आईपीएल 2026 – Live Halchal

KKR के IPL 2026 से बाहर होते ही कप्तान Ajinkya Rahane का छलका दर्द; रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी
केकेआर ने अपने आईपीएल 2026 का समापन हार के साथ किया। ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स से हार मिली। 204 रन के टारगेट का पीछा करते हुए एक समय केकेआर काफी अच्छी स्थिति में थी।

एक समय उनका स्कोर 14वें ओवर में 128/3 था। हालांकि, इसी स्कोर पर जैसे ही रहाणे का विकेट गिरा पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 128/4 से केकेआर (KKR) की टीम 163 पर ऑलआउट हुई और डीसी (DC) ने ये मैच 40 रन से अपने नाम किया। केकेआर ने 13 अंकों के साथ 7वें स्थान पर अपना सफर फिनिश किया। आखिरी लीग मैच में मिली हार के बाद केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे काफी निराश नजर आए।

Ajinkya Rahane ने IPL 2026 से बाहर होते ही क्या कहा?

दरअसल, अंजिक्य रहाणे (KKR Captain Ajinkya Rahane) ने प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बावजूद अपनी टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की। शुरुआती समीकरणों के अनुसार, लीग स्टेज के आखिरी दिन केकेआर के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका था, लेकिन रविवार को हुए पहले मैच में आरआर की जीत ने डीसी के खिलाफ केकेआर के आखिरी लीग मैच शुरू होने से पहले ही उनकी उम्मीदें तोड़ दी थी। इस निराशा का असर टीम के खेल पर भी देखने को मिला और डीसी के हाथों उन्हें 40 रन की हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR की टीम अजिंक्य रहाणे की 39 गेंदों में 63 रनों की पारी के बावजूद 18.4 ओवरों में 163 रनों पर ढेर हो गई। दिल्ली की ओर से लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की 30 गेंदों में 60 रनों की आतिशी पारी की बदौलत 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे। वहीं, केकेआर की तरफ से सौरभ दुबे ने दो विकेट लिए।

मैच में मिली हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कप्तान रहाणे ने कहा,

“हमारा ये सीजन जैसा भी रहा, मुझे टीम के हर एक खिलाड़ी पर बहुत गर्व है। शुरुआती 6 मैचों के बाद हम जिस स्थिति में थे, वहां से वापसी करना, टूर्नामेंट में खुद को बनाए रखना और इस तरह की क्रिकेट खेलना, इसके लिए मजबूत चरित्र, सही रवैये और जुझारूपन की जरूरत थी। मैं हर एक व्यक्तिगत प्रयास की दिल से सराहना करता हूं। सीजन के पहले हाफ में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण मोड़ आए जहां हम मैच हार रहे थे, और उसके बाद वापसी करना कभी आसान नहीं होता। आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है जिसमें काफी दबाव और हाई-प्रेशर परिस्थितियां होती हैं। लेकिन इसके बावजूद खुद को मजबूत रखना, हर मैच में वह जज्बा और रवैया दिखाना और टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना, ड्रेसिंग रूम के अंदर हम सभी इस बात से बेहद खुश थे। जैसा कि मैंने कहा, हर खिलाड़ी ने मैदान पर जाकर अपनी तरफ से पूरा जोर लगाया। यह सीजन हमारे पक्ष में नहीं रहा और हम क्वालीफाई नहीं कर पाए, जो कि निराशाजनक है, लेकिन मुझे हर किसी पर और हमारे द्वारा किए गए प्रयासों पर गर्व है।”

-रहाणे

संन्यास पर भी किया साफ

रहाणे ने ये भी साफ किया कि उनका क्रिकेट से संन्यास लेने का अभी कोई इरादा नहीं है। वो जल्द ही मुंबई की लोकल लीग में खेलते नजर आएंगे। रहाणे ने कहा,

“मेरे लिए बस 2 दिन का ब्रेक है। मैं मुंबई में अपनी लोकल लीग खेलने जा रहा हूं, जिसके लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं। जब तक मैं क्रिकेट खेल रहा हूं, खुश हूं। तो हां, बस 2 दिन का ब्रेक और फिर वापस क्रिकेट में।”

