आईपीएल : बारिश से बाधित मैच में कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया – Live Halchal

आईपीएल : बारिश से बाधित मैच में कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
बारिश से बाधित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के एलिमिनेटर मैच में बुधवार देर रात हुए मुकाबले में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मौजूदा विजेता सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया।  कोलकाता की टीम अब शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी जबकि हैदराबाद का सफर इस आईपीएल में खत्म हो गया है।

कोलकाता ने पहले गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 128 रनों पर ही रोक दिया था। उसे जीत के लिए 129 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन पहली पारी के अंत होने तक बारिश ने दस्तक दी जो बाद में तेज हुई और इसी कारण दूसरी पारी समय से शुरू नहीं हो पाई। तकरीबन तीन घंटे से ज्यादा इंतजार के बाद बारिश थमी और कोलकाता को डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से छह ओवरों में 48 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। इन छह ओवरों में दो ओवर पावर प्ले के थे।

इस बदले हुए लक्ष्य को कोलकाता ने चार गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोलकाता की रॉबिन उथप्पा (1) और क्रिस लिन (6) की सलामी जोड़ी ने सात रन ही टीम के खाते में जोड़े थे कि भुवनेश्वर ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही लिन को विकेट के पीछे नमन ओझा के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले लिन ने भुवनेश्वर पर छक्का जड़ा था। अगली गेंद पर यूसुफ पठान को भुवनेश्वर ने रन आउट किया।

अगले ओवर में क्रिस जार्डन ने उथप्पा को पवेलियन भेजा। लेकिन इसके बाद कप्तान गौतम गंभीर ने 19 गेंदों में दो छक्के और दो चौकों की मदद से 32 रनों की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को जरूरी जीत दिलाई। उनके साथ ईशांक जग्गी पांच रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी निभाई।  दूसरे क्वालीफायर को जीतने वाली टीम रविवार को फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी।

इससे पहले, गंभीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही ठहराया और सटीक लाइन लेंथ के साथ डेविड वार्नर की आगुआई वाले हैदराबाद के बल्लेबाजों को हाथ नहीं खोलने दिए। वार्नर और शिखर धवन (11) की सलामी जोड़ी 4.2 ओवरों में सिर्फ 25 रन ही जोड़ सकी थी कि उमेश यादव ने धवन को विकेट के पीछे रॉबिन उथप्पा के हाथों कैच करा हैदराबाद को पहला झटका दिया।

वार्नर के साथ केन विलियमसन (24) ने टीम के लिए तेजी से रन बनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन यह जोड़ी 7.4 ओवरों में 6.52 की औसत से 50 रन ही जोड़ सकी। नाथन कल्टर नाइल ने 75 के कुल स्कोर पर विलियमसन को पवेलियन भेजा। इसी स्कोर पर अगले ही ओवर में पीयूष चावला ने वार्नर का विकेट उखाड़ उनकी पारी का अंत किया। वार्नर ने स्वभाव से विपरीत 35 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं।

युवराज सिंह नौ रन ही बना सके। विजय शंकर ने 17 गेंदों की अपनी पारी में जरूर कुछ तेजी दिखाई और दो चौके तथा एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 129.41 रहा जो हैदराबाद की तरफ से इस मैच में सबसे ज्यादा रहा। नाइल ने क्रिस जोर्डन को खाता भी नहीं खोलने दिया।

नमन ओझा बल्ले से संघर्ष करते दिखे और 15 गेंद में 16 रन ही बना सके। वह मैच की आखिरी गेंद पर आउट हुए। बिपुल शर्मा तीन गेंदे में दो रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता के सबसे सफल गेंदबाज नाइल रहे। उन्होंने चार ओवरों में सिर्फ 20 रन दिए और तीन विकेट लिए। उमेश ने चार ओवरों में 21 रन देते हुए एक विकेट लिया। बाउल्ट और चावला को भी एक-एक सफलता मिली।