आकाशीय बिजली – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 29 Jun 2025 08:47:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आकाशीय बिजली – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 यमुनानगर: आकाशीय बिजली गिरने से पोल्ट्री फार्म की इमारत गिरी https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%bf/620345 Sun, 29 Jun 2025 08:47:04 +0000 https://livehalchal.com/?p=620345 फार्म मालिक और स्थानीय लोगों के प्रयासों के बावजूद चूजों को नहीं बचाया जा सका। पॉल्ट्री फार्म के मालिक राजपाल ने बताया कि वह वर्षों से इस क्षेत्र में पॉल्ट्री फार्म चला रहे थे और उनके फार्म से अंडों की नियमित सप्लाई मिलिट्री एरिया में होती थी। यमुनानगर के खंड जठलाना गांव नाहरपुर में रविवार …]]>

फार्म मालिक और स्थानीय लोगों के प्रयासों के बावजूद चूजों को नहीं बचाया जा सका। पॉल्ट्री फार्म के मालिक राजपाल ने बताया कि वह वर्षों से इस क्षेत्र में पॉल्ट्री फार्म चला रहे थे और उनके फार्म से अंडों की नियमित सप्लाई मिलिट्री एरिया में होती थी।

यमुनानगर के खंड जठलाना गांव नाहरपुर में रविवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक पॉल्ट्री फार्म की दो मंजिला इमारत पूरी तरह से ढह गई, जिससे इमारत के अंदर मौजूद करीब 13 हजार चूजे (मुर्गी के बच्चे) मलबे में दबकर मर गए। इस हादसे में पॉल्ट्री फार्म मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय तेज गर्जना के साथ बिजली सीधी इमारत पर गिरी, जिसकी चपेट में आते ही पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। आसपास के लोगों ने बताया कि हादसे के समय इलाके में हल्की बारिश हो रही थी।

हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित थाना पुलिस और पशुपालन विभाग की डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाते हुए जेसीबी की सहायता से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। हालांकि, फार्म मालिक और स्थानीय लोगों के प्रयासों के बावजूद चूजों को नहीं बचाया जा सका।

पॉल्ट्री फार्म के मालिक राजपाल ने बताया कि वह वर्षों से इस क्षेत्र में पॉल्ट्री फार्म चला रहे थे और उनके फार्म से अंडों की नियमित सप्लाई मिलिट्री एरिया में होती थी। उन्होंने बताया कि इस हादसे से सप्लाई व्यवस्था ठप हो गई है और उनका आर्थिक भविष्य भी खतरे में पड़ गया है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है ताकि वह दोबारा से अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।

मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. अशोक मिश्रा ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों व प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि हादसा आसमानी बिजली गिरने के कारण हुआ। पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई है और सभी चूजों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

]]>
मध्य प्रदेश: आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक युवक की मौत https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%80/571929 Wed, 24 Jul 2024 06:15:57 +0000 https://livehalchal.com/?p=571929 शहडोल जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, जंगल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक मवेशियों की भी जान चली गई। शहडोल जिले में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक युवक की मौत हो गई। वहीं, जंगल में आकाशीय …]]>

शहडोल जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, जंगल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक मवेशियों की भी जान चली गई।

शहडोल जिले में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक युवक की मौत हो गई। वहीं, जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आए एक दर्जन से अधिक जानवरों ने भी दम तोड़ दिया। सीधी थाना क्षेत्र के बनसुकली गांव में खेत में धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली गिरने से 23 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि गनपत अपने अन्य साथियों के साथ खेत में रोपाई का काम कर रहा था, इस दौरान उसके पास आकाशीय बिजली गिर गई।

जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान तेज गर्जना होने पर गनपत के अन्य साथी सुरक्षित स्थान में चले गए, जिससे वह इसकी चपेट में आने से बच गए। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

इधर, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी गांव के जंगल में एक दर्जन से अधिक मवेशी चर रहे थे, इस दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली जंगल में स्थित एक पेड़ में गिरी, जिसके नीचे पानी से बचने के लिए खड़े एक दर्जन से अधिक गाय और बकरी की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची डायल हंड्रेड पुलिस की टीम मवेशियों के मालिक का पता लग रही है। पुलिस का कहना कि ग्रामीणों ने जंगल में मवेशी छोड़ दिए थे, इस दौरान तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

]]>
बिहार : कैमूर में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ae%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ac%e0%a4%bf/569258 Mon, 08 Jul 2024 06:46:09 +0000 https://livehalchal.com/?p=569258 बिहार के कैमूर जिले में हादसा हुआ है। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों को देख परिजनों में कोहराम मच गया। कैमूर में हो रही कई दिन से बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। यह मौतें भगवानपुर थाने में …]]>

बिहार के कैमूर जिले में हादसा हुआ है। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों को देख परिजनों में कोहराम मच गया।