आज मिल जाएगी प्लेऑफ की चौथी टीम; PBKS-RR या KKR कौन मारेगा बाजी?
आईपीएल 2026 प्लेऑफ की चौथी टीम आज तय हो जाएगी। रविवार यानी आज डबल हेडर मैच खेले जाने है। दोपहर में पहला मैच आरआर बनाम एमआई के बीच होना है, जबकि रात में केकेआर का डीसी से सामना है। बीती रात पंजाब किंग्स ने लखनऊ पर 7 विकेट से जीत दर्ज कर अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है और वो अंक तालिका में 15 अंक के साथ चौथे पायदान पर विराजमान है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम टेबल के आखिरी पायदान पर है, जहां टीम ने 14 में से 4 मैच जीते और 8 अंक के साथ अपना सफर फिनिश किया। पंजाब किंग्स की जीत के साथ ही दिल्ली की टीम भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, क्योंकि केकेआर के खिलाफ मैच में अगर आज वो जीत भी लेती है तो ज्यादा से ज्यादा 14 अंक तक पहुंच पाएगी। ऐसे में जानते हैं एक स्पॉट के लिए तीन टीमों के बीच जंग है और कौन आज बाजी मारते हुए प्लेऑफ का टिकट कटा सकता है।

IPL 2026 Playoffs: आज मिलेगी प्लेऑफ की आखिरी टीम

पंजाब किंग्स (14 मैचों में 15 अंक, नेट रन रेट +0.309)

आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर विराजमान पंजाब किंग्स की उम्मीदें होगी कि राजस्थान की टीम एमआई के खिलाफ मैच हार जाएं, जबकि केकेआर की टीम को दिल्ली से हार का सामना करना पड़े। अगर केकेआर की टीम मैच जीत भी जाती है तो पंजाब को उम्मीद होगी कि वो बड़े मार्जिन से जीत नहीं दर्ज करें, क्योंकि वो पंजाब के नेट रन रेट से आगे न निकल जाए।

राजस्थान रॉयल्स (13 मैचों में 14 अंक, नेट रन रेट +0.083)

रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स का समीकरण बिल्कुल सिंपल है। एमआई के खिलाफ मैच में जीत हासिल कर वो प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी। अगर ये मैच बारिश से धुलता है तो आरआर की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी, क्योंकि उनका नेट रन रेट पंजाब किंग्स से कम है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (13 मैचों में 13 अंक, नेट रन रेट +0.011)

केकेआर की टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से आखिरी लीग मैच में आज होना है। उनकी उम्मीद होगी कि आरआर की टीम एमआई से हार जाए और वो डीसी को बड़े अंतर से मैच हराए, ताकि उनका नेट रन रेट पंजाब किंग्स से ऊपर हो जाए।

प्लेऑफ का दावा मजबूत करने उतरेगी पंजाब, दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में बारिश डाल सकती है खलल
आईपीएल 2026 में महत्वपूर्ण मुकाबले में पंजाब किंग्स सोमवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेंगे। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला पंजाब के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों ही टीमों ने रविवार को स्टेडियम में अभ्यास किया। अगर पंजाब की बात करें तो यह टीम लगातार तीन हार के बाद दबाव में है और अब वह घरेलू मैदान पर वापसी की कोशिश करेगी।

धर्मशाला में पंजाब अपने आखिरी तीन मुकाबले खेलेगी। आईपीएल की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन करने वाली पंजाब किंग्स कुछ समय पहले तक टूर्नामेंट की इकलौती अजेय टीम थी, पर अब टीम जीत की पटरी से उतर चुकी है। पिछले मैच में टीम का क्षेत्ररक्षण खराब रहा था। कैच छोड़ने की वजह से टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलावा अर्शदीप सिंह की अगुआई वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण भी काफी रन लुटा रहा है।

