आतिशबाजी – Live Halchal

पंजाब में गुरुपर्व पर आतिशबाजी: फिर बिगड़ी हवा, पहली बार एक्यूआई 431 पहुंचा
पंजाब में गुरुपर्व पर जमकर हुई आतिशबाजी की वजह से मंडी गोबिंदगढ़ की हवा बेहद खराब रही। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 431 दर्ज किया गया जो अति गंभीर श्रेणी में आता है।

इसके अलावा बठिंडा का 323 और जालंधर का अधिकतम एक्यूआई 301 दर्ज किया गया। इसके अलावा बाकी शहरों की हवा भी खराब रही। लुधियाना का 155, पटियाला का 137, खन्ना का 122 और अमृतसर का एक्यूआई 193 दर्ज किया गया है। एक्यूआई का यह स्तर स्वस्थ लोगों की सेहत पर भी प्रभाव डालता है जबकि बुजुर्ग, बच्चों और सांस, हृदय या फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए अधिक खतरनाक है।

वहीं गुरुपर्व के दूसरे दिन वीरवार को मंडी गोबिंदगढ़ का औसत एक्यूआई 231 दर्ज किया गया है। इसी तरह जालंधर 192, लुधियाना 172, अमृतसर 141, बठिंडा 136, खन्ना 124 और पटियाला का एक्यूआई 124 दर्ज किया गया है। गुरुपर्व पर तड़के 4 से 5 बजे और रात को 9 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी गई थी। बावजूद इसके इन आदेशों का अधिकतर शहरों में पालन नहीं हुआ। रात 12 बजे तक भी खूब पटाखे चलाए गए।

पराली जलाने के 351 नए केस, कुल मामले 3284 हुए

पंजाब में वीरवार को पराली जलाने के 351 नए मामले सामने आए। इससे मौजूदा सीजन में पराली जलाने के कुल मामलों की संख्या बढ़कर अब 3284 हो गई है। संगरूर में अब तक सबसे ज्यादा 557 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि तरनतारन 537 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पंजाब में पराली के मामलों में लगातार वृद्धि के कारण हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों व मरीजाें के लिए यह प्रदूषण काफी परेशान करने वाला है।

संगरूर, तरनतारन और फिरोजपुर के बाद अमृतसर से पराली जलाने के सबसे अधिक 279 मामले, बठिंडा से 228, पटियाला से 189, कपूरथला से 111, मानसा से 152, मुक्तसर से 146, मोगा से 165, लुधियाना से 113, बरनाला से 70, मालेरकोटला से 62, जालंधर से 54, फाजिल्का से 69, फरीदकोट से 75, फतेहगढ़ साहिब से 34, एसएएस नगर से 27, होशियारपुर से 15 मामले सामने आए। वीरवार को लगातार दूसरे दिन सबसे अधिक पराली मोगा में जली।

पंजाब में 5 नवंबर तक 1288 मामलों में 66 लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 32 लाख 60 हजार रुपये की वसूली कर ली गई है। इसके साथ ही 972 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है और 1222 रेड एंट्रियां की गई हैं।

पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से रात का पारा 4 डिग्री गिरा

पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने पंजाब में ठंडक बढ़ा दी है। राज्य के न्यूनतम तापमान में वीरवार को 4 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे न्यूनतम पारा अब सामान्य के पास पहुंच गया है, जबकि पिछले कईं दिनों से यह सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ था।

अमृतसर, पटियाला और बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भी 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे गिर गया है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है।

ऐसे में हिमाचल से आ रही ठंडी हवाओं से पंजाब में सुबह व शाम की ठंडक शुरू हो गई है। खास तौर से रात के तापमान में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम भले ही शुष्क रहेगा, लेकिन इन ठंडी हवाओं के कारण दिन व रात को ठंडक का मौसम बना रहेगा।

अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट

पंजाब में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 30.7 डिग्री का अधिकतम पारा समराला का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 26.8 डिग्री, लुधियाना का 28.2 डिग्री, पटियाला का 28.3 डिग्री, पठानकोट का 26.5 डिग्री, बठिंडा का 29.1 डिग्री, फाजिल्का का 27.8 डिग्री, फिरोजपुर का 27.2 डिग्री, होशियारपुर का 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 7.6 डिग्री का न्यूनतम पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का न्यूनतम पारा 10.7 डिग्री, लुधियाना का 14.4 डिग्री, पटियाला का 13.4 डिग्री, बठिंडा का 12.0 डिग्री, फरीदकोट का 9.7 डिग्री, रूपनगर का 12.7 डिग्री दर्ज किया गया।

सात साल बाद दिल्ली के लोगों को आतिशबाजी की मिली अनुमति
दिल्ली के लोग करीब सात साल बाद दीपावली पर पटाखे जला पाएंगे। सुप्रीम कोर्ट से ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति मिलने के बाद दिल्लीवासी बेहद खुश हैं। इससे उत्साहित दिल्ली सरकार ने इसके लिए कोर्ट का धन्यवाद किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि ये निर्णय देश की सांस्कृतिक संवेदनाओं और जनभावनाओं को समझने वाला कदम है, जो परंपरा और पर्यावरण संरक्षण दोनों के बीच सुंदर संतुलन स्थापित करता है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंचने के कारण राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी), दिल्ली सरकार और सुप्रीम कोर्ट ने साल 2015-16 से ही पटाखों पर नियंत्रण लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दिल्ली एनसीआर में पारंपरिक पटाखों की बिक्री और उपयोग पर अस्थायी रोक लगाई।

अदालत ने यह माना कि पटाखे प्रदूषण के मुख्य कारणों में से एक हैं। इनके प्रयोग पर सख्त नियंत्रण जरूरी है। तब से दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध रहा। इस साल सुप्रीम कोर्ट ने दीपावली पर 19 और 20 अक्तूबर को सुबह 6 से 7 बजे और रात को 8 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे जलाने की सशर्त छूट दी है। दिल्ली सरकार की ओर से अधिकृत विक्रेता ही ग्रीन पटाखे बेचेंगे।

फिलहाल सरकार ने साफ किया है कि अभी उसने किसी को भी ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति नहीं दी है। जल्द ही विश्वसनीय और सक्षम विक्रेताओं को अधिकृत लाइसेंस दिया जाएगा। इसके लिए बुधवार शाम को मंत्री ने दिल्ली के
तमाम पटाखा दुकानदारों के साथ बैठक की है।

दिल्ली सरकार कराएगी कोर्ट के निर्देशों का पालन
बुधवार को सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि सरकार ज्यादातर दुकानदारों को लाइसेंस देगी, ताकि ग्रीन पटाखों की कालाबाजारी न हो। सबको आसानी से पटाखे उपलब्ध हों। दिल्ली पुलिस, एमसीडी, डीपीसीसी, सीपीसीबी सहित दिल्ली सरकार की अन्य जिम्मेदार एजेंसियां ग्रीन पटाखों की बिक्री, इन्हें जलाने के समय, कोर्ट के निर्देशों का पालन कराएंगी। उन्होंने दिल्लीवासियों से सरकार के साथ मिलकर नियमों का पालन कराने में सहयोग करने की अपील भी की है। मंत्री ने कहा है कि लोगों के सहयोग से दीपावली के पर दिल्ली की हवा बेहतर रही तो ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति आगे भी जारी रहेगी।

नीरी से प्रमाणित, क्यूआर कोड लगे ग्रीन पटाखे ही बिकेंगे
दिल्ली सरकार ने साफ निर्देश दिये हैं कि केवल नीरी की ओर से प्रमाणित क्यूआर कोड लगे ग्रीन पटाखे ही दुकानदार बेच पाएंगे। इनकी बिक्री 18 से 20 अक्तूबर तक तीन दिन तक की जा सकेगी। ग्रीन पटाखों की बिक्री के स्थान और बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जिलाधिकारी और पुलिस उपायुक्त जल्द ही तय करेंगे। सभी जिलों में अधिक दुकानों को लाइसेंस दिए जाएंगे।

दिल्ली में ग्रीन पटाखे जलाने की सुप्रीम कोर्ट से छूट मिलने के बाद पर्यावरण मंत्री ने डिविजनल कमिश्नर नीरज सेमवाल, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त रविंद्र यादव, डीपीसीसी के चेयरमैन संदीप कुमार और पीईएसओ, नीरी, एमसीडी और एनडीएमसी और संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और कोर्ट के दिशा निर्देशों को लागू करने की तैयारी की। पीईएसओ प्रमाणित पटाखा विक्रेताओं के साथ भी मंत्री ने बैठक की। मंत्री ने कहा, इस दीपावली पटाखा विक्रेता भी सरकार के अभियान का हिस्सा रहेंगे। वे लोगों को बताएंगे कि केवल ग्रीन पटाखे ही मान्य हैं और सुप्रीम कोर्ट ने इनके उपयोग का समय सिर्फ दो घंटे रात में 8 से 10 बजे और एक घंटा सुबह 6 से 7 बजे तय किया है। यह छूट फिलहाल अस्थायी है, लेकिन अगर दिल्ली ने अनुशासन और जागरूकता दिखाई तो यह स्थायी भी हो सकती है।

