आज RBI पहली बार जारी करेगा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 25 Aug 2017 07:27:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आज RBI पहली बार जारी करेगा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आज RBI पहली बार जारी करेगा 200 रुपये का नोट, जानें इस नोट की खासियत https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%9c-rbi-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-200-%e0%a4%b0%e0%a5%81/73573 Fri, 25 Aug 2017 07:27:31 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=73573 500 और 2000 रुपये के नए नोट के बाद आज यानि शुक्रवार को 200 रुपये का नया नोट भी बाज़ार में लॉन्च हो जाएगा. ये जानकारी आरबीआई ने साझा की है. बुधवार को रिजर्व बैंक ने आधिकारिक तौर पर दो सौ रुपये के नोट जारी करने का एलान किया था. वित्त मंत्रालय की ओऱ से …]]>

500 और 2000 रुपये के नए नोट के बाद आज यानि शुक्रवार को 200 रुपये का नया नोट भी बाज़ार में लॉन्च हो जाएगा. ये जानकारी आरबीआई ने साझा की है. बुधवार को रिजर्व बैंक ने आधिकारिक तौर पर दो सौ रुपये के नोट जारी करने का एलान किया था.आज RBI पहली बार जारी करेगा 200 रुपये का नोट, जानें इस नोट की खासियत

वित्त मंत्रालय की ओऱ से बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा गया, ”केंद्रीय सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 की धारा 24 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक बोर्ड की सिफारिशों पर, दो सौ रुपये मूल्य के बैंक नोट को अंकित मल्य के बैंक नोट के रुप में विनिर्दिष्ट करती है.”

गूगल ने प्लेस्टोर से हटाए 500 ऐप, इसमें मोबाइल गेम्स भी है शामिल….

ध्यान रहे कि रिजर्व बैंक कानून 1934 के तहत 10 हजार रुपये तक के नोट जारी करने का प्रावधान है, लेकिन कब और कितनी कीमत के नोट जारी होगे, इस बारे में सरकार और केद्रीय बैंक के बीच राय-मशविरे के बाद ही फैसला किया जाता है.

नया नोट कई खूबियों से भरपूर होगा
200 रुपये के नए नोट का रंग हल्का पीला होगा. ये नोट भी महात्मा गांधी सीरीज़ में है. लेकिन इस नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर सेंटर में है. इस नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के सिग्नेचर हैं. नोट के आगे वाले हिस्से में अशोक स्तंभ की तस्वीर भी लगाई गई है. जो दाहिनी तरफ है. नोट की पिछली तरफ स्वच्छ भारत अभियान का लोगो भी है.

सिक्यूरिटी थरेड यानी सुरक्षा पट्टी पर भारत और फिर RBI लिखा हुआ है और ये क्रम चलता रहता है. भारत और RBI हरे और नीले रंगों में लिखे गए हैं. जब नोट को तिरछा करेंगे तो भारत और RBI पढ़ सकेंगे और रंग देख सकेंगे.

]]>