आगामी लोकसभा चुनाव – Live Halchal

अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ‘मतदान भी-सावधान भी’ का दिया मंत्र
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जेएनयू में पीडीए ने जीत हासिल की है। इसी तरह जनता लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को हरा देगी। उन्होंने चुनाव में जीत के लिए मतदान भी-सावधान भी का मंत्र दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि जेएनयू के छात्रसंघ चुनाव में पीडीए की एकजुटता की जीत हुई है।

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि पीडीए की एकजुटता ने जेएनयू छात्र संघ चुनाव में समेकित रूप से सभी महत्वपूर्ण पदों पर जीत हासिल की है और भाजपा समर्थित एबीवीपी को भारी अंतर से बुरी तरह हराया है। दलित अध्यक्ष सहित सभी विजयी पदाधिकारियों और उन्हें चुनने वाले सजग, सतर्क मतदाता विद्यार्थियों को भी बहुत बधाई और जेएनयू की नकारात्मक छवि बनाने वालों को आगे भी यूं ही हराते रहने व देशहित में सकारात्मक राजनीति का झंडा फहराते रहने के लिए शुभकामनाएं!

जेएनयू के छात्रों की तरह देश भर के युवा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा राज में फैली ‘अभूतपूर्व बेरोज़गारी’, पेपर लीक होने की वजह से कहीं ‘नौकरी न मिलने की हताशा’ और ‘इलेक्टोरल बॉण्ड’ के रूप में फैले भाजपा के ‘अथाह भ्रष्टाचार’ को हमेशा के लिए दूर करने के लिए, महंगी पढ़ाई और चतुर्दिक महंगाई से त्रस्त अपने परिवारों और आसपास के लोगों को भी भाजपा के खिलाफ मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।

साथ ही इस बार लोकसभा व अन्य चुनावों में युवा :

मतदान स्थल पर आख़िरी क्षण तक फ़र्ज़ी मतदान पर सजग निगाह रखने;

ईवीएम के सीलबंद होने;

ईवीएम मशीन रखने के स्थान तक मशीनों के सुरक्षित पहुंचने

ईवीएम के गोदामों पर 24 घंटे हर तरफ से चतुर्दिक चौकीदारी करने, किसी को ईवीएम गोदामों के आसपास फटकने न देने के लिए लामबंद रहने

मतगणना के दिन सक्रिय रहकर हर तरह से नजर रखने व

चुनाव परिणाम आने व जीत का सर्टिफिकेट न मिल जाने तक डटे रहने का काम करें।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस सजगता से ही ‘वोट की रक्षा’ की जा सकती है और जनता के हित में सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं। इसीलिए अपने देश के भविष्य की रक्षा करने के लिए हम अपने अभियान ‘मतदान भी-सावधान भी’ के तहत युवाओं से अपील करते हैं कि ‘न लापरवाही, न ढिलाई’ और ‘जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं’! ‘युवा विरोधी भाजपा’ को आप सब ‘युवक-युवती की एकजुट शक्ति’ हरा देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा हटाओ, देश बचाओ! भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ! भाजपा हटाओ, भविष्य बचाओ! भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ!