आगाज – Live Halchal

महेश्वर के अहिल्या घाट पर लाइट शो और भजन संध्या से होगा निमाड़ उत्सव का आगाज
मध्य प्रदेश: मां अहिल्या की नगरी महेश्वर में 22 से 24 नवंबर तक निमाड़ उत्सव 2025 आयोजित किया जा रहा है। इसमें तीन दिनों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अहिल्या घाट पर लाइट एंड साउंड शो होगा। पहले दिन 22 नवंबर की शाम 7 बजे उत्सव का शुभारंभ होगा। उद्घाटन के बाद सुप्रसिद्ध गायक लखविंदर लख्खा और साथी भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे। इसी दिन अत्याधुनिक तकनीक से तैयार लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण किया जाएगा।

महेश्वर के अहिल्या घाट पर लाइट एंड साउंड शो तकनीक और परंपरा का अद्वितीय संयोजन साबित होने जा रहा है। महेश्वर का यह शो अत्याधुनिक तकनीक नवाचार, सटीक इंजीनियरिंग कौशल और विरासत धरोहर संवर्द्धन संरक्षण को एक साथ समाहित करने वाला देश के चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में शुमार हो गया है। यह प्रोजेक्ट कई अभूतपूर्व चुनौतियों को पार कर तैयार किया गया है, जो इसे देश का सबसे अनोखा और जटिल शो बनाता है।

नदी के बदलते जलस्तर के बीच हाइड्रॉलिक सिस्टम का विकास

घाट के किनारे प्रोजेक्टर इंस्टॉल करने में सबसे बड़ी बाधा नर्मदा का लगातार बदलता जलस्तर रहा। प्रोजेक्टर की ऊंचाई अधिक रखने से नाविकों और पर्यटकों को किले का स्पष्ट दृश्य प्रभावित होता, ऐसे में पहली बार नदी की स्थिति के अनुरूप कस्टम हाइड्रॉलिक सिस्टम तैयार किया गया।

यह सिस्टम पानी के दबाव, लहरों और जलस्तर में होने वाले उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रोजेक्टर को स्थिर रखने में सक्षम है। वॉटर-कोरोजन रेजिस्टेंट डिजाइन, प्रेशर कंट्रोल तकनीक और प्रोजेक्शन की सटीकता बनाए रखना इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं। महेश्वर किले की ऐतिहासिक संरचना को देखते हुए टीम ने बिना कील या ड्रिलिंग के लाइटिंग, लेजर, साउंड और वायरिंग का पूरा सेटअप तैयार किया।

कमिश्नर दीपक सिंह की रही अहम भूमिका

नर्मदा तट पर इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने में इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनकी निरंतर मॉनिटरिंग, समयबद्ध समीक्षा और फील्ड स्तर पर की गई मार्गदर्शन ने टीम को कठिन परिस्थितियों में भी योजना को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद की।

पर्यटन को नई दिशा देने की तैयारी
किले की भव्यता, नर्मदा की लहरों और तकनीक का यह अनूठा संगम महेश्वर पर्यटन को नए आयाम देने जा रहा है। शो के शुरू होने के साथ ही महेश्वर का इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत आधुनिक प्रकाश एवं ध्वनि तकनीक के माध्यम से दर्शकों के सामने नए रूप में प्रस्तुत होगी।
महेश्वर के लिए यह आयोजन एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

23 नवंबर के कार्यक्रम

23 नवंबर को लोकनृत्यों और निमाड़ी काव्य का दौर चलेगा। पुरी का प्रसिद्ध गोटिपुआ नृत्य चंद्रमणि प्रधान एवं साथी, बड़ौदा का राठ नृत्य विजय भाई राठवा एवं साथी, तथा निमाड़ी कवि— मोहन परमार खरगोन, दिलीप काले महेश्वर, राम शर्मा परिंदा मनावर,जितेंद्र यादव कसरावद, धनसिंह सेन जलकोटा और बिहारी पाटीदार करौंदिया—अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री जगदीश जोशीला गोगांव करेंगे।

24 नवंबर को लोकनृत्य श्रृंखला में कथक नृत्य गौरी शर्मा एवं साथी खरगोन, खंडवा का गणगौर अनुजा जोशी एवं साथी और काठी नृत्य रामदास साकल्ले एवं साथी खंडवा प्रस्तुत किया जाएगा। इस दिन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन भी आयोजित होगा, जिसमें सुदीप भोला, डॉ. शंभूसिंह सिंह मनहर, डॉ भुवन मोहिनी, नरेंद्र श्रीवास्तव ‘अटल’ महेश्वर और राम भदावर ‘ओज’ काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम के सूत्रधार बुद्धि प्रकाश दाधीच रहेंगे।

आज से वायुसेना के दो दिवसीय एयर शो का आगाज
भारतीय वायु सेना अगले दो दिनों में गुवाहाटी में पूर्वोत्तर क्षेत्र में पहला पूर्ण-स्तरीय एयर शो आयोजित करने जा रही है। शो में देश के लड़ाकू विमान जैसे राफेल, सुखोई, अपाचे और आईएल-78 रिफ्यूलर का प्रदर्शन किया जाएगा।

भारतीय वायु सेना की 93वीं वर्षगांठ समारोह के उपलक्ष्य में पूर्वी वायु कमान शनिवार और रविवार को ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर लाचित घाट पर शो का आयोजन कर रही है, जिसमें 25 से अधिक संरचनाओं में 75 से अधिक लड़ाकू हेलीकाप्टर और विमान प्रदर्शित किए जाएंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे उपस्थित
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी वायु कमान के एयर आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल सूरत सिंह की उपस्थिति में रविवार को नदी की प्राकृतिक सुंदरता के बीच इस नजारे को देखने के लिए उपस्थित रहेंगे। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि यह पहली बार है कि भारतीय वायुसेना पूर्वोत्तर में इस तरह का विस्तृत शो आयोजित कर रही है। वायुसेना के लगभग सभी विमान और हेलीकाप्टर आकाश में विभिन्न करतब दिखाते हुए प्रदर्शित किए जाएंगे। यहां के लोगों को हमारे आकाश योद्धाओं की एक झलक मिलेगी।

