अहमदाबाद – Live Halchal
अहमदाबाद में छात्र ने की आठवीं के विद्यार्थी की हत्या, स्कूल में बवाल
अहमदाबाद के सेवेंथ-डे एडवेंटिस्ट स्कूल में मंगलवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र ने 8वीं कक्षा के एक छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया था। घायल छात्र की बुधवार को मौत हो गई। इसके बाद छात्रों के परिजनों ने स्कूल के बाहर बवाल किया।
अहमदाबाद के एक स्कूल में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने आठवीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। छात्र की मौत से गुस्साए परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस की भी परिजनों से झड़प हो गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है।
अहमदाबाद के सेवेंथ-डे एडवेंटिस्ट स्कूल में मंगलवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र ने 8वीं कक्षा के एक छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया था। घायल छात्र की बुधवार को मौत हो गई। इसके बाद छात्र के परिजनों ने स्कूल में जमकर बवाल काटा। परिजनों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। साथ ही स्कूल के बाहर जमकर नारेबाजी की।
छात्र की हत्या पर संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह राठौर ने कहा कि दो छात्रों में झगड़ा हुआ और उनमें से एक ने दूसरे को चाकू मार दिया। पुलिस ने कल ही प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। आरोपी को हिरासत में लिया गया था। इलाज के दौरान घायल बच्चे की मौत हो गई। इसलिए उसका परिवार, अन्य छात्रों के अभिभावक और सिंधी समुदाय के लोग यहां एकत्र हुए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी यहां मौजूद हैं। आगे की जांच की जा रही है। मृतक बच्चा सिंधी समुदाय से था और मुख्य आरोपी मुस्लिम समुदाय से है।
डीसीपी क्राइम ब्रांच शरद सिंघल ने कहा कि कल दो छात्रों में झगड़ा हुआ। उनमें से एक ने दूसरे को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ की। पुलिस समय पर यहां पहुंच गई। अभी स्थिति स्थिर है। बच्चे की अंतिम यात्रा आज शाम को निकलेगी। पुलिस भी मौजूद रहेगी।
स्कूल में दो साल से हो रहीं घटनाएं
अभिभावक पूनम ने कहा कि मेरी दो बेटियां इसी स्कूल में पढ़ती हैं। ये सिर्फ आज की घटना नहीं है। पिछले दो साल से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। मैंने दो बार शिकायत की है। स्कूल बस में लड़के अभद्र भाषा बोलते हैं। लड़कियों से गलत इशारे किए जाते हैं। उनके साथ छेड़छाड़ भी की जाती है। बैग में चाकू और मोबाइल फोन मिलते हैं। कुछ दिन पहले एक लड़का कंप्यूटर रूम में गलत साइट्स देखते हुए पकड़ा गया था। प्रशासन क्या कर रहा है? मैंने प्रशासन से कार्रवाई करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इसे हल्के में लिया और सिर्फ अभिभावकों को बुलाकर छात्रा से लिखित में माफ़ी मंगवाई और उसे जाने दिया।
मामले की जांच होगी: प्रफुल पंशेरिया
गुजरात के मंत्री प्रफुल पंशेरिया ने कहा कि अहमदाबाद के सेवेंथ डे स्कूल में एक छात्र ले दूसरे छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सभ्य समाज के लिए एक खतरे की घंटी है। बच्चे अब अपराध में पड़ गए हैं। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
डीसीपी, सभी पुलिस अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी सभी वहां पहुंच गए हैं। जांच की जा रही है। शिक्षा विभाग इस मामले का अध्ययन करेगा। बच्चों के खिलाफ अपराध में वृद्धि सभ्य समाज के लिए अच्छी नहीं है। यह निंदनीय है। अपराधी को दंडित किया जाएगा, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मैं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। बच्चों को खतरनाक खेलों और सोशल मीडिया से दूर रखें। सोशल मीडिया और अपराध संबंधी खेल बच्चों को प्रभावित करते हैं।
अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI159 क्यों हुई कैंसिल?
गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एअर इंडिया का एक और विमान चर्चा में आ गया है। फ्लाइट AI 159, बोइंग 788 को रद कर दिया गया है। यह विमान आज दोपहर 1:10 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरने वाला था, मगर अचानक फ्लाइट कैंसिल करने की घोषणा कर दी गई। पहले विमान में तकनीकी खराबी के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब एअर इंडिया ने उड़ान रद करने की वजह साफ कर दी है।
बता दें कि यह फ्लाइट ठीक उसी रूट पर जाने वाली थी, जहां कुछ दिन पहले एअर इंडिय की फ्लाइट AI171 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।
एअर इंडिया ने बताई वजह
एअर इंडिया ने बयान जारी करते हुए बताया है कि अहमदाबाद से लंदन की फ्लाइट AI159 को क्यों रद किया गया? एअर इंडिया ने विमान में तकनीकी खराबी की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। एअर इंडिया का कहना है कि एअरस्पेस की कमी के कारण यह फैसला लिया गया है।
एअर इंडिया ने कहा-
अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI159 को रद किया गया क्योंकि एअरक्राफ्ट मौजूद नहीं थे। एअर स्पेस में पाबंदियों और सुरक्षा चेकिंग के कारण फ्लाइट्स का शेड्यूल बढ़ गया है। ऐसे में अहमदाबाद से दिल्ली जाने के लिए एअरक्राफ्ट मौजूद नहीं था, जिसके कारण उड़ान रद कर दी गई।
यात्रियों में मची हलचल
बता दें कि फ्लाइट लेने के लिए ज्यादातर पैसेंजर्स एअरपोर्ट पहुंच चुके थे। ऐसे में फ्लाइट रद होने से सभी में अफरा-तफरी का माहौल है। एक यात्री ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “मैं लंदन जा रहा था, लेकिन मुझे अभी पता चला कि फ्लाइट रद कर दी गई है। क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट रद करने से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा नहीं की है और न ही किराया रिफंड करने के बारे में कुछ पता चला है।”
कल रवाना होगी फ्लाइट
एक दूसरे पैसेंजर ने कहा कि हमें अभी बताया गया कि फ्लाइट रद कर दी गई है। अब यह फ्लाइट कल सुबह 11:00 बजे लंदन के लिए रवाना होगी। इस फैसले से सभी यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
प्लेन क्रैश के बाद कल भरी थी पहली उड़ान
12 जून को अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद लंदन के लिए पहली फ्लाइट कल चली थी। AI 159 ने 200 यात्रियों के साथ बीती दोपहर 1:10 बजे उड़ान भरी और शाम के 4:30 बजे लंदन पहुंची थी। वहीं, आज लंदन जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई।
12 जून को हुआ था प्लेन क्रैश
बता दें कि 12 जून को ठीक इसी समय अहमदाबाद से लंदन के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने उड़ान भरी थी। कुछ मिनट बाद ही विमान ने अचानक ऊपर उठना बंद कर दिया। पायलट ने विमान को ऊपर ले जाने की पूरी कोशिश की, मगर कुछ दूर जाकर ही विमान क्रैश हो गया। इस घटना में 241 यात्रियों समेत 279 लोगों की मौत हो गई थी।
दुर्घटनाग्रस्त विमान की समग्र जांच दिसंबर में होनी थी, मार्च में हुई थी इंजन की मरम्मत
अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की जून 2023 में समग्र रखरखाव जांच हुई थी और इस साल दिसंबर में उसकी फिर से समग्र जांच निर्धारित थी। इस साल मार्च में इसके इंजन की मरम्मत हुई थी।
इस साल होनी थी जांच
अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि विमान वीटी-एएनबी की जून 2023 में ‘सी’ (काम्पि्रहेंसिव) यानी व्यापक जांच हुई थी और अगली ऐसी जांच इस साल दिसंबर में निर्धारित थी। ‘सी’ जांच एआइ इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआइईएसएल) द्वारा की गई थी।
12 साल पुराने विमान की मरम्मत की गई
अधिकारियों ने बताया कि लगभग 12 साल पुराने विमान के दाहिने हिस्से के इंजन की मरम्मत मार्च 2025 में की गई थी, जबकि बाएं हिस्से के इंजन का निरीक्षण इंजन निर्माता के प्रोटोकाल के अनुसार अप्रैल 2025 में किया गया था।
विमान में जीई एयरोस्पेस द्वारा निर्मित जीईएनएक्स इंजन थे