एक्यूआई रिपोर्ट सीपीसीबी, सुप्रीम कोर्ट रोज जाएगी
मंत्री ने बताया कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) 14 से 25 अक्तूबर तक हर दिन एक्यूआई स्तर की निगरानी करेगी। इसकी रिपोर्ट केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) व सुप्रीम कोर्ट को भेजी जाएगी। कोर्ट के निर्देश का पूरा पालन किया जाएगा।
साल 2018 में वैज्ञानिक संस्थान सीएसआईआर नीरी ने ग्रीन पटाखे विकसित किए। अक्तूबर 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों के सीमित उपयोग को सशर्त अनुमति दी थी।
पिछली सरकार ने कोर्ट से कहा कि राजधानी में ग्रीन पटाखों की पहचान, प्रमाणन और वितरण को लेकर कोई स्पष्ट व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। इस कारण दिल्ली में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध जारी रहा।

पर्यावरण मंत्री ने ये साफ नहीं किया है कि कुल कितने दुकानदारों को ग्रीन पटाखे बेचने के लाइसेंस दिए जाएंगे। हालांकि ये जरूर कहा है कि ज्यादा संख्या में लाइसेंस दिए जाएंगे ताकि कालाबाजारी न हो। दिल्ली पुलिस को निर्देश दिये हैं कि वे दो दिन के भीतर ग्रीन पटाखों के अस्थायी बिक्री लाइसेंस देने की प्रक्रिया पूरी करें। दीपावली के बाद दो दिन का समय विक्रेताओं को दिया जाएगा, ताकि बचा हुआ माल लौटाया या सुरक्षित तरीके से इसका निपटान किया जा सके।

प्रतिबंध के बावजूद दीपावली पर हवा रही गंभीर : साल 2019 और 2020 में दीपावली के समय प्रदूषण स्तर गंभीर श्रेणी में रहने के कारण दिल्ली सरकार ने ग्रीन पटाखों सहित सभी प्रकार के पटाखों पर पूर्ण रोक जारी रखी। नवंबर 2020 में एनजीटी ने भी आदेश दिया कि जिन क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब या उससे ऊपर है, वहां किसी भी प्रकार के पटाखों का उपयोग नहीं किया जा सकता। साल 2021, 2022, 2023 और 2024 में भी ग्रीन पटाखों पर प्रतिबंध लागू रहा। 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि उसने ग्रीन पटाखों पर सर्वमान्य रोक नहीं लगाई है लेकिन राज्यों को स्थानीय प्रदूषण स्थिति के आधार पर प्रतिबंध लगाने की स्वतंत्रता दी है।

फल मंडी में लगी भीषण आग, आतिशबाजी के कारण हुआ ऐसा
जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि जैसे ही हमलोगों को सूचना प्राप्त हुई खुश्कीबाग फल मंडी में आग लगी हैं। सूचना पर तत्काल फायर विभाग को अलर्ट कर दिया। साथ ही बड़ी दो फायर टेंडर तुरंत तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई।

पूर्णिया के फल मंडी में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सौ से अधिक दुकान सहित लकड़ी मिल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे लगभग 50 करोड़ से अधिक की क्षति हुई। घटना में हुए नुकसान का सही आकलन अभी तक नहीं हो पाया है। घटना रविवार देर रात्रि सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग फल मंडी की है। फल दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

कटिहार, अररिया और एयरफोर्स स्टेशन से भी मदद
इसके बाद इसकी सूचना जिला पदाधिकारी और अग्निशमन विभाग को दी गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग की पूर्णिया सहित अररिया, कटिहार जिले के दर्जनों से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। आग लगने का पटका की चिंगाड़ी बताया है। इसकी पुष्टि पूर्णिया जिला पदाधिकारी (DM) कुंदन कुमार ने की। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि जैसे ही हमलोगों को सूचना प्राप्त हुई खुश्कीबाग फल मंडी में आग लगी हैं। सूचना पर तत्काल फायर विभाग को अलर्ट कर दिया। साथ ही बड़ी दो फायर टेंडर तुरंत तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। बायसी, बनमनखी और धमदाहा सहित कटिहार और अररिया फायर टेंडर मंगाया। उसके अलावा एयरफोर्स से क्रेस फायर बिग्रेड को भी मंगाया गया जिसमें सारी सुविधा उपलब्ध रहती हैं। उन्होने कहा कि 12 बड़ा फायर टेंडर और 14 छोटे फायर को मंगाया गया हैं।

शादी समारोह में आतिशबाजी से लगी आग
जिला पदाधिकारी ने कहा कि आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाया हैं। पूर्णिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा, सदर एसडीओ राकेश रमण और सदर एसडीपीओ सहित सारे पदाधिकारी यहां पर कैंप कर रहें हैं। उन्होने कहा कि एसडीआरफ की टीम भी आई हुई हैं मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी समारोह में आतिशबाजी के कारण आग लग गई।