आईआईएम दिल्ली – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 16 Jun 2024 07:16:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg आईआईएम दिल्ली – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बेहतर प्लेसमेंट के लिए आईआईएम दिल्ली में करेगा कंपनियों की मेजबानी https://livehalchal.com/uk-355/564614 Sun, 16 Jun 2024 05:26:46 +0000 https://livehalchal.com/?p=564614 काशीपुर। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर ने घोषणा की है कि बेहतर प्लेसमेंट के लिए संस्थान कैंपस के अलावा दिल्ली में कंपनियों की मेजबानी करेगा। इसके साथ ही खाड़ी और दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र की कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है। आईआईएम के प्लेसमेंट व कॉरपोरेट रिलेशंस अध्यक्ष प्रो. उत्कर्ष ने बताया कि शनिवार …]]>

काशीपुर। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर ने घोषणा की है कि बेहतर प्लेसमेंट के लिए संस्थान कैंपस के अलावा दिल्ली में कंपनियों की मेजबानी करेगा। इसके साथ ही खाड़ी और दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र की कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है।

आईआईएम के प्लेसमेंट व कॉरपोरेट रिलेशंस अध्यक्ष प्रो. उत्कर्ष ने बताया कि शनिवार को बेंगलुरु के एक होटल में वार्षिक एचआर शिखर सम्मेलन पेरेनियल-2024 आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें घोषणा की गई कि संस्थान देशभर से विभिन्न कंपनियों को आकर्षित करने एवं कैंपस प्लेसमेंट के लिए दिल्ली में कंपनियों की मेजबानी करेगा। कहा कि हम फर्मों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए कॉरपोरेट आउटरीच कार्यक्रम के तहत कई कदम उठा रहे हैं। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि सचिन गर्ग, टैलेंट ओला के मुख्य सूचना अधिकारी और पांच कंपनियों के एचआर राकेश गोपालानी डीजीएम-पीपल एंड कल्चर पोर्टर, अपर्णा चेतन सीएचआरओ टोरी हैरिस, अमृता एम एचआरबीपी एचपी और मोनालिशा एसोसिएट डायरेक्टर ह्यूमन रिसोर्स, फ्लिपकार्ट पैनलिस्ट रहे।

प्रो. उत्कर्ष ने बताया कि पैनलिस्टों ने एचआर में एआई की शुरूआत वर्क फ्रॉम होम के भविष्य और एचआर उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। इस दौरान राकेश गोपालानी ने गुरु-शिष्य संबंधों में अंतराल के बारे में बात की। फ्लिपकार्ट की मोनालिशा ने भारत के सेवा प्रदाता से वैश्विक नेता बनने के बदलाव के बारे में चर्चा की। अपर्णा चेतन ने बताया कि घर से काम करने के फायदे और नुकसान दोनों हैं। घर से काम करने के तरीके में टीम भावना पूरी तरह से गायब हो जाती, जो कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है। मोनालिशा ने कहा कार्यालय के काम और व्यक्तिगत जीवन को अलग करना महत्वपूर्ण है। ऐसे में कर्मचारी हित में दोनों विकल्प खुले रखने की आवश्यकता है। यहां पर एसोसिएट डीन प्रो. वेंकटराघवन कृष्णस्वामी, चेयरपर्सन, प्लेसमेंट व कॉर्पोरेट रिलेशंस, प्रो. अतुल श्रीवास्तव, गौरव सक्सेना, पीआरओ काशिफ हसनैन मौजूद रहे।

]]>