आईआईटी बीएचयू – Live Halchal

यूपी: गूगल, लैंड रोवर समेत 400 कंपनियां करेंगी 1300 IITians का चयन
आईआईटी बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट को लेकर छात्रों में उत्साह का माहाैल है। हर कोई अपने-अपने स्तर से तैयारी कर रहा है। नाैकरी देने के लिए 400 नामचीन कंपनियां आएंगी। विदेशी कंपनियों की टाइमिंग के अनुसार, पूरी रात इंटरव्यू की प्रक्रिया चलती है।

आईआईटी बीएचयू में शनिवार 30 नवंबर से कैंपस प्लेसमेंट शुरू होगा। गूगल और लैंड रोवर समेत 400 कंपनियों की ओर से 1300 छात्र-छात्राओं (आईआईटीयंस) का चयन किया जाएगा। प्लेसमेंट का पूरा सिस्टम ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल से सतीश धवन हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया गया है।

सतीश धवन हॉस्टल में चलने वाली प्रक्रिया के लिए 80 छात्रों की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। जो कि पूरे 9 दिन और 9 रात तक 1300 स्टूडेंट्स की प्लेसमेंट प्रक्रिया को ऑनलाइन और ऑफलाइन करवाएंगे। हर छात्र को टेस्ट और इंटरव्यू देना होगा। हर बार की तरह इस बार भी वन स्टूडेंट वन जॉब की पॉलिसी पर प्लेसमेंट किया जाएगा।

यानी कि यदि छात्र किसी एक कंपनी में सेलेक्ट होता है और उसने ऑफर स्वीकार कर लिया तो फिर दूसरी कंपनी में जॉब के लिए इंटरव्यू नहीं दे सकता। इससे ये होगा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे प्लेसमेंट में ऑफर पा सकेंगे।

आईआईटी बीएचयू ट्रेनिंग पॉलिसी के अनुसार, कंपनियों को वेटिंग लिस्ट भी जारी करनी होगी। जिससे किसी ने ऑफर छोड़ दिया तो सूची में शामिल अगले छात्र का सलेक्शन हो जाए।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रमुख प्रो. सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि प्लेसमेंट 8 दिसंबर तक चलेगा। वन स्टूडेंट और वन जॉब की पॉलिसी इस बार भी लागू है। विदेशी कंपनियों की टाइमिंग के अनुसार, पूरी रात इंटरव्यू की प्रक्रिया चलती है।

शिक्षण, शोध के साथ सामुदायिक सेवा के लिए भी करें काम
बीएचयू में कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने विश्वविद्यालय में नवनियुक्त संकाय सदस्यों के साथ संवाद किया। कहा कि शिक्षण और शोध के साथ-साथ सामुदायिक सेवा के लिए भी काम करना होगा। शिक्षकों से समस्याएं जानने के साथ ही हर संभव सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही।

मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में कुलपति ने कहा कि नवनियुक्त संकाय सदस्यों से काफी अपेक्षाएं हैं। शिक्षकों को उन पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए। शिक्षक आपसी संवाद व निरंतर संपर्क के माध्यम से न सिर्फ एक दूसरे की प्रगति में सहयोग करें बल्कि एक समुदाय की भावना विकसित कर पारस्परिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करें। सभी संकायों में एक वरिष्ठ आचार्य को नए शिक्षकों के मार्गदर्शन व मेंटरिंग की विशेष अपील की।

कहा कि कोशिश है कि संकाय सदस्यों को प्रशासनिक कार्यों के लिए इधर-उधर चक्कर न काटना पड़े। कुलपति ने संकाय सदस्यों से कार्यों में आने वाली चुनौतियों की जानकारी भी ली। शिक्षकों से सुझाव भी मांगे।

बीएचयू : परीक्षा फॉर्म भरने का सिर्फ 2 दिन मौका
बीएचयू में प्रथम सेमेस्टर के स्नातक और परास्नातक (जहां नई शिक्षा नीति लागू नहीं है) के सभी नियमित और पूर्व छात्र-छात्राओं के पास परीक्षा फॉर्म भरने का केवल दो दिन का मौका है। सेमेस्टर परीक्षा 2024-25 के लिए विद्यार्थी 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे।

