आज जारी हो सकती है बीजेपी की पहली लिस्ट आम आदमी पार्टी को देगी कड़ी टक्कर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 17 Jan 2020 10:49:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आज जारी हो सकती है बीजेपी की पहली लिस्ट आम आदमी पार्टी को देगी कड़ी टक्कर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आज जारी हो सकती है बीजेपी की पहली लिस्ट आम आदमी पार्टी को देगी कड़ी टक्कर https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%95/308358 Fri, 17 Jan 2020 10:49:45 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=308358 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज अपने 50 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. बाकी बचे हुए 20 उम्मीदवारों का एलान एक या दो दिन में किया जाएगा. बीजेपी ने अपने सभी चारों विधायकों को टिकट देने के साथ 12 पार्षदों को भी टिकट देने का फैसला किया है. विपिन बिहारी को …]]>

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज अपने 50 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. बाकी बचे हुए 20 उम्मीदवारों का एलान एक या दो दिन में किया जाएगा. बीजेपी ने अपने सभी चारों विधायकों को टिकट देने के साथ 12 पार्षदों को भी टिकट देने का फैसला किया है.

विपिन बिहारी को पटपड़गंज से बीजेपी चुनाव लड़ा सकती है इस सीट से आम आदमी पार्टी उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को टिकट दिया है. शिखा राय को ग्रेटर कैलाश से चुनाव लड़ाया जा सकता है. शिखा राय फिलहाल पार्षद हैं और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में स्थाई समिति की अध्यक्ष रही हैं.

तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र से तेजिंदर सिंह बग्गा या राजीव बब्बर और टिकट दिया जा सकता है. पार्टी किसी भी सांसद को चुनाव मैदान में नहीं उतारने का फैसला किया है सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया जा रहा है. केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार की घोषणा आज नहीं की जाएगी.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीधी टक्कर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच ही मानी जा रही है. आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को ही अपने सभी 70 उम्मीदवारों का एलान कर दिया था. 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सिर्फ तीन सीटों पर जीत मिली थी.

]]>