पंजाब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर

बल्लेबाजी में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी अच्छी शुरुआत के बाद निरंतरता बनाए रखने में नाकाम रही है। वहीं दिल्ली की टीम भी अपने घरेलू मैदान पर लगातार दो मैच हार कर आ रही है। बल्लेबाज धीमी और टर्न लेने वाली पिचों पर संघर्ष करते नजर आए हैं। वहीं स्पिनर कुलदीप यादव अपनी चिर परिचित छाप छोड़ने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि पंजाब 10 मैचों में छह जीत के साथ अंक तालिका में अभी भी तीसरे स्थान पर मजबूती से बनी हुई है, वहीं 11 मैचों में सात में हार का सामना कर चुकी दिल्ली के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा।

पंजाब-दिल्ली के बीच कांटे की टक्कर

धर्मशाला में हुए दोनों टीमों के बीच चार मैचों में भी मुकाबला बराबरी का रहा है और दोनों ने दो-दो मैच जीते हैं। 2023 से धर्मशाला में हुए पांच मुकाबलों में चार में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जहां पहली पारी का औसत स्कोर 209 है। ऐसे में कोई भी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करना चाहेगी।

बारिश डाल सकती है खलल

हिमाचल प्रदेश में 11 से 15 मई तक वर्षा का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 मई को प्रदेश में बारिश हो सकती है। ऐसे में मैच में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।

धर्मशाला की पिच

एचपीसीए मैदान की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों की मदद करती है। ऐसे में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप पर निगाहें टिकी रहेंगी। वहीं यहां की आउटफील्ड तेज है, जिससे अकसर बड़े स्कोर बनते हैं। कुल मिलाकर धौलाधार की गोद में स्थित इस स्टेडियम में विकेट के साथ रनों की भी बौछार होने की पूरी संभावना बनी रहती है।

संजू ने मुश्किल की DC की डगर, CSK की जीत से बदल गया पूरा समीकरण
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से पहले अब बस कुछ ही मैच बचे हैं और टॉप-4 टीमों की टिकट पक्की जल्द ही होने वाली है। पंजाब किंग्स फिलहाल टेबल में टॉप पर काबिज है, लेकिन बाकी जगहों के लिए जंग काफी रोचक हो गई है। आरसीबी, एसआरएच, आरआर और GT जैसी बड़ी टीमें 12-12 अंकों पर एक साथ फंसी है, ऐसे में हर जीत, हर रन रेट और दूसरी टीम की एक चूक पूरी कहानी पलट सकती है।

मंगलवार को सीएसके ने डीसी को हराकर उनके प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका दिया है। ऐसे में जानते हैं सभी 10 टीमों के प्लेऑफ के लिए क्या समीकरण बन रहा है।

DC IPL 2026 Playoff Scenario: दिल्ली को क्या करना होगा?
मैच खेले- 10
जीते-4
हारे-6
अंक-8
पोजीशन-7
नेट रन रेट- (-0.949)

दिल्ली की टीम की ये इस सीजन की छठी हार रही। इस हार के बाद अब डीसी की टीम को अपने बाकी बचे हुए 4 मैच जीतने होंगे। 14 अंक हासिल करने के लिए डीसी को 4 मैच में से 3 मैच में जीत हासिल करनी ही होगी, जबकि 16 अंक हासिल करने के लिए उन्हें अपने सभी मैच जीतने होंगे। 14 प्वाइंट्स हासिल करने के बाद भी उनके लिए प्लेऑफ का टिकट हासिल करना आसान नहीं होगा।

IPL 2026 Playoff Qualification के लिए क्या जरूरी?
14 अंक (7 जीत)-प्लेऑफ में जाने के लिए जरूरी आंकड़ा
16 अंक (8 जीत)- प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए सुरक्षित आंकड़ा

PBKS IPL 2026 Playoff Qualification Scenarios
कुल मैच खेले अभी तक- 9
अंक-13
जीत-6
हार-2
बेनतीजा-1

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब की टीम को अपने बाकी बचे हुए पांच मैच जीतने होंगे, जिसमें जीत हासिल कर वो 17 अंक हासिल कर लेगी और उनका प्लेऑफ में जाना तय होगा।15-16 अंक के साथ भी मजबूत नेट रन रेट के साथ वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं।

CSK कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
कुल मैच-10
अंक-10
हारे-5
जीते-5
नेट रन रेट- +0.151