तिथि पिछले दिनों 16 नवंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई थी। परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। संबंधित संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्ष, प्रधानाचार्यों से अपने-अपने विभाग में परीक्षार्थियों की ओर से चयनित विषयों की जांच करने को कहा गया है।

ऑनलाइन प्रिंटेड नॉमिनल रोल को संकाय प्रमुख/ विभागाध्यक्ष/ प्रधानाचार्य की ओर से सत्यापित करने के बाद दो दिसंबर तक परीक्षा नियंता कार्यालय में जमा करना होगा। परीक्षा नियंता प्रो. एनके मिश्रा ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के स्नातक, स्नातकोत्तर के पूर्व छात्र-छात्राओं को भी ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना होगा।

आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ तीन युवकों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया !
आईआईटी बीएचयू में बीटेक मैथमेटिकल इंजीनियरिंग की छात्रा बुधवार की रात डेढ़ बजे टहलने निकली थी। थोड़ी दूर पर उसे अपना दोस्त मिल गया। टहलते हुए दोनों कर्मन बाबा मंदिर से 300-400 मीटर आगे पहुंचे थे। इसी बीच बाइक (बुलेट) पर सवार तीन युवक आ गए। युवकों ने बाइक खड़ी की और दोनों (छात्रा व उसके दोस्त) को अलग-अलग कर दिया। फिर छात्रा को खींचकर किनारे झाड़ियों के पास ले गए।

आईआईटी बीएचयू कैंपस में बुधवार देर रात दोस्त के साथ टहलने निकली बीटेक मैथमेटिकल इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। अपने दोस्त के साथ कैम्पस में टहल रही छात्रा को बुलेट से आए तीन युवकों ने पहले दबोचा, फिर किनारे ले जाकर मुंह दबाया और किस किया।

छात्रा का आरोप है कि उन गुंडों ने उसके कपड़े निकालकर वीडियो भी बनाए। छात्रा ने शोर मचाया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। तकरीबन 15 मिनट तक उसे बंधक बनाए रखा। छात्रा किसी तरह वहां से बचकर निकली तो युवकों ने पीछा किया। घबराई छात्रा एक प्रोफेसर आवास में घुस गई। युवकों ने छात्रा का मोबाइल भी छीन लिया है। पीड़ित छात्रा कर्नाटक की रहने वाली है। उधर, देर रात छात्रों से बात करने पहुंचे आईआईटी निदेशक प्रो पीके जैन को बंधक बना लिया गया। छात्रों का कहना था कि जब तक मांगों पर अमल नहीं होगा, तब तक निदेशक को जाने नहीं दिया जाएगा।

घटना से नाराज आईआईटी बीएचयू के तकरीबन 1000 छात्र गुरुवार को धरने पर बैठ गए। छात्रों ने पढ़ाई और शोध का काम ठप कर दिया। साथ ही परिसर को असुरक्षित बताते हुए कुछ दिनों के लिए आईआईटी बंद करने और बाहरी लोगों का प्रवेश बंद करने की मांग भी की।

सुबह दस बजे छात्र कैम्पस के बाहर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि कैम्पस में आने-जाने के सभी रास्तों को बंद कर दिया जाए और सुरक्षा बढ़ाई जाए। इसे लेकर उन्होंने आईआईटी प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है। दूसरी तरफ छात्रा की एफआईआर पर लंका थाने की पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आईआईटी प्रशासन की सूचना पर एसपी भेलूपुर प्रवीण सिंह ने परिसर में जाकर छात्रों से बात की, लेकिन छात्रा डायरेक्टर से बात करने की मांग पर अड़े रहे। बवाल बढ़ा तो कमिश्नरेट पुलिस ने लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय को लाइनहाजिर कर दिया।

छात्रा ने क्या कहा

एफआईआर के मुताबिक आईआईटी बीएचयू में बीटेक मैथमेटिकल इंजीनियरिंग की छात्रा बुधवार की रात डेढ़ बजे टहलने निकली थी। थोड़ी दूर पर उसे अपना दोस्त मिल गया। टहलते हुए दोनों कर्मन बाबा मंदिर से 300-400 मीटर आगे पहुंचे थे। इसी बीच बाइक (बुलेट) पर सवार तीन युवक आ गए। युवकों ने बाइक खड़ी की और दोनों (छात्रा व उसके दोस्त) को अलग-अलग कर दिया। फिर छात्रा को खींचकर किनारे झाड़ियों के पास ले गए। शोर मचाने की कोशिश की तो मुंह दबा दिया।