विमान में जीई एयरोस्पेस द्वारा निर्मित जीईएनएक्स इंजन थे। अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि इंजन या विमान में कोई समस्या नहीं थी। इस संबंध में एअर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
अहमदाबाद से करीब 10 किलोमीटर पहले दो ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग
गुजरात में अहमदाबाद से करीब 10 किलोमीटर पहले नेशनल एक्सप्रेसवे एक पर दो ट्रकों में टक्कर के बाद आग लग गई। आग बुझाने का काम जारी है। स्टेशन फायर ऑफिसर माता प्रसाद पांडे ने बताया कि आज सुबह करीब 4:15 बजे यहां एक ट्रक खड़ा था, तभी पीछे से दूसरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। आग बुझाने का काम जारी है। एक ट्रक ड्राइवर घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।
अहमदाबाद: डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
लोक आस्था के महापर्व छठ के तहत गुरुवार को व्रतधारियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। शहर के साथ-साथ राज्य में वडोदरा, सूरत, राजकोट व अन्य शहरों में रहने वाले बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश मूल के लोगों की ओर से हर्ष उल्लास के साथ छठ पर्व मनाया जा रहा है।
अहमदाबाद शहर में इंदिरा ब्रिज के नीचे, नंदीग्राम, कैम्प हनुमान, वटवा, हाथीजन, मेघाणीनगर, रिवरफ्रंट, नाना चिलोडा , चांदखेड़ा, गोदरेज गार्डन सिटी, अमराईवाड़ी, ईसनपुर, गांधीनगर सहित कई जगहों पर व्रतियों ने भगवान भास्कर की पूजा की। शुक्रवार सुबह नदियों के घाटों और तालाबों पर उगते हुए सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही यह कठिन व्रत और पर्व पूर्ण होगा।
छठ महापर्व समन्वय ट्रस्ट, हिंदी भाषी महासंघ, मां जानकी सेवा समिति और छठ महापर्व आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में साबरमती नदी के तट पर इंदिरा ब्रिज के नीचे छठ घाट पर गुरुवार को सांध्य कालीन अर्घ्य में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल उपस्थित रहे।मंडन भारती सेवा ट्रस्ट चांदखेड़ा की ओर से भी न्यू सी जी रोड में एएमसी प्लॉट में छठ पर्व मनाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार शाम को सांध्यकालीन अर्घ्य दिया गया।
उत्तर भारतीय विकास परिषद की ओर से वटवा के बंदरवाब तालाब में छठ पर्व का आयोजन किया गया, जहां डूबते सूर्य को व्रतियों ने अर्घ्य दिया। अमराईवाड़ी, मेघाणीनगर, सत्यमनगर, बोपल, वाडज, साबरमती, बापूनगर, सरदारनगर भद्रेश्वर, नरोडा, नारोल जैसे इलाकों में कई लोगों ने घरों में टब में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया।
गोदरेज गार्डन सिटी में भी धूमधाम से मनाई गई छठ पूजा
अहमदाबाद-गोदरेज गार्डन सिटी में इस वर्ष छठ पूजा का आयोजन श्रद्धा के साथ किया गया। गोदरेज गार्डन सिटी एवं नजदीकी इलाकों के श्रद्धालुओं के संग गुजरात के पूर्व डीजीपी के के ओझा, मालवीय मिशन के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत झा, जीजीसी यूथ क्लब के अध्यक्ष प्रदीप झा सहित ने उत्साह और उमंग के साथ व्रत, सूर्य अर्घ्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर प्रसाद का आदान-प्रदान किया और छठी मैया से सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। पूजा के लिए तैयार किए गए घाटों पर सजावट और भक्ति के माहौल ने सभी को आध्यात्मिकता से जोड़ दिया।
अहमदाबाद की पाउडर कोटिंग फर्म में बड़ा हादसा, विस्फोट में हुई दो लोगों की मौत
हादसे की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीमें पहुंच चुकी है। घटनास्थल पर पहुंचे निकोल फायर स्टेशन के अधिकारी एसएस गढ़वी ने बताया यह पाउडर कोटिंग फर्म थी पाउडर कोटिंग के लिए हॉट प्रोसेसिंग की जाती है ओवन में थोड़ा दबाव था इसलिए विस्फोट हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है…
गुजरात के अहमदाबाद में एक पाउडर कोटिंग फर्म में विस्फोट की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीमें पहुंच चुकी है।
