आईएमडी – Live Halchal

दिल्ली में आज भी होगी बारिश, पूर्वी यूपी में मौसम लेगा करवट
देश के कई हिस्सों में मानसून का असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली एनसीआर समेत आस पास के हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण मौसम कूल है। हालांकि, ठीक इसके उलट यूपी समेत कई राज्यों में मानसून कमजोर होता नजर आ रहा है, जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है।

जहां एक और मैदानी हिस्सों में बारिश से राहत है, तो वहीं पहाड़ी हिस्सों में लगातार बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसने जनजीवन को पूरी तरीके से प्रभावित किया है। आइए आपको बताते हैं आपके राज्य/शहर में आज मौसम कैसा रहेगा…

जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से मौसम मेहरबान है। पिछले कुछ दिनों से लगातार दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन एक या दो बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में कमी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को राहत मिली है।

वहीं, आईएमडी ने बताया कि राजधानी दिल्ली से सटे आसपास के क्षेत्रों में आज भी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश क्षेत्र में आज हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। दिन में बादलों का आना जाना लगा रह सकता है।

पूर्वी यूपी में कब होगी बारिश?

जहां एक ओर पश्चिमी लगातार बारिश हो रही है, तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के कमजोर होने के कारण उमस देखने को मिल रही है। दिन में तेज धूप खिल रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज से मौसम ने करवट ली है। अगले 72 घंटों में कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, कुछ जिलों में गरज-चमक देखने को मिल सकती है। 21 अगस्त से यूपी में कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

उत्तराखंड के मौसम का हाल

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मौसम काफी मेहरबान है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आज भारी से अति भारी बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश को लेकर कुछ जिलों में अलर्ट भी घोषित किया गया है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। पिछले कुछ दिनों में कम बारिश के कारण लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ा है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच मौसम विभाग ने अपडेट देते हुए बताया कि राजस्थान के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश के आसार बन रहे हैं।

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा आज का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 18 अगस्त को तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 18-20 अगस्त के दौरान केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

उत्तर भारत में भारी बारिश की आशंका…आईएमडी ने इन 3 राज्यों में जारी किया अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने विभिन्न राज्यों के लिए बारिश के कई अलर्ट जारी किए हैं। मॉनसून ट्रफ सक्रिय है और अगले 5 दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है और इसके ओडिशा तट की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में भारी वर्षा होगी।

20 जुलाई को तेलंगाना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिससे क्षेत्र में भारी बारिश की आशंका है। इसी तरह, केरल और माहे में 19 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें निवासियों को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। गुजरात में 20 से 22 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही ऑरेंज अलर्ट भी जारी है। सौराष्ट्र और कच्छ के क्षेत्रों में भी भारी बारिश की चेतावनी देते हुए इसी अवधि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना
IMD की चेतावनी के अनुसार 19 जुलाई को ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है। मराठवाड़ा क्षेत्र में 19 जुलाई को भारी बारिश की उम्मीद की जा सकती है। आईएमडी ने 20 जुलाई को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है और उसी दिन मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर भारत में भारी बारिश की आशंका
इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान जैसे राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत सहित पूर्वोत्तर क्षेत्र में भी भारी वर्षा की उम्मीद की जा सकती है। इससे पहले 18 जुलाई को आईएमडी के ऑरेंज अलर्ट के बाद तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हुई थी। अंततः, हिमाचल प्रदेश में 21 जुलाई को भारी वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी का मोबाइल एप लॉन्च : उपराष्ट्रपति धनखड़ ने की तारीफ
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चक्रवात जैसी मौसमी घटनाओं का समय पर पूर्वानुमान जारी कर गहरे समुद्र में जाने वाले लोगों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाने के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेत जोतने वाला किसान हो या देश की सीमाओं की रक्षा करने वाला जवान, आईएमडी हर किसी की राह को आसान किया है।

उपराष्ट्रपति ने, जो राज्यसभा के सभापति भी हैं, सोमवार को यहां आईएमडी की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर साल भर चलने वाले समारोह की शुरुआत करते हुए चुटकी भी ली। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, वह उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब मौसम विभाग संसद के दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों के लिए मौसम की तरह परिस्थितियों की भविष्यवाणी कर सकेगा। उन्होंने कहा कि देश का मौसम विभाग एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर आ पहुंचा है। इसकी प्रासंगिकता और जवाबदेही लगातार बढ़ रही है।

भविष्यवाणियों में सटीकता, चक्रवात और मौसमी उतार-चढ़ाव की जानकारी समय रहते देने के कारण आईएमडी का परचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है। उप राष्ट्रपति ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब वैज्ञानिक प्रगति के अभाव में मौसम विभाग की भविष्यवाणियों में सटीकता का अभाव होता था। इसके चलते तमाम तरह की चुनौतियों से हमें दो-चार होना पड़ता था। परंतु बदलते समय के साथ आज आईएमडी सटीक भविष्यवाणी कर रहा है।

आईएमडी का मोबाइल एप लॉन्च
इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने आईएमडी के मोबाइल एप मौसम को भी लॉन्च किया। इस एप के माध्यम से मौसम विभाग की ओर से दी जाने वाली सभी सेवाओं को एकीकृत किया गया है। इसमें मौसम सेवा निर्णय सहयोग प्रणाली, जलवायु सेवाओं के लिए राष्ट्रीय रूपरेखा जैसी नई पहल भी शामिल है।