आज है गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्र का आरंभ – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 13 Apr 2021 06:08:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आज है गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्र का आरंभ – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आज है गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्र का आरंभ, जानिए पंचांग https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0/435795 Mon, 12 Apr 2021 23:58:10 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=435795 आज के समय में सभी पंचांग देखकर दिन की शुरुआत करते हैं, ऐसे में हम लेकर आए हैं आज का यानि 13 अप्रैल का पंचांग. 13 अप्रैल का पंचांग- राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 17 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ, अश्विनी नक्षत्र अपराह्न …]]>

आज के समय में सभी पंचांग देखकर दिन की शुरुआत करते हैं, ऐसे में हम लेकर आए हैं आज का यानि 13 अप्रैल का पंचांग.

13 अप्रैल का पंचांग-

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 17 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ, अश्विनी नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 19 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।

विष्कुंभ योग अपराह्न 03 बजकर 15 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। बव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 17 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात मेष राशि पर संचार करेगा।

दिन विशेष : गुड़ी पड़वा, राक्षस संवत् 2078 आरंभ, चैत्र नवरात्र आरंभ

सूर्योदय का समय 13 अप्रैल : सुबह 05 बजकर 58 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 13 अप्रैल : शाम 06 बजकर 46 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः अभ‍िजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 म‍िनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक। अमृत काल सुबह 06 बजकर 17 मिनट से 08 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 33 मिनट से 06 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ स‍िद्धि योग सुबह 05 बजकर 58 म‍िनट से 02 बजकर 20 म‍िनट तक। अमृत स‍िद्धि योग सुबह 05 बजकर 58 म‍िनट से 02 बजकर 20 म‍िनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 म‍िनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 म‍िनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 31 म‍िनट से 09 बजकर 23 म‍िनट तक। इसके बाद 11 बजकर 14 म‍िनट से 11 बजकर 59 म‍िनट तक। गंडमूल सुबह 05 बजकर 58 म‍िनट से 02 बजकर 20 म‍िनट तक।

]]>