आगरा के अस्पताल में 22 कोरोना मरीजों की मौत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 08 Jun 2021 07:05:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आगरा के अस्पताल में 22 कोरोना मरीजों की मौत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आगरा के अस्पताल में 22 कोरोना मरीजों की मौत, राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-22-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8/443323 Tue, 08 Jun 2021 07:05:46 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=443323 नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के आगरा में पारस हॉस्पिटल के अंदर मॉक ड्रिल के दौरान ऑक्सीजन सप्लाई कटने की वजह से 22 मरीजों की मौत की खबर को लेकर हड़कंप मच गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन इस बात को स्वीकार करते हुए नजर आ …]]>

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के आगरा में पारस हॉस्पिटल के अंदर मॉक ड्रिल के दौरान ऑक्सीजन सप्लाई कटने की वजह से 22 मरीजों की मौत की खबर को लेकर हड़कंप मच गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन इस बात को स्वीकार करते हुए नजर आ रहे हैं कि मॉक ड्रिल के दौरान 5 मिनट के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति बंद की गई थी। इस मामले के सामने आने के बाद यूपी सरकार ने जांच के निर्देश दिए हैं। 

वहीं, अब इस घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने मंगलवार को आगरा की घटना से संबंधित एक खबर का स्क्रीन शॉट साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘भाजपा शासन में ऑक्सीजन व मानवता दोनों की भारी कमी है। इस खतरनाक अपराध के जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए। दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।’

बता दें कि इस मामले को लेकर यूपी की योगी सरकार भी हरकत में आ गई है। यूपी के मंत्री जय प्रताप सिंह ने मामले को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि आगरा के पारस हॉस्पिटल में ऑक्सीजन को लेकर कोई दिक्कत आ रही है। मामले की जांच की जा रही है और जांच संपन्न होने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

]]>