आज का राशिफल: 2 सितंबर 2017 शनिवार… – Live Halchal

आज का राशिफल: 2 सितंबर 2017 शनिवार…
मेष: किसी भी प्रकार के संकट में न पड़ने की सलाह गणेशजी देते हैं। व्यवसायिक स्थल पर आज ऊपरी अधिकारियों के साथ प्रेम से कार्य संपन्न करें। उग्र चर्चा में न उतरना ही आपके लिए हितकारी रहेगा। आज भाग्य साथ नहीं दे रहा है, ऐसा अनुभव हो सकता है। कार्य में सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी परंतु मध्याह्न के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। गृहस्थजीवन में भी आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। ऊपरी अधिकारी की प्रसन्नता आप पर रहेगी। पदोन्नति होने की भी संभावना है। योजनानुसार आर्थिक लाभ भी मिलेगा।बड़ी खबर: सीएम योगी के गाज‌ियाबाद पहुंचने से पहले हुआ भाजपा नेता के घर पर हमला

वृषभ: आपकी अधिक भावुकता आपको अस्वस्थ बना सकती है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। नए कार्य आज प्रारंभ न करें। साथ में वाणी और वर्तन पर संयम बरतें। खान-पान में ध्यान रखें। व्यवसायिक क्षेत्र में विध्न उपस्थित हो सकता हैं। उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद के प्रसंगो को टाल दें। साथ ही प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखें। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। इसलिए धैर्य का सहारा लीजिएगा।

मिथुन: आज आमोद-प्रमोद में अपने आपको भुला देने का दिन है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मनोरंजन प्रवृत्ति में आप खोए से रहेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्र उपलब्ध होंगे। मध्याह्न के बाद आप कुछ अधिक ही भावुक बनेंगे। इससे मन की व्यथा में वृद्धि भी हो सकती है। धन के खर्च में वृद्धि होगी। अनैतिक तथा निषेधात्मक कार्यों से दूर रहिएगा। प्रभु की भक्ति और यौगिक ध्यान से मन को शांति प्राप्त होगी।

कर्क: व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को भी अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को प्रदान करने के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। भागीदारों से भी लाभ होगा।

सिंह: प्रणय-प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। फिर भी क्रोध पर संयम रखिएगा। पेट सम्बंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। लेकिन मध्याह्न के बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है। सहकार्मियों का सहयोग मिलने के बाद आनंद दुगुना हो जाएगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त होना पडे़गा।

कन्या: गणेशजी का कहना है कि आज शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक उल्लास और चेतनाशक्ति का आप में अभाव-सा रहेगा। सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। धन हानि होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखें। कार्य सफलता न मिलने के कारण निराशा होगी। संतान के विषय में चिंता सताएगी। प्रवास को संभवतः टाल दीजिएगा।

तुला: नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन पर उदासी छाई रहेगी। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रहेगा। संपत्ति से सम्बंधित पत्रों के विषय में सावधानी बरतिएगा। माता का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

वृश्चिक: निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न लेने की गणेशजी की सलाह है। पारिवारिक वातावरण में क्लेश की अधिकता रहेगी। परंतु मध्याह्न के बाद परिजनों तथा भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर पाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रहेंगे। प्रवास होगा। जीवन में आध्यात्मिकता छूती हुई अनुभूत होगी।

धनु: आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आपको उत्साह रहेगा। कहीं यात्रा होने की संभावना है। मध्याह्न के बाद आप कुछ दुविधा में रहेंगे। घर में तथा व्यवसायिक स्थल पर कार्यभार रहेगा। अधिक खर्च या निरर्थक खर्च हो सकता है।

मकर: वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति न हो, इसका ध्यान रखिएगा। क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो जाए। मन में व्यग्रता रहेगी। इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा। शुभ प्रसंग में जाने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आनंद छाया रहेगा।

कुंभ: आज का दिन सब तरह से लाभप्रद है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और उसके फलस्वरूप मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विवाह की इच्छा रखने वाले युवाओं को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से आनंद की अभिवृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण कलुषित हो सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है, इसलिए आवेशपूर्ण मन को संयम में रखिएगा। धन का अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें।

मीन: आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी परोपकार का कार्य आपके द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार- वृद्धि कर सकेंगे। उच्च अधिकारीगण आपके कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे। व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग है। पिता और बड़ों का आशीर्वाद और उनसे लाभ भी मिलेगा। आय में वृद्धि होने की भी संभावना है।