आज यहां रहता है मायावती का परिवार – Live Halchal

आज यहां रहता है मायावती का परिवार, मां ने किया था ऐसा संघर्ष
उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती का मंगलवार को 63वां जन्मदिन है। पार्टी कार्यकर्ता उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए जुटे हुए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने धुर विरोधी रही समाजवादी पार्टी से हाथ मिला लिया है। इस मौके पर वह जानते हैं मायावती के जीवन से जुड़े कुछ अनसुने पहलुओं के बारे में…

मायावती का पूरा नाम मायावती नैना कुमारी है। उनका जन्म 15 जनवरी 1956 को दिल्ली के सरकारी अस्पताल श्रीमती सुचेता कृपलानी में हुआ था। मायावती के पिता प्रभु दास दिल्ली में दूरसंचार विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात थे। मायावती की मां रामरती अनपढ़ थीं, लेकिन अपने दम पर दूध डेयरी चलाकर परिवार की आर्थिक करती थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपने सभी बच्चों की शिक्षा में रुचि ली और सबको योग्य भी बनाया।

मायावती के 6 भाई और 2 बहनें हैं। इनका पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थित बादलपुर है। बीए करने के बाद उन्होंने दिल्ली के कालिंदी कॉलेज से एलएलबी किया। मायावती अपने परिवार के साथ नहीं रहती हैं। आज भी उनका परिवार दिल्ली में अलग रहता है। हालांकि, बसपा सुप्रीमो के पास लखनऊ और दिल्ली में बंगले हैं।

पिता प्रभु दास ने बाबा साहब अंबेडकर की जीवनी और उनकी किताबें मायावती को दीं, जिसके बाद उनमें भी दलित आंदोलन की समझ विकसित हुई। एलएलबी और बीएड पास मायावती राजनीति में आने से पहले शिक्षिका के रूप में अपनी सेवा दे चुकी हैं। उसी दौरान उन्होंने सिविल सर्विसेस की तैयारी भी की।

साल 1984 में बसपा की स्थापना के साथ ही वह कांशीराम की कोर टीम का हिस्सा बनीं और पहला लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर में कैराना लोकसभा सीट से लड़ा। 3 जून 1995 को मायावती पहली बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं। इसी के साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश की सबसे युवा मुख्यमंत्री होने का और देश की पहली महिला दलित मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह उन्होंने 18 अक्टूबर 1995 तक ही शासन कर पाईं।

बतौर मुख्यमंत्री दूसरा कार्यकाल 21 मार्च 1997 से 21 सितंबर 1997 तक, तीसरा कार्यकाल 3 मई 2002 से 29 अगस्त 2003 तक और चौथी बार 13 मई 2007 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद ग्रहण किया। इस बार उन्होंने पूरे पांच साल तक राज किया, लेकिन 2012 में समाजवादी पार्टी से हार गईं।