सीएसके की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे हुए 4 मैच में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे, ताकि वह 16 अंक हासिल कर पाए। मौजूदा समय में सीएसके के पास 10 अंक है। साथ ही सीएसके को उम्मीद होगा कि टेबल के टॉप की कुछ टीमें हार के साथ नीचे खिसके।

आरसीबी कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
कुल मैच-9
जीते-6
हारे-3
अंक-12
नेट रन रेट- +1.420

आरसीबी की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे हुए 5 मैच में से 2-3 मैच जीतने होंगे, ताकि वह 16-18 अंक हासिल कर पाए और प्लेऑफ की जगह पक्की कर लें। अगर आरसीबी की टीम अपना अगला मैच जीत लेती है तो वह टॉप-2 में पहुंचने के करीब हो जाएगी। उनका नेट रन रेट +1.420 भी काफी अच्छा है और वो प्वाइंट्स टेबल में 12 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है।

SRH की टीम कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
कुल मैच-10
जीत-6
हार-4
अंक-12
नेट रन रेट- +0.644

एसआरएच की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है, जहां वो लगातार जीत हासिल कर रही है। अभी हैदराबाद की टीम के 4 मैच बाकी है, जिसमें से उन्हें कम से कम दो मैच तो जीतने होंगे, ताकि वह 16 अंक हासिल कर एक सुरक्षित आंकड़े तक पहुंच पाए। इसके अलावा अगर वो और जीत हासिल कर लेती है तो उन्हें नेट रन रेट में इसका फायदा मिलेगा, लेकिन बड़ी हार से उन्हें बचना होगा, जिससे उनके नेट रन रेट पर असर पड़ सकता है।

RR कैसे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है?
कुल मैच-10
जीत-6
हार-4
अंक-12
नेट रन रेट- +0.510

आरआर की टीम के पास अभी 12 अंक है और वो प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। SRH की तरह उन्हें अगले 4 मैचों में से 2 जीतने होंगे, तभी 16 प्वाइंट्स होंगे। प्वाइंट्स टेबल में टीमें बहुत करीब हैं, इसलिए नेट रन रेट भी मायने रखेगा। GT और दूसरी टीमों को पीछे छोड़ने के लिए बैटिंग-बॉलिंग दोनों में हर मैच में दम दिखाना पड़ेगा।

GT कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
कुल मैच- 10 मैच
जीत- 6
हार- 4
अंक-12
नेट रन रेट- (-0.147)

गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ के लिए अगले मैचों में 2-3 जीत चाहिए ताकि 16 प्वाइंट हों। NRR (-0.147) सुधारने के लिए बड़े अंतर से जीतना होगा। एक हार हुई तो 12 अंक होने के बाद भी टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।

KKR कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
कुल मैच- 9
जीत-3
हार-6
अंक-7
नेट रन रेट- -0.539

केकेआर की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे 5 में से 4-5 मैच जीतने ही होंगे, तभी 15-17 प्वाइंट होंगे। NRR भी बड़े अंतर से जीतकर सुधारना पड़ेगा। अंक तालिका में ऊपर पोजीशन वाली टीमों के ज्यादा मैच हारने पर ही KKR के लिए मौका बन सकता है, वरना प्लेऑफ मुश्किल है।

MI कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
कुल मैच-10
जीत-3
हार-7
अंक-6
नेट रन रेट- -0.649

एमआई की टीम को प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रखने के लिए अपने बचे हुए चारों मैच जीतने होंगे, तभी 14 प्वाइंट होंगे। उसके बाद भी दूसरी टीमों के हारने और अपना NRR सुधारने पर ही बात बनेगी। MI पहले भी ऐसा कर चुकी है, लेकिन इस बार रास्ता बहुत मुश्किल है।

LSG कैसे प्लेऑफ का टिकट कटा सकती है?
कुल मैच-9
जीत-2
हार-7
अंक-4
नेट रन रेट- -1.076

