आखिर क्यों ? विद्या बालन ने जयललिता की बायोपिक करने से किया इनकार – Live Halchal

आखिर क्यों ? विद्या बालन ने जयललिता की बायोपिक करने से किया इनकार
तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की बायोपिक में मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी कंगना रनौत. रिपोर्ट्स के अनुसार जयललिता पर बन रही बायोपिक को तमिल में ‘थलाइवी’ और हिंदी में ‘जया’ नाम से रिलीज किया जाएगा. कंगना से पहले बायोपिक के लिए विद्या बालन को अप्रोच किया गया था. लेकिन विद्या ने इस रोल के लिए इनकार कर दिया था. अब इस बात का खुलासा हुआ है कि आखिर विद्या बालन ने जयललिता की बायोपिक करने से क्यों इनकार किया था.

सोर्स के आधार पर स्पॉटबॉय की एक खबर के मुताबिक, “विद्या बालन ने जयललिता की बायोपिक करने से इसलिए इंकार किया क्योंकि उन्हें लगता है कि वो इस रोल के साथ न्याय नहीं कर पातीं.

इसी दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी की वेब सीरीज पर काम करने का फैसला लिया था. इसे विद्या पिछले एक साल से बनाना चाहती थीं.” विद्या के लिए ये फैसला बहुत मुश्किल था, लेकिन उन्होंने फाइनल सोच लिया था और उन्होंने प्यार से जयललिता की बायोपिक के लिए मना कर दिया. उन्होंने मेकर्स को कहा कि वो इस फिल्म के लिए कोई नया चेहरा ढूंढ़ लें.

बता दें कि इस फिल्म को एएल विजय डायरेक्ट कर रहे हैं. केवी विजेंद्र प्रसाद ने इसे लिखा है. जल्द ही कंगना फिल्म के लिए काम शुरू कर देंगी. ऐसी खबरें भी हैं कि इस फिल्म के लिए कंगना ने मोटी फीस ली है.

रिपोर्ट्स की मानें तो बायोपिक के लिए कंगना ने 24 करोड़ रुपये की फीस ली है. हालांकि निर्माताओं ने बायोपिक के लिए कंगना को मिलने वाली फीस का खुलासा नहीं किया है, पर कहा कि कंगना को जो फीस दी जा रही है उसे वे डिजर्व करती हैं.  कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- मेरी और जयललिता की जिंदगी की कहानी काफी मिलती जुलती है. मैं अपनी खुद की बायोपिक पर काम कर रही थी लेकिन मेरी कहानी जयललिता की कहानी से काफी मिलती जुलती है.

सही मायनों में ये मेरी लाइफ से भी ज्यादा बड़ी सफलता की कहानी है. जब मैंने फिल्म की कहानी सुनी थी तो मैंने अपने और जयललिता की कहानी में काफी समानता पाई थी.