कैमूर में हो रही कई दिन से बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। यह मौतें भगवानपुर थाने में एक, रामपुर में एक, नुआंव में दो, रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक लोग की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार, नुआंव में दो, रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हुई है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैतपुरा खुर्द गांव में खेत में काम कर रहे एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक जैतपुरा गांव निवासी रामकवल बिंद का पुत्र रामनिवास बिंद बताया जाता है। बेलाव थाना क्षेत्र के सोनाव गांव के बाघार में ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक सोनाव गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र आशीष कुमार ने बताया है कि रामगढ़ प्रखंड के सिझुआ गांव में ठनका गिरने से सीता मुनि की मौत हो गई। जबकि अन्य दो महिलाएं घायल हो गईं।

बताया जाता है कि बधार स्थित यह महिला गांव खेतीबाड़ी में कार्य करने के लिए गई हुई थी। तभी बिजली गिरने से मौत हुई। भगवानपुर थाना क्षेत्र के जैतपुरा खुर्द गांव में खेत में काम कर रहे एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक जैतपुरा गांव निवासी रामकवल बिंद का पुत्र रामनिवास बिंद बताया जाता है। बेलाव थाना क्षेत्र के सोनाव गांव के बाघा में ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा नुआंव प्रखंड के गोरेयाडी बधार में ठनका गिरने से सातों एवंती गांव के सुग्रीव पाल की मौत हो गई।

नुआंव थाना क्षेत्र के हरियरपुर डेरा गांव के शिव जी बिन्द आकाशीय बिजली के प्रकोप में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। शिव जी बिन्द खेत में कार्य कर रहे थे। तब भी यह घटना हुई। घटना के बाद सभी के घरों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों में रो-रोकर बुरा हाल है। सभी मृतकों के शव को पुलिस ने सदर अस्पताल भभूआ में भेज दिया है।

कैमूर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कैमूर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की हुई मौत, सभी का शव अपने कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

]]>
आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने जताया दुख, राज्य सरकारों से की ये अपील https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88/449038 Mon, 12 Jul 2021 11:51:03 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=449038  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत होने पर सोमवार को दुख जताया और दोनों प्रदेशों की सरकार से आह्वान किया कि वे मृतकों के परिवारों की हर संभव सहायता करें उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ बिजली गिरने से उत्तर प्रदेश व राजस्थान …]]>

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत होने पर सोमवार को दुख जताया और दोनों प्रदेशों की सरकार से आह्वान किया कि वे मृतकों के परिवारों की हर संभव सहायता करें

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ बिजली गिरने से उत्तर प्रदेश व राजस्थान में 24 घंटे में 38 लोगों की जान गयी. इस दुखद घड़ी में उन सभी के प्रियजनों को शोक संवेदनाएं. राज्य सरकारों से अपील है कि मृतकों के परिवारजनों की हर संभव सहायता करें.’’ 

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं. इनके अलावा कौशांबी और फिरोजाबाद जिलों में भी रविवार को आकाशीय बिजली से सात लोगों की मौत हो गई. अब तक राज्य के तीनों जिलों से कुल 12 लोगों के मौत की खबर आई है.

उधर, राजस्थान के जयपुर, झालावाड़ और धौलपुर जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई.

]]>
राजस्थान: आकाशीय बिजली से अब तक 23 की मौत https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87/449027 Mon, 12 Jul 2021 11:37:59 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=449027 मानसून का सीजन आते ही आकाशीय बिजली कहर बरपाने लगी है। देशभर में अलग-अलग राज्यों में कई लोग आकाशीय बिजली से अपनी जान गंवा चुके हैं। राजस्थान डिजास्टर मैनेजमेंट की ज्वॉइंट सेक्रेटरी कल्पना अग्रवाल के मुताबिक राज्य में 11 जुलाई तक 23 लोगों की आकाशीय बिजली से मौत हो चुकी है। वहीं इससे घायल होने …]]>

मानसून का सीजन आते ही आकाशीय बिजली कहर बरपाने लगी है। देशभर में अलग-अलग राज्यों में कई लोग आकाशीय बिजली से अपनी जान गंवा चुके हैं। राजस्थान डिजास्टर मैनेजमेंट की ज्वॉइंट सेक्रेटरी कल्पना अग्रवाल के मुताबिक राज्य में 11 जुलाई तक 23 लोगों की आकाशीय बिजली से मौत हो चुकी है। वहीं इससे घायल होने वालों की संख्या 25 है। राजस्थान के जयपुर, झालावाड़ और धौलपुर जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात बच्चों सहित कई लोगों की मौत हो गई। 

कई अन्य राज्यों में भी प्राकृतिक आपदा ने कहर ढाया है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर, कौशाम्बी और फिरोजाबाद जिलों में रविवार को खराब मौसम के बीच बिजली गिरने से इसकी चपेट में आकर 10 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी बिजली गिरने से अब तक सात लोगों की जान चली गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली से हुई मौतों पर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री ने इस प्राकृति आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि हृदयविदारक है। इस त्रासदी में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दे।

]]>