आईटीआई – Live Halchal

आईटीआई, डिप्लोमा पास युवा अब जर्मनी में लाखों कमाएंगे, इस योजना के तहत विभाग ने मांगे आवेदन
नर्सिंग, केयर गीवर जॉब के बाद अब उत्तराखंड के आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा व डिग्रीधारक युवा जर्मनी में नौकरी करके लाखों रुपये कमाएंगे। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत सेवायोजन विभाग ने आवेदन मांगे हैं। पहली बार इंजीनियरिंग छात्रों को सरकार विदेश में नौकरी का मौका दे रही है।

जिन युवाओं के पास ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल, इलेक्टि्रकल याा मेक्ट्रॉनिक्स में डिग्री या डिप्लोमा है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इलेक्टि्रकल, मोटर मैकेनिक याा ऑटोमोबाइल में दो वर्षीय आईटीआई कोर्स करने वाले युवा भी जर्मनी जा सकते हैं। इन सभी को पैसेंजर कारों में तीन साल या व्यावसायिक वाहनों में दो साल का अनुभव होना जरूरी है। साथ ही जर्मन भाषा सीखनी होगी, जो विभाग सिखाएगा। जर्मन जाने वाले युवाओं को 2800 यूरो प्रतिमाह (2,50,000 रुपये) वेतन मिलेगा।

राज्य सरकार निशुल्क कराएगी प्रशिक्षण
राज्य का सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग इन युवाओं को निशुल्क जर्मन भाषा का प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण के लिए निशुल्क रहने और खाने की व्यवस्था होगी। फ्री वीजा और टिकट मिलेगा। कुल प्रशिक्षण लागत का 20 प्रतिशत सरकार वहन करेगी। साथ ही स्किल लोन की सुविधा के साथ ही लोन के ब्याज की 75 प्रतिशत राशि भी सरकार वहन करेगी।

जापान में होटल मैनेजमेंट पास युवाओं के लिए मौका
योजना के तहत जापान में भी होटल मैनेजमेंट में डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स किए और युवाओं को सरकार भेजेगी। पूर्व में होटल मैनेजमेंट के 15 युवाओं को ट्रेनिंग दी गई थी, जिनमें से 13 ने जापानी भाषा को एन-4 कोर्स पास कर लिया। इनमें से चार युवा जापान में नौकरी कर रहे हैं। अब नए बैच के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। युवाओं को चयन करने के बाद जापानी भाषा का कोर्स कराया जाएगा। इन्हें भी सहसपुर स्थित संस्थान में निशुल्क रहने-खाने के साथ निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन
विभाग की वेबसाइट uksds.uk.gov.in पर क्लिक करें और पूरी जानकारी लें। इसके अलावा विभाग के विदेश रोजगार प्रकोष्ठ की ई-मेल आईडी mccsahaspur@gmail.com पर अपना रिज्यूम भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 88755597550 पर कॉल भी कर सकते हैं।

उत्तराखंड की युविका से प्रभावित हुए जापान के गवर्नर
उत्तराखंड से अब तक 36 युवा जापान जा चुके हैं। इनमें से 32 वहां केयर गीवर जॉब (देखभालकर्ता) हैं और चार होटल मैनेजमेंट के युवा हैं। हाल ही में जापान के गवर्नर काजुहिको ओइगावा इन भारतीय युवाओं से रूबरू हुए। इनमें भारत का प्रतिनिधित्व रुद्रपुर की बेटी युविका जायसवाल ने किया। उन्होंने राज्यपाल से जापानी भाषा में बात की। जब गवर्नर काजुहिको ओइगावा को पता चला कि वह केवल तीन महीने से जापानी भाषा सीख रही हैं, तो वे आश्चर्यचकित हो गए। उन्होंने कहा, भारत की ख्याति मजबूत भाषा कौशल के लिए है, लेकिन इसकी कल्पना करना कठिन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में 10 से 30 प्रतिशत कर्मचारी विदेशी विशेषकर भारतीय होंगे।

आईटीआई में दाखिले के लिए कल तक पंजीकरण
कैथल। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए 25 जून रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी। राजकीय आईटीआई कैथल में अब तक करीब 8900 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। खास बात यह है जिस प्रकार से इस बार विद्यार्थियों का राजकीय आईटीआई कैथल रुझान नजर आ रहा है, इससे स्पष्ट है कि इस बार यह आईटीआई टॉप पर रहेगा। पिछले साल भी कैथल का राजकीय आईटीआई पंजीकरण में प्रदेश के टॉप टेन में शुमार था।
विदित हो कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के 379 राजकीय और प्राइवेट आईटीआई के लिए दाखिला शेड्यूल जारी किया गया है। इसके अनुसार विद्यार्थियों को सात से 25 जून तक दाखिले के लिए पंजीकरण कराना है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होते ही 28 जून को प्रथम वरीयता सूची 28 जून को लगेगी। इसकी फिजिकल वेरिफिकेशन दो जुलाई तक होगी। प्रथम सूची में आने वाले विद्यार्थियों की वेरिफिकेशन होने के बाद तीन जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा कर सकते हैं। इसके बाद चार जुलाई को खाली सीटों का ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा। चार से छह जुलाई तक अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प प्राथमिकताओं में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। दूसरी मेरिट सूची नौ जुलाई को जारी की जाएगी, जिसका नौ से 12 जुलाई तक फिजिकल वेरिफिकेशन जारी रहेगा। सत्यापन होने के बाद 13 जुलाई तक विद्यार्थी दाखिले के लिए फीस जमा करा सकते हैं। 14 जुलाई को दूसरी सूची में खाली रहने वाली सीटों का ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा। 16 जुलाई तक अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प प्राथमिकताओं में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। 18 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची जारी होगी। 22 जुलाई तक तीसरी सूची के विद्यार्थियों की फिजिकल वेरिफिकेशन होगी। 23 जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा करा सकते हैं। 24 जुलाई को खाली रहने वाली सीटों का ब्योरा प्रस्तुत किया जाएगा। 26 जुलाई तक अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प प्राथमिकताओं में संशोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। 30 जुलाई को चौथी मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिसकी पांच अगस्त तक फिजिकल सत्यापन होगा। 30 जुलाई से छह अगस्त तक विद्यार्थी दाखिले के लिए फीस जमा करा सकते हैं।

28 तरह के इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग कोर्स
कैथल के राजकीय आईटीआई 28 तरह के इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग कोर्सों के 78 यूनिट चलाए जा रहे हैं। अनुदेशकों द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक मशीनों पर नवीनतम कोर्स करवाए जाते हैं, जिनके बलबूते पर विभिन्न कंपनियां विद्यार्थियों को कोर्स पूर्ण होने से पूर्व ही अपने यहां प्लेसमेंट दे देती हैं।

-आईटीआई के शेड्यूल अनुसार ऑनलाइन आवेदन के लिए 25 जून आखिरी तिथि है। ऐसे में युवाओं को सलाह दी जाती है वे जल्द से जल्द पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने बताया कि आनलाइन आवेदन समाप्त होते ही 28 जून को प्रथम वरीयता सूची जारी की जाएगी।
-सतीश मच्छाल, नोडल अधिकारी कैथल।