी बाकी हैं। इसके अलावा, ऐसे स्कूलों का भी चयन किया गया है जो अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए केंद्र बिंदु बन सकते हैं।

अपडेट स्थिति पर निगरानी रखने नई सुविधा विकसित
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा विभाग और UIDAI ने मिलकर यू-डाइस पोर्टल पर एक नई सुविधा भी विकसित की है, जिससे स्कूलों को अपने विद्यार्थियों की अपडेट स्थिति पर निगरानी रखने में आसानी होगी। राज्य स्तर पर सभी जिला और ब्लॉक अधिकारियों, स्कूल प्राचार्यों और तकनीकी कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि वे अभियान के दौरान आने वाली चुनौतियों को बेहतर ढंग से संभाल सकें। स्कूलों से अपील की गई है कि वे छात्रों और अभिभावकों को समय रहते सूचित करें, ताकि सभी बच्चे समय पर अपना आधार अपडेट करवा सकें और शासकीय सुविधाओं से वंचित न रहें।

फ्री में आधार अपडेट करने के लिए बचे हैं कुछ दिन, बाद में हर अपडेट के लिए लगेगा चार्ज
आधार कार्ड, हमारी पहचान! यह वाक्य एकदम सटीक बैठता है। आज ट्रेन टिकट बुक करते समय या फिर मोबाइल लेते समय हमसे जब आईडी प्रूफ मांगा जाता है तो हम सबसे पहले आधार कार्ड (Aadhaar Card) ही निकालते हैं। आधार कार्ड पर हमारे कई पर्सनल डिटेल्स प्रिंट होते हैं। इसके साथ ही आधार नंबर के जरिये भी सरकार के पास हमारे कई निजी जानकारी होती है। इसी वजह से इसे सिक्योर रखने की भी सलाह दी जाती है।

आधार कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट्स है। ऐसे में इस पर सभी जानकारी सही रहे, यह बहुत जरूरी है। इस वजह से आधार कार्ड जारी करने वाली अथॉरिटी यानी यूआईडीएआई (Unique Identification Authority of India-UIDAI) भी सलाह देता है कि हमें समय समय पर इसे अपडेट करना चाहिए। आधार कार्ड अपडेट के लिए UIDAI ने फ्री आधार अपडेट की सुविधा भी दी है।

कब तक फ्री में होगा आधार अपडेट
UIDAI ने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट की डेडलाइन 14 सितंबर 2024 (शुक्रवार) रखी है। इसका मतलब है कि इस तारीख तक आधार यूजर्स फ्री में ऑनलाइन आधार अपडेट करवा सकते हैं। अगर आधार यूजर्स आधार केंद्र में जाकर आधार अपडेट करवाते हैं तो उन्हें अपडेशन फीस (Aadhaar Updation Charge) देनी होगी।

आपको बता दें कि फ्री आधार अपडेट की तारीख पहले भी बढ़ाई जा चुकी है। अगर UIDAI फ्री आधार अपडेट की तारीख नहीं बढ़ाता है तो 14 सितंबर के बाद ऑनलाइन आधार अपडेट करने पर भी चार्ज लगेगा।

ऑनलाइन कैसे करें आधार अपडेट (How To Update Your Aadhaar Card Online)
हम आपको ऑनलाइन आधार अपडेट करने के स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं।

आपको यूआईडीएआई के ऑफिशियल पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in) पर जाकर लॉग-इन करना होगा।लॉग-इन के लिए आपको आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करना होगा।
अब आपको “Aadhaar Update” के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। यहां आपको अपनी प्रोफाइल शो होगी।
अब आपको आधार में जो अपडेट करना हो उसे अपडेट करके ड्रॉपडाउन मेन्यू में “I verify that the above details are correct.” के चेकबॉक्स पर टिक करके सबमिट करना होगा।
इसके बाद आपको अपडेट से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करके सबमिट करना होगा।
इसके बाद आपको स्क्रीन पर 14 डिजिट का अक्नॉलेजमेंट नंबर शो होगा। इस नंबर के जरिये आप आधार अपडेट स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।