आईपैड – Live Halchal

जल्द भारत में बनाए जाएंगे आईपैड
एपल बहुत जल्द भारत में आईपैड की मैन्यूफैक्चरिंग शुरू कर सकता है। कंपनी भारत में इस काम के लिए बहुत जल्द मैन्यूफैक्चरिंग पार्टनर को खोजना शुरू कर सकती है।पिछली बार एपल चीन की BYD कंपनी के साथ भारत में आईपैड का मैन्यूफैक्चरिंग शुरू करने जा रहा था। चीनी फर्म होने की वजह से कंपनी की यह योजना सफल नहीं हो पाई थी।

एपल बहुत जल्द भारत में आईपैड की मैन्यूफैक्चरिंग शुरू कर सकता है। कंपनी भारत में इस काम के लिए बहुत जल्द मैन्यूफैक्चरिंग पार्टनर को खोजना शुरू कर सकती है।

पिछली बार क्या आई थी परेशानी
बता दें, पिछली बार एपल चीन की BYD कंपनी के साथ भारत में आईपैड का मैन्यूफैक्चरिंग शुरू करने जा रहा था। हालांकि, पूरी तरह से चीनी फर्म होने की वजह से कंपनी के इस कदम को सरकारी मंजूरी के अभाव का सामना करना पड़ा।

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट की मानें तो एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा गया है एपल को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

माना गया कि बीवाईडी भारत में आईपैड के लिए कारखाना स्थापित करने के लिए लगभग तैयार था, लेकिन मंजूरी एक समस्या थी।

कहा जा रहा है कि यह स्थिति अब पूरी तरह से बदल गई है। अगले दो से तीन वर्षों तक एपल को भारत में आगे बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कोशिश की जा रही है।

भारत में कुछ बड़ी योजनाओं पर काम करेगा एपल
वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मनीकंट्रोल को बताया कि सरकार यह भी चाहती है कि आने वाले साल में एप्पल भारत में लैपटॉप और डेस्कटॉप बनाने पर विचार करे। एप्पल ने सरकार के साथ अगले 2-3 वर्षों के लिए देश के लिए कुछ बड़ी योजनाएं साझा की हैं।

भारत में आईफोन की मैन्यूफैक्चरिंग
बता दें, एपल साल 2017 से भारत में आईफोन असेंबल कर रहा है। एपल के भारत में तीन कॉन्ट्रैक्ट फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन (टाटा द्वारा खरीदा गया)निर्माता हैं। कंपनी का लक्ष्य अगले 3-4 सालों में अपने कुल आईफोन का लगभग 25% भारत में बनाना है।

आईफोन-आईपैड पर साइबर अपराधी कर रहे नियंत्रण
एपल के उत्पादों को निजता और साइबर हमलों के लिहाज से काफी सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, साइबर सुरक्षा फर्म कैसपर्सकी ने ऑपरेशन ट्रायंग्युलेशन के जरिये आईफोन और आईपैड जैसे डिवाइस की सुरक्षा कमजोरियों को उजागर किया है। कैसपर्सकी के मुताबिक साइबर अपराधी युजर की जानकारी के बिना ही आईफोन पर पूरा नियंत्रण हासिल कर रहे हैं। यहां तक कि आईफोन की फिजिकल मेमोरी चिप में मौजूद डाटा को भी हासिल कर रहे हैं।

चार कमियां नई
कैसपर्सकी ने थाइलैंड के फुकेट में सिक्योरिटी एनालिस्ट समिट (एसएएस) में एक शोध रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। कैसपर्सकी की ग्लोबल रिसर्च एंड एनालिसिस टीम ने अपने ऑपरेशन ट्रायंगुलेशन की रिपोर्ट में बताया कि आई-मैसेज के जरिये बिना किसी क्लिक के डिवाइस और उसके डाटा पर पूर्ण नियंत्रण हासिल किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के विशेषज्ञों ने एपल की डिवाइसों पर साइबर हमले के लिहाज से पांच कमजोरियों को उजागर किया है, जिनमें से चार पूरी तरह नई हैं।

संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें
विशेषज्ञों के मुताबिक किसी भी व्यक्तिगत विवरण को साझा करने या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले प्रेषक की पहचान सत्यापित जरूर करें। इसके अलावा संवेदनशील जानकारी मांगने वाले ईमेल, संदेशों या कॉल का बहुत सावधानी के साथ जवाब दें। इसके साथ ही एपल के उत्पादों को साइबर खतरों के लिहाज से अजेय न समझें।

फिजिकल मेमोरी तक पहुंच आसान
विशेषज्ञों ने फॉन्ट प्रोसेसिंग लाइब्रेरी के प्रारंभिक प्रवेश बिंदु पर कमजोरी की पहचान की। इसके अलावा मेमोरी मैपिंग कोड में बड़ी कमजोरी सामने आई है, जिससे डिवाइस की फिजिकल मेमोरी तक पहुंच हासिल की जा सकती है। हमलावर नवीनतम एपल प्रोसेसर की हार्डवेयर सुरक्षा सुविधाओं को बायपास करने के लिए दो और कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा हमलावरों के पास एपल का वेब ब्राउजर सफारी भी हमले के लिए उपयुक्त मंच रहा है।

अटैचमेंट का इस्तेमाल सावधानी से करना होगा
शोधकर्ताओं के मुताबिक आई-मैसेज के जरिये भेजे गए अटैचमेंट की मदद से एपल के उपकरणों को दूर से ही संक्रमित कर नियंत्रण हासिल किया जा कसता है। कैसपर्सकी के विशेषज्ञों के मुताबिक नए एपल चिप्स वाले उपकरणों की हार्डवेयर-आधारित सुरक्षा विशेषताएं साइबर हमलों के खिलाफ उनके लचीलापन को तो बढ़ाती हैं लेकिन अजेय नहीं हैं। ऑपरेशन ट्रायंगुलेशन के नतीजों से यह साफ हो जाता है कि आई-मैसेज अटैचमेंटों को बहुत सवाधानी से इस्तेमाल किया जाना चाहिए।