आईआईटी बॉम्बे – Live Halchal

आईआईटी बॉम्बे ने की मिट्टी में मौजूद प्रदूषकों को नष्ट करने वाले बैक्टीरिया की खोज
‘जर्नल एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन’’ में प्रकाशित हालिया अध्ययन के मुताबिक शोधकर्ताओं ने मिट्टी से कार्बनिक प्रदूषकों को हटाने के लिए विशेष जीवाणु प्रजातियों (स्यूडोमोनास और एसिनेटोबैक्टर) का उपयोग किया।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के शोधकर्ताओं ने ऐसे बैक्टीरिया की खोज की है। जो मिट्टी में मौजूद विषैले प्रदूषकों को खत्म करने के साथ ही उपयोगी पोषक तत्व को बढ़ाने में सहायक साबित होंगे।

‘जर्नल एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन’’ में प्रकाशित हालिया अध्ययन के मुताबिक शोधकर्ताओं ने मिट्टी से कार्बनिक प्रदूषकों को हटाने के लिए विशेष जीवाणु प्रजातियों (स्यूडोमोनास और एसिनेटोबैक्टर) का उपयोग किया। ये बैक्टीरिया पौधों के विकास हार्मोन को बढ़ावा देने, हानिकारक कवक के विकास को रोकने और पौधों को आवश्यक पोषक तत्व आसानी से उपलब्ध कराने में भी मदद करते हैं।

संदेश पापड़े ने दी जानकारी
आईआईटी बॉम्बे के बायोसाइंसेज और बायोइंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर प्रशांत फले के मार्गदर्शन में अपनी पीएचडी के लिए शोध करने वाले संदेश पापड़े ने कहा कि कीटनाशक के रूप में सुगंधित यौगिकों (बेंजीन जैसी वलय संरचना वाले कार्बनिक यौगिक) से मिट्टी के पोषत तत्व का क्षरण होता है, जो वर्तमान में कृषि उद्योग की प्रमुख समस्याओं में से एक है।

उन्होंने कहा कि स्यूडोमोनास और एसिनेटोबैक्टर प्रजाति के बैक्टीरिया फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों को घुलनशील रूपों में परिवर्तित करते हैं, जो पौधों के लिए आसानी से उपलब्ध होते हैं। साथ ही, ये बैक्टीरिया इंडोल एसिटिक एसिड का उत्पादन करते हैं, जो पौधों की वृद्धि को बढ़ाता है। मिट्टी को साफ करने के अलावा, ये बैक्टीरिया उर्वरता बढ़ाते हैं और पौधों को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं।

पापड़े ने आगे बताया कि स्यूडोमोनास और एसिनेटोबैक्टर के मिश्रण का उपयोग गेहूं, मूंग, पालक, मेथी आदि फसलों पर किया गया तो नतीजे शानदार रहे। इस मिश्रण से फसल की वृद्धि और उपज में वृद्धि देखने को मिली।

बिहार : आईआईटी बॉम्बे के नंदन और अद्वय ने पश्चिमी जोनल राउंड में प्रथम पुरस्कार जीता
नेशनल इंटर-कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपेडिशन (NICE) 2024 का पश्चिमी जोनल राउंड शनिवार को आईआईएम मुंबई में आयोजित किया गया। ऑनलाइन राउंड में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर जोनल राउंड के लिए क्वॉलिफाई करने वाले मुंबई, इंदौर, सूरत, जयपुर और पुणे से आए छात्रों ने जोनल राउंड में हिस्सा लिया। इस दो चरणों वाले प्रतियोगिता में लिखित प्रारंभिक परीक्षा और ऑन स्टेज राउंड में प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन हुआ।

रैंक-1: नंदन परालिकरना और अद्वय संत (आईआईटी बॉम्बे)

रैंक-2: समृद्धि सीनाई सालगांवकर (गोवा डेंटल कॉलेज)

रैंक-3: प्रगति त्रिपाठी (आईआईएम मुंबई)

अजय मेहता, अध्यक्ष, रेरा, महाराष्ट्र ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विवेक कुमार सिंह, अध्यक्ष रेरा, बिहार, अमल पुष्प, मुख्य आयकर आयुक्त, मुंबई, नंद कुमार, पूर्व शिक्षा सचिव, महाराष्ट्र, मनोज तिवारी, निदेशक, आईआईएम मुंबई, मोहन देशमुख, अध्यक्ष, क्रॉसवर्ड एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र, आईआईएम मुंबई के प्रोफेसर उपल चटर्जी और प्रोफेसर रऊफ इकबाल, और उन्सा सिद्दीकी, निदेशक, कॉरपोरेट रिलेशंस, एक्स्ट्रा-सी ने विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

शीर्ष तीन टीमें दक्षिण, उत्तर-पूर्व, पश्चिम, पूर्व, उत्तर और उत्तर-पूर्व क्षेत्रों से अन्य योग्यता प्राप्त टीमों के साथ 4 और 5 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में प्रतिस्पर्धा करेंगी। दक्षिण, उत्तर-पूर्व और पश्चिमी जोनव राउंड्स पूर्ण हो चुके हैं। पूर्व और उत्तर में राउंड क्रमशः 16 और 17 अगस्त को आयोजित होंगे।