आईमेकअप – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 11 Apr 2020 11:06:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आईमेकअप – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 काजल लगाने का है शौक तो इन बातों का रखें ध्यान https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b2-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%b6%e0%a5%8c%e0%a4%95-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ac/334993 Sat, 11 Apr 2020 11:06:08 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=334993 अच्छे आईमेकअप के बगैर आपका लुक इनकंप्लीट है। अब अगर आईमेकअप की बात करें तो सबसे पहली बात काजल लगाने की आती है। काजल लगाना भी एक आर्ट है जो सबके बस की बात नहीं। ज्यादातर महिलाएं काजल को साधारण तरीके से ही लगाना पसंद करती हैं। लेकिन आज हम जिन टिप्स के बारे में …]]>

अच्छे आईमेकअप के बगैर आपका लुक इनकंप्लीट है। अब अगर आईमेकअप की बात करें तो सबसे पहली बात काजल लगाने की आती है। काजल लगाना भी एक आर्ट है जो सबके बस की बात नहीं। ज्यादातर महिलाएं काजल को साधारण तरीके से ही लगाना पसंद करती हैं। लेकिन आज हम जिन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, इन टिप्स को अपना कर आपके आंखों की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।

आईए जानते हैं उन टिप्स के बारे में…

टोनर से साफ करें चेहरा

काजल लगाने से पहले सबसे पहला काम कि आप अपना चेहरा टोनर से अच्छी तरह साफ कर लें। इससे त्वचा पर मौजूद तेल साफ हो जाएगा और काजल नहीं फैलेगा। पसीने से बचने के लिए आप चेहरे और आंखों के आसपास बर्फ भी रगड़ सकती हैं।

काजल करें सेट

काजल को फैलने से बचाने के लिए उसे सेट कर लें। इसके बाद इसपे ब्लैक आईशैडो पाउडर का इस्तेमाल करें। काजल का आप रोजाना यूज करती हैं तो आंखों के नीचे ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। इससे काजल लंबे समय तक टिका रहेगा।

बाहरी कोनों पर लगाएं ट्रांसलूसेंट पाउडर

लंबे समय तक आपकी काजल टिकी रहे इसके लिए अपनी आंखों के बाहरी कोनों पर अच्छी तरह पाउडर लगाएं। इससे आंखों के बाहरी कोने ड्राई हो जाएगें। अब इतना करने के बाद काजल लगाएं। काजल लगाने के बाद आइलिड पर जरा सा न्यूट्रल कलर का आईशैडो ब्रश से फैला लें। इससे काजल जल्दी सूख जाएगा और टिका रहेगा।

 लॉंग स्टे काजल ही लगाएं

अगर आंखों की खूबसूरती बरकरार रखनी है तो लंबे समय तक टिके रहने वाले काजल का ही इस्तमाल करें। इससे आप जो भी आईमेकअप करेंगी, उसमें आपका लुक निखरकर सामने आएगा। काजल हमेशा अच्छी कंपनी का ही लगाएं।

काजल लगाने के बाद आईशैडो लगाएं

काजल लगाने के बाद वाटर लाइन के बाहर हल्का सा आईशैडो लगा लें। आईशैडो ब्रश से इसे हल्का सा मर्ज कर लें। इससे काजल फैलेगा नहीं और आंखें बहुत खूबसूरत दिखेंगी।

]]>