आखिर क्यों पति को देखते ही फूट-फूटकर रो पड़ी दीपिका – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 11 Dec 2018 09:47:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आखिर क्यों पति को देखते ही फूट-फूटकर रो पड़ी दीपिका – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 आखिर क्यों पति को देखते ही फूट-फूटकर रो पड़ी दीपिका, जानिए क्या है सच्चाई https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80/194448 Tue, 11 Dec 2018 09:47:38 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=194448 ‘बिग बॉस 12’ में इन दिनों इमोशंस दिखाई दे रहे हैं। कंटेस्टेंट्स अपने घरवालों से कई महीनों बाद मिलकर बेहद खुश हैं। ‘बिग बॉस’ 12 में चल रहे फैमिली स्पेशल एपिसोड में एक और परिवार का मिलन हुआ। सोमवार को प्रसारित बिग बॉस के 86वें एपिसोड में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की मुलाकात देखी …]]>

‘बिग बॉस 12’ में इन दिनों इमोशंस दिखाई दे रहे हैं। कंटेस्टेंट्स अपने घरवालों से कई महीनों बाद मिलकर बेहद खुश हैं। ‘बिग बॉस’ 12 में चल रहे फैमिली स्पेशल एपिसोड में एक और परिवार का मिलन हुआ। सोमवार को प्रसारित बिग बॉस के 86वें एपिसोड में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की मुलाकात देखी गई। कई महीनों बाद मिले दीपिका और शोएब एक दूसरे से मिलकर बेहद खुश हुए और इमोशनल भी हो गए। इस मोमेंट को देख हर कोई इमोशनल था। इससे पहले घर में देखा गया कि, करणवीर अपनी पत्नी और बच्चों से मिलते हैं लेकिन इनके जाने के बाद वे खूब रोते हैं। इस मोमेंट पर करणवीर को सभी कंटेस्टेंट्स गले लगाकर मनाते हैं।

रोमिल की पत्नी भी घर में आती हैं। वह रोमिल को यह सलाह दे जाती हैं कि वे अपने लिए गेम खेलें। इस मौके पर वो सोमी को रोमिल की छोटी बहन कहकर बुलाती हैं तो सुरभि का रिस्पॉन्स आश्चर्य करने वाला होता है। वे कहती हैं कि, अगर उन्होंने किसी से रिश्ता बनाया है तो कुछ भी बोलने से पहले सोचा करें। रोमिल की पत्नी सभी घरवालों से मिलकर चली जाती हैं।

पहली बार सामने आया अनुष्का और विराट की शादी का VIDEO, लोगों ने कहा- WOW

इसके बाद एंट्री होती है सोमी की बहन सबा की। सबा को देख सोमी रोने लगती हैं। सोमी को सबा समझाती हैं कि अगर घरवालें उन्हें कमजोर समझते हैं या कहते हैं तो वह अपना स्टैंड खुद लें। चूंकि सबा इससे पहले खुद कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।

इसके बाद दीपिका अपने पति शोएब का बेसब्री से इंतजार कर रही होती हैं। दीपिका इस दौरान सुरभि को अपने और शोएब के रिश्ते के बारे में बताती हैं। वह कहती हैं कि, शोएब उनकी बैकबोन हैं। इस बीच शोएब की आवाज आती है और दीपिका का खुशी का ठिकाना नहीं रहता। लेकिन बिग बॉस सभी घरवालों को गेम के मुताबिक पॉज कर देते हैं। लेकिन बिग बॉस दीपिका को फिर प्ले कर देते हैं और वह शोएब से मिलकर रो पड़ती हैं। दीपिका शोएब को अपने हाथों से बना हलवा भी खिलाती हैं।

]]>