इसके बाद किस किया और तीनों ने मिलकर उसके सारे कपड़े उतार दिए। यही नहीं वीडियो भी बनाया। छात्रा चिल्लाई तो जान से मारने की धमकी दी। मोबाइल से फोन मिलाने का प्रयास किया तो उसे भी छीन लिया। छात्रा हॉस्टल की तरफ जाने लगी तो बाइक सवार युवकों ने पीछा किया। घबराई छात्रा परिसर के एक प्रोफेसर निवास में घुस गई। 20 मिनट तक प्रोफेसर निवास परिसर के एक पेड़ के पास छिपी रही। प्रोफेसर बाहर आए और फिर उन्होंने उसे सुरक्षा कर्मी के साथ हॉस्टल की तरफ भेजा। इसी बीच पार्लियामेंट सिक्योरिटी कमेटी के सदस्यों को बुलाया गया।

घटना के बाद आईआईटी के छात्र मांग कर रहे थे कि कैम्पस की सुरक्षा बढ़ाई जाए। जिसके बाद प्रशासन ने व्यवस्था में बदलाव का आदेश जारी किया है। अब रोज रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक सभी सुरक्षा बैरियर बंद रहेंगे। परिसर की निजी सुरक्षा एजेंसी को भी सतर्कता बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार की देर रात तक आईआईटी बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक भी हुई है।

छात्रों का आरोप- बंदूक दिखाकर कपड़े उतरवाए, लेकिन तहरीर में जिक्र नहीं

आईआईटी बीएचयू के प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि बुधवार की रात बाद बुलेट सवार तीन युवकों ने बंदूक दिखाकर छात्रा के कपड़े उतरवाए। वीडियो बनाया और हैदराबाद गेट के रास्ते बाहर निकल गए। घटना की जानकारी होने के बाद से आईआईटी के छात्र-छात्राओं में नाराजगी है। छात्रों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना की जानकारी मिली है। छात्रों से बात की गई। सुरक्षा से संबंधित जो भी मांगें हैं, उसे मान लिया गया है। रोजाना रात दस बजे से तड़के पांच बजे तक सुरक्षा से जुड़े बैरियर बंद रहेंगे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है। – प्रो पीके जैन, निदेशक आईआईटी बीएचयू

क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की तीन टीमें आरोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। बीएचयू कैंपस और उसके सभी गेट पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाले

आईआईटी बीएचयू छात्रा से छेड़छाड़ के बाद परिसर में सख्ती बढ़ी,जानिए क्या है पूरा मामला
आईआईटी बीएचयू में छेड़छाड़ का मामला गरमाता जा रहा है। गुरुवार को सैंकड़ों की संख्या में छात्र राजपूताना हॉस्टल पहुंचे और प्रदर्शन किया। छात्र कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बैनर और पोस्टर के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

IIT-BHU कैंपस में लगातार छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी आधी रात के बाद एक छात्रा से छेड़छाड़ की घटना हुई। छेड़छाड़ का मामला गरमाता जा रहा है।बताया जा रहा है कि आईआईटी बीएचयू कैंपस में दोस्त के साथ घूम रही छात्रा के कपड़े उतारे और वीडियो भी बनाया गया।

गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में छात्र राजपूताना हॉस्टल पहुंचे और प्रदर्शन किया। छात्र कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बैनर और पोस्टर के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

छात्रों के धरना प्रदर्शन से पुलिस भूी हरकत में आ गई है। बीएचयू आईआईटी में हुए छेड़छाड़ हादसे के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। जारी निर्देश में लिखा गया है कि परिसर के सारे गेट रात दस बजे से सुबह पांच तक बंद रहेंगे।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने डायरेक्टर हाय-हाय के नारे लगाए और कैंपस बंद करने की मांग भी की। छात्रों ने कहा- कैंपस में बाहरी तत्वों का प्रवेश पर भी रोक लगाई जाए।