आज है शुक्र प्रदोष व्रत – Live Halchal

आज है शुक्र प्रदोष व्रत, पढ़ें दैनिक पंचांग और शुभ मुहूर्त
सनातन धर्म में शुक्र प्रदोष व्रत (Shukra Pradosh Vrat 2024) का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। भगवान शिव के शरण में रहने वाले साधकों को जीवन में हमेशा सुखों की प्राप्ति होती है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 13 December 2024) जानते हैं-

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 13 दिसंबर को शुक्र प्रदोष व्रत है। इस शुभ अवसर पर भक्तगण प्रातः काल से भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा कर रहे हैं। साथ ही मंदिरों में भगवान शिव का अभिषेक किया जा रहा है। साधक मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए व्रत भी रख रहे हैं। धर्मिक मत है कि शुक्र प्रदोष व्रत करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। शुक्र प्रदोष व्रत पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा करने से अमोघ फल की प्राप्ति होगी। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 13 December 2024) जानते हैं-

शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 13 दिसंबर को संध्याकाल 07 बजकर 40 मिनट तक है। इसक बाद चतुर्दशी तिथि शुरू होगी। इस वर्ष 15 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाएगी।

योग
ज्योतिषियों की मानें तो मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के शुभ अवसर पर शिव योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का संयोग 11 बजकर 54 मिनट तक है। इसके बाद सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही रवि योग का भी संयोग शुक्र प्रदोष व्रत पर है। शुक्र प्रदोष व्रत पर शिववास योग का भी निर्माण हो रहा है। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 13 December 2024)

सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 26 मिनट पर
चंद्रोदय- दोपहर 03 बजकर 26 मिनट पर
चंद्रास्त- देर रात 05 बजकर 54 मिनट पर (14 दिसंबर)
शुभ समय (Today Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 16 मिनट से 06 बजकर 11 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से 02 बजकर 40 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 51 मिनट तक
निशिता मुहूर्त- रात 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल – सुबह 10 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक
गुलिक काल – सुबह 08 बजकर 23 मिनट से 09 बजकर 40 मिनट तक
दिशा शूल – पश्चिम

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ

शिव जी के मंत्र

ॐ नमः शिवाय
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा ।
श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं ।
विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व ।
जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो ॥

आज है शुक्र प्रदोष व्रत, आइये जानते है कथा
प्रदोष का व्रत हर महीने में दो बार आता है। यह व्रत महादेव को समर्पित माना जाता है। जी दरअसल एकादशी के जैसे ही इस व्रत को भी काफी श्रेष्ठ व्रत कहते है। ऐसा माना जाता है कि, इस व्रत को रखने और विधि-विधान से महादेव की आराधना करने से वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की सभी मुश्किलें और बाधाओं को खत्म करते हैं। अब आज भी यह व्रत है। जी दरअसल आज शुक्रवार है और आज के दिन प्रदोष व्रत होने की वजह से इसे शुक्र प्रदोष कहा जाएगा। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस व्रत का चलन कैसे शुरू हुआ और इस व्रत को पहली बार किसने रखा था?

ये है पौराणिक कथा- पौराणिक कथा को माने तो प्रदोष का व्रत पहली बार चंद्रदेव ने क्षय रोग से मुक्ति के लिए रखा था। कहते हैं कि चंद्रमा का विवाह दक्ष प्रजापति की 27 नक्षत्र कन्याओं के साथ हुआ था। इन्हीं 27 नक्षत्रों के योग से एक चंद्रमास पूरा होता है। चंद्रमा खुद बेहद रूपवान थे और उनकी सभी पत्नियों में रोहिणी अत्यंत खूबसूरत थीं। इसलिए उन सभी पत्नियों में चंद्रमा का विशेष लगाव रोहिणी से था। चंद्रमा रोहिणी से इतना प्रेम करते थे कि उनकी बाकी 26 पत्नियां उनके बर्ताव से दुखी हो गईं और उन्होंने दक्ष प्रजापति से उनकी शिकायत की।उस दौरान बेटियों के दुख से दुखी होकर दक्ष ने चंद्रमा को श्राप दे दिया कि तुम क्षय रोग से ग्रसित हो जाओ। धीरे-धीरे चंद्रमा क्षय रोग से ग्रसित होने लगे और उनकी कलाएं क्षीण होने लगीं।

इससे पृथ्वी पर भी बुरा असर पड़ने लगा। जब चंद्रदेव अंतिम सांसों के करीब पहुंचे तभी नारद जी ने उन्हें महादेव की आराधना करने के लिए कहा। इसके बाद चंद्रदेव में त्रयोदशी के दिन महादेव का व्रत रखकर प्रदोष काल में उनका पूजन किया। व्रत व पूजन से प्रसन्न होकर महादेव ने उन्हें मृत्युतुल्य कष्ट से मुक्त कर पुनर्जीवन प्रदान किया और अपने मस्तक पर धारण कर लिया। कहते हैं चंद्रमा को पुनर्जीवन मिलने के बाद लोग अपने कष्टों की मुक्ति के लिए हर महीने की त्रयोदशी तिथि को महादेव का व्रत व पूजन करने लगे।