आज दिवाली पर शेयर बाजार में निवेश की करें शुरुआत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 19 Oct 2017 07:35:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आज दिवाली पर शेयर बाजार में निवेश की करें शुरुआत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आज दिवाली पर शेयर बाजार में निवेश की करें शुरुआत https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87/86336 Thu, 19 Oct 2017 07:35:10 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=86336 आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज ही सही समय है. संवत 2074 के लिए आज मुहूर्त ट्रेडिंग होनी है. ऐसा माना जाता है कि इस दौरान निवेश करने से पूरे साल समृद्धि आती है. इस समय शुरू होगी ट्रेडिंग संवत 2074 के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग शाम 6.30 बजे शुरू …]]>

आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज ही सही समय है. संवत 2074 के लिए आज मुहूर्त ट्रेडिंग होनी है. ऐसा माना जाता है कि इस दौरान निवेश करने से पूरे साल समृद्धि आती है.

इस समय शुरू होगी ट्रेडिंग

संवत 2074 के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग शाम 6.30 बजे शुरू होगी और यह 7.30 बजे तक चलेगी. इस समय स्टॉक मार्केट के साथ ही कमोडिटी मार्केट में भी मुहूर्त ट्रेडिंग होती है. मुहूर्त ट्रेडिंग का प्री-ओपनिंग समय शाम 6.15 बजे का है.

एक घंटे के लिए होगी ट्रेडिंग

मुहूर्त ट्रेडिंग प्रतिकात्मक रूप से ज्यादा महत्व रखती है. इस साल यह ट्रेडिंग एक घंटे के लिए होगी. इस दौरान ब्रोकर निवेश करने को शगुन मानते हैं.

शुभ माना जाता है निवेश करना

इस दौरान कुछ लोग शेयर खरीदते हैं, तो कुछ पुराने बेचकर नए भी खरीद लेते हैं. इस समय लिए गए शेयरों को कई ब्रोकर सालभर संभाले रखते हैं और उनसे अच्छा मुनाफा कमाते हैं.

यही है मौका

अगर आप भी निवेश करने की सोच रहे हैं, तो दिवाली के इस शुभ मौके पर इसकी शुरुआत कर सकते हैं. हालांकि निवेश करने से पहले जिन शेयरों में आप निवेश कर रहे हैं उनकी सारी जानकारी हासिल कर लें.

शेयरों की जानकारी हासिल कर लें

निवेश से पहले यह जान लें कि आपको किन शेयरों से ज्यादा रिटर्न की संभावना है. विशेषज्ञों से राय मिले तो आपका निवेश और भी फायदेमंद साबित हो सकता है.

छोटी रकम से करें शुरुआत

आप शुरुआती तौर पर छोटी रकम निवेश कर सकते हैं. आगे जैसे-जैसे आपको इससे फायदा मिलने लगेगा, आप अपना निवेश बढ़ा सकते हैं.

जोखिम का रखें ख्याल

ध्यान रखिए शेयर बाजार में निवेश के साथ जोखिम भी जुड़ा होता है. ऐसे में निवेश से पहले जोखिम के स्तर को अच्छी तरह से समझ लें और उसके हिसाब से ही निवेश करें।

]]>