लखनऊ की टीम मौजूदा समय में केवल दो जीत, जबकि 7 मैच हारने के बाद अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। एलएसजी की टीम को अब प्लेऑफ में बने रहने के लिए अपने बाकी बचे पांचों मैच जीतने होंगे, जिससे उनके 14 प्वाइंट होंगे, लेकिन प्लेऑफ के लिए ऊपर की 4-5 टीमों का लगातार हारना और अपना NRR बहुत ज्यादा सुधारना पड़ेगा। कह सकते हैं कि LSG अब रेस से बाहर हो चुकी है।

दिल्ली की शर्मनाक हार की इनसाइड स्टोरी, आरसीबी ने 9 विकेट से रौंदकर खोली सबसे बड़ी कमजोरी
क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और यहां हर प्रेडिक्शन फेल है। ये आईपीएल 2026 के 39वें मैच में एक बार फिर देखने को मिला, जहां मैच से एक दिन पहले दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर एक मैच में 500 से भी ज्यादा रन बने थे और एक दिन बाद उसी मैदान और उसी पिच पर होम टीम दिल्ली महज 75 रन पर ही सिमट गई।

आरसीबी के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और 76 रन का लक्ष्य 6.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस तरह आरसीबी ने डीसी को 9 विकेट से धूल चटाई और मौजूदा सीजन में अपनी छठी जीत हासिल की। आरसीबी की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर बनी हुई है, जबकि दिल्ली की टीम 7वें पायदान पर है। ऐसे में दिल्ली की इस शर्मनाक हार की वजह क्या रही, आइए जानते हैं।

DC vs RCB: दिल्ली की शर्मनाक हार की बड़ी वजह
टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल
आरसीबी की टीम के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए सही साबित हुआ, जबकि पहले बैटिंग करने आई डीसी की टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा। इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल (30) रन के अलावा टॉप 6 बैटर्स पूरी तरह फ्लॉर रहे। लोअर ऑर्डर में डेविड मिलर 19 और काइल जेमीसन 12 के बल्ले से रन तो निकले लेकिन, आरसीबी टीम के गेंदबाजों के सामने डीसी के बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाए।

पावरप्ले में ही डुबो दी लुटिया!
साल 2022 के मुकाबले पहले 6 ओवर में रन रेट 25.7% बढ़ा है, पर विकेट नहीं गिर रहे। एवरेज भी 31.57 से बढ़कर 35.61 पहुंच गया है। जो टीम पावरप्ले जीत रही है, वही मैच जीत रही है। इस सीजन के टॉप-4 प्वाइंट्स टेबल वाली टीमें पावरप्ले बैटिंग में भी टॉप-4 हैं।

अगर शुरुआत अच्छी होगी तो अंत तक आप मैच में बने रहोगे, लेकिन डीसी इसके बिल्कुल उलट है। RCB के खिलाफ मैच में दिल्ली की टीम ने 6 ओवर में 13 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवाए, जो कि टूर्नामेंट इतिहास का सबसे खराब पावरप्ले है।

ये दूसरी बार है जब किसी टीम ने पावरप्ले में 6 विकेट खोए हैं। ये कोई इत्तेफाक नहीं, सीजन भर की कहानी है। दिल्ली ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा 19 विकेट 20.73 की खराब औसत से गंवाए हैं।

एक मैच में हीरो तो दूसरे में जीरो!
एक मैच में जो खिलाड़ी दिल्ली की टीम के लिए अहम योगदान दे रहा है, तो वो अगले मैच में फिसड्डी साबित हो रहा है। डीसी के लिए केएल राहुल (KL Rahul) आरसीबी के खिलाफ मैच में महज 1 रन ही बना सके, जहां नीतीश रामा भी 1 रन बनाकर आउट हुए। समीर रिजवी खाता तक नहीं खोल पाए। कप्तान अक्षर पटेल भी खाता खोले बिना भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने।

वहीं, आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले डीसी के केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा था और वो आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे पायदान पर 358 रन के साथ मौजूद है, लेकिन केएल राहुल किसी मैच में चल रहे हैं तो किसी में उनका बल्ला खामोश नजर आ रहा है। अब तक वो 8 मैच में से 3 मैच में अर्धशतक जड़ चुके हैं, जबकि दूसरे 3 मैच में उनका बल्ला खामोश रहा।