आगरा मेट्रो – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 18 Aug 2026 07:19:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आगरा मेट्रो – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आगरा मेट्रो: 19 अगस्त को आएंगे सीएमआरएस, 100 प्वाइंट पर होगी सुरक्षा जांच https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b-19-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%86%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%97/681372 Tue, 18 Aug 2026 07:19:21 +0000 https://livehalchal.com/?p=681372 आगरा मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) 19 अगस्त को आगरा आएंगे। वह दो दिन रहेंगे और मेट्रो के 100 बिंदुओं पर सुरक्षा ऑडिट करेंगे। रिपोर्ट में सब कुछ ठीक होने के बाद मेट्रो का शुभारंभ किया जाएगा। सीएमआरएस नीलांभ्र सेनगुप्ता के साथ पांच सदस्यीय तकनीकी टीम आगरा आएगी। ये लोग दो दिन 100 बिंदुओं पर …]]>

आगरा मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) 19 अगस्त को आगरा आएंगे। वह दो दिन रहेंगे और मेट्रो के 100 बिंदुओं पर सुरक्षा ऑडिट करेंगे। रिपोर्ट में सब कुछ ठीक होने के बाद मेट्रो का शुभारंभ किया जाएगा।

सीएमआरएस नीलांभ्र सेनगुप्ता के साथ पांच सदस्यीय तकनीकी टीम आगरा आएगी। ये लोग दो दिन 100 बिंदुओं पर ऑडिट करेंगे। इसमें ट्रैक, सिग्नल, टिकटिंग, स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, अग्निशमन उपकरण, अनाउंस सिस्टम, नियंत्रण कक्ष समेत विभिन्न बिंदु शामिल हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद मेट्रो ट्रेन शुरू करने के लिए हरी झंडी मिलेगी।

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि सीएमआरएस को 10 अगस्त को आना था, लेकिन किन्ही कारणों से इस तिथि को 19-20 किया गया है। इनकी ऑडिट रिपोर्ट देने के बाद मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। इसके लिए पीएमओ से तिथि मांगी है। संभावना है कि सितंबर के पहले सप्ताह में इसका शुभारंभ हो जाएगा।

फ्लाईओवर को पार करेगा ट्रैक, 20 मीटर होंगे पिलर
यूपीएमआरसी का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें भगवान टॉकीज और शाहदरा में फ्लाईओवर बने हैं। उनके ऊपर से मेट्रो ट्रैक गुजरेगा। इसके लिए पिलर की ऊंचाई 17-20 मीटर तक होगी। सामान्य स्थिति पर ट्रैक की ऊंचाई 12-15 मीटर तक है। इससे फ्लाईओवर पर भी वाहन गुजरते रहेंगे। गर्डर रखते वक्त फ्लाईओवर से यातायात रोका जाएगा। यह कार्य रात में किया जाएगा, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।

]]>
आगरा मेट्रो के आठ एलिवेटेड स्टेशनों पर बनेंगे एफओबी… https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%a0-%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%87/628585 Sat, 23 Aug 2025 05:07:17 +0000 https://livehalchal.com/?p=628585 आगरा मेट्रो के आठ एलिवेटेड स्टेशनों एफओबी बनाए जाएंगे, जिससे बस अड्डे और रेलवे स्टेशन से यात्री सीधे जुड़ सकेंगे। पहले कॉरिडोर में तीन, दूसरे कॉरिडोर के पहले चरण के पांच स्टेशनों पर काम होगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) मेट्रो स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाने जा रहा है। एलिवेटेड ट्रैक के आठ स्टेशनों पर …]]>

आगरा मेट्रो के आठ एलिवेटेड स्टेशनों एफओबी बनाए जाएंगे, जिससे बस अड्डे और रेलवे स्टेशन से यात्री सीधे जुड़ सकेंगे। पहले कॉरिडोर में तीन, दूसरे कॉरिडोर के पहले चरण के पांच स्टेशनों पर काम होगा।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) मेट्रो स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाने जा रहा है। एलिवेटेड ट्रैक के आठ स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) भी बनाए जाएंगे। बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों से भी मेट्रो स्टेशन को जोड़ा जाएगा। इससे लोगों को सड़क पार करने में दिक्कत नहीं होगी। पहले काॅरिडोर के तीन स्टेशनों और दूसरे काॅरिडोर के पहले चरण के पांच स्टेशनों पर एफओबी बनेंगे।

आगरा में 29.4 किमी. दूरी में मेट्रो का संचालन होगा। पहला काॅरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक है और इसकी दूरी 14 किमी. है। इसमें ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। इसके अंतिम तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा हैं। यह तीनों एलिवेटेड स्टेशन हैं और इन तीनों पर एफओबी बनेगा। इसमें आईएसबीटी पर स्टेशन बनना शुरू हो गया है। इसके बाद एफओबी बनेगा।

दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसकी दूरी करीब 15.4 किमी है और इसमें 14 स्टेशन हैं। इसका दो चरणों में निर्माण हो रहा है। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक काम होगा। इसमें आगरा कैंट, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट और आगरा कॉलेज पर एफओबी बनेगा। आगरा कॉलेज जंक्शन के तौर भी विकसित किया जा रहा है। यहां पर दोनों कॉरिडोर की कनेक्टविटी होगी।

दूसरे चरण में हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, कृषि मंडी और कालिंदी विहार स्टेशन बनेंगे। इन पर एफओबी के लिए अभी सर्वे चल रहा है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि आठ एलिवेटेड स्टेशनों पर एफओबी बनना तय हो गया है। दूसरे कॉरिडोर के बाकी नाै एलिवेटेड स्टेशनों पर एफओबी के लिए सर्वे का काम जारी है।

नहीं हटाने पड़ेंगे पुराने एफओबी
यूपीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड ट्रैक की ऊंचाई 40-50 फीट तक होती है। इससे ट्रैक के बीच आने वाले नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एफओबी को हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर कार्य के दौरान एफओबी से बाधा आ रही है तो उसे अस्थायी तौर पर हटा सकते हैं। कार्य पूरा होने पर फिर शुरू करा दिया जाएगा। पहले कॉरिडोर में गुरु का ताल और दूसरे कॉरिडोर में अबुउलाह दरगाह और लंगड़े की चौकी पर एफओबी बना है।

रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से जुडेंगे मेट्रो स्टेशन
यूपीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मेट्रो को रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से भी जोड़ा जाएगा। इसमें राजामंडी मेट्रो स्टेशन को राजामंडी रेलवे स्टेशन से जोड़ दिया गया है। आगरा कैंट मेट्रो स्टेशन का निर्माण चल रहा है, इसे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाएगा। आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन को बस अड्डे से जोड़ा जाएगा। इस स्टेशन को बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन से जोड़ने के लिए यहां तक रास्ता बनाने की रेलवे की भी योजना है। इससे यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा हो जाएगी।

]]>