पलवल में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आगाज
सरस्वती महिला महाविद्यालय में सोमवार से तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ उत्साह, उमंग और प्रतिभा के शानदार संगम के साथ हुआ। यह आयोजन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के छात्र कल्याण विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। महोत्सव का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता, ऊर्जा और नवाचार को एक मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम 5 नवंबर तक चलेगा। प्रतियोगिता में फरीदाबाद और झज्जर क्षेत्र के 38 महाविद्यालयों के लगभग 1000 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने किया। इस अवसर पर एडीसी जयदीप, सिटी मजिस्ट्रेट अप्रितम सिंह, डीएसपी मनोज और सीएमओ डॉ. सतींद्र वशिष्ठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक मंगला ने की। महोत्सव का संचालन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना त्यागी तथा आयोजन सचिव डॉ. सविता मनचदा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति से हुई। डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि सर्जनात्मकता, अभ्यास और आत्मविश्वास के माध्यम से ही युवा अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

अंबाला: उत्तर क्षेत्रीय युवा महोत्सव का हुआ आगाज
हरियाणा में पहली बार आयोजित होने वाले उत्तर क्षेत्रीय युवा महोत्सव 2025 का सोमवार को आगाज हुआ। श्री दीवान कृष्ण किशोर सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय की तरफ से आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर अलग-अलग राज्यों से आने वाले खिलाड़ी बेहद उत्साहित दिखे। कार्यक्रम के साथ-साथ खेलों की कमेंट्री भी संस्कृत में हुई। कॉलेज से भव्य शोभायात्रा निकालकर इसकी शुरूआत हुई। इस यात्रा में खिलाड़ी अपने- अपने राज्यों की परम्परागत वेश- भूषा में नजर आए। इसके बाद सनातन धर्म कॉलेज के सभागार में युवा महोत्सव की शुरूआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय से कुलपति प्रो. राधेश्याम शर्मा रहे व विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. मदनमोहन झा तथा छात्र-कल्याण अधिष्ठाता (दिल्ली परिसर) प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे, जबकि सम्मानित अतिथि के रूप में श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के आचार्य प्रो. राम सलाही द्विवेदी पधारे।

कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभाकार्यक्रम के बाद संस्कृत कॉलज परिसर के अलावा एसडी कॉलेज मैदान सहित सुभाष पार्क के पास बैडमिंटन हॉल में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं, इनमें हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश राज्यों के लगभग 500 छात्र प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिन्होंने कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, कैरम, सांस्कृतिक वार्ता लेखन, शास्त्रीय नृत्य, लघु शैक्षणिक चलचित्र आदि विविध प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

संस्कृत भाषा ज्ञान-विज्ञान की आधार शिला है : प्रो राधेश्याम शर्मा
युवा महोत्सव के मुख्य अतिथि प्रो. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि संस्कृत भाषा केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि ज्ञान-विज्ञान की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों को नई पीढ़ी में संस्कृत के पुनर्जागरण के वाहक बनने का संदेश दिया। प्रो. मदनमोहन झा ने युवाओं में अनुशासन, सहयोग और सांस्कृतिक चेतना की भावना विकसित करने पर बल दिया, वहीं प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने संस्कृत के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने की बात कही। एमडी आदर्श संस्कृत कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विष्णु दत्त शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और सांस्कृतिक परंपरा के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर ज्योतिष विभाग के डॉ. श्याम नाथ झा, डॉ. अशोक कुमार मिश्र, सनातन धर्म कॉलेज की प्रबंधक समिति के अध्यक्ष व सदस्य डॉ. देशबंधु, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. आरसी शर्मा, डॉ. अल्का शर्मा सहित अनेक विद्वान, शिक्षाविद एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

हरियाणा: राज्य ओलंपिक गेम्स का दो नवंबर को गुरुग्राम से आगाज
हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के सह सचिव रविन्द्र पानू ने बताया कि आखिरी बार राज्य ओलंपिक गेम्स साल 2012 में आयोजित हुए थे जिसके बाद यह आयोजन अब 13 साल बाद हो रहा है।

इस बार 10 जिलों के 24 स्थलों पर प्रतियोगिताएं होंगी। गुरुग्राम में हैंडबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स और टेबल टेनिस, सोनीपत में नेटबॉल, बास्केटबॉल और कुश्ती, फरीदाबाद में वेटलिफ्टिंग, फेंसिंग, आर्चरी व टेनिस, पंचकूला में कबड्डी, जूडो, कराटे और बैडमिंटन स्पर्धा होगी।

कुरुक्षेत्र में योगा, साइक्लिंग और वॉलीबॉल, रोहतक में बॉक्सिंग, करनाल में फुटबॉल, चंडीगढ़ में कायकिंग और कनोइंग जबकि दिल्ली में शूटिंग और ट्रैक साइक्लिंग इवेंट होंगे। बहादुरगढ़ जिले के झज्जर स्थित चैम्पियंस एक्वेटिक एकेडमी में ट्रायथलॉन, तैराकी और वॉटर पोलो के मुकाबले होंगे। रविन्द्र पानू ने बताया कि खेलों के सुचारु संचालन के लिए 1465 स्पोर्ट्स स्टाफ और 565 टेक्निकल अधिकारी तैनात किए गए हैं।