घटनास्थल पर पहुंचे निकोल फायर स्टेशन के अधिकारी एसएस गढ़वी ने बताया, “यह पाउडर कोटिंग फर्म थी, पाउडर कोटिंग के लिए हॉट प्रोसेसिंग की जाती है, ओवन में थोड़ा दबाव था, इसलिए विस्फोट हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है…”
अहमदाबाद में निकलेगी 15 किलोमीटर लंबी जगन्नाथ रथ यात्रा, लगाए जाएंगे 1500 CCTV कैमरे
जमालपुर जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 147वीं रथ यात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर मंदिर ट्रस्ट गुजरात में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर तैयारियों में जुटी है। 7 जुलाई को होने वाले इस कार्यक्रम में भगवान जगन्नाथ उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा शहर भ्रमण पर निकलेंगे जिसमें दुनिया भर से हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।
जमालपुर जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ (Jagannath Rath Yatra) की 147वीं रथ यात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर मंदिर ट्रस्ट गुजरात में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर तैयारियों में जुटी है।
7 जुलाई को होने वाले इस कार्यक्रम में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा शहर भ्रमण पर निकलेंगे, जिसमें दुनिया भर से हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।
कार्यक्रम की सुरक्षा और सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
अहमदाबाद पुलिस ने अपराध शाखा के साथ मिलकर कई उच्च तकनीक उपाय और रणनीतिक तैनाती लागू की है।
एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत रथ यात्रा के 15 किलोमीटर के मार्ग पर 1500 से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पैदल गश्त भी बढ़ा दी गई है और 1100 क्राइम ब्रांच के जवान संवेदनशील इलाकों पर सक्रियता से नजर रख रहे हैं।
उन्होंने कहा, इस तैनाती में निगरानी और घटना प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 3डी मैपिंग और एआई तकनीक शामिल है। विभिन्न वाहनों में मोबाइल कैमरे और अधिकारियों के साथ पॉकेट कैमरे भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि हवाई निगरानी और वास्तविक समय की निगरानी के लिए ड्रोन का उपयोग काफी बढ़ा दिया गया है। जमालपुर जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट भी यात्रा के सुचारू संचालन के लिए अहमदाबाद पुलिस और अन्य प्रशासनिक निकायों के साथ समन्वय कर रहा है।
अहमदाबाद के 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
बीते कई दिनों से दिल्ली एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद प्रशासन में तहलका मच गया था। वहीं, अब मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के सात स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। अहमदाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
मतदान से ठीक एक दिन पहले आज सुबह के समय एक ईमेल मिला जिसमें एक के बाद एक 7 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।
इस घटना को लेकर गुजराती जागरण टीम ने अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के डीसीपी अजित राजियान से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह मेल एक बाहरी सर्वर से आया है और मेल में कहा गया है कि जो लोग नहीं मानेंगे उन पर हम सख्त कार्रवाई करेंगे और हम इसे उड़ा देंगे। इसके अलावा एक और संदेश भी दिया गया है। अफवाहों से सावधान रहें पुलिस।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के डीसीपी अजित राजियान ने गुजराती जागरण को बताया कि आज सुबह 7-8 स्कूल में एक मेल आया है। हम इस मेल पर सख्त कदम उठाएंगे, जो लोग इस पर विश्वास नहीं करेंगे उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। एक बाहरी सर्वर और यह एक नकली मेल प्रतीत होता है। इसकी तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, भारत में इस प्रकार के मेल के साथ छेड़छाड़ की जा रही है पुलिस द्वारा लोगों पर भी नजर रखी जा रही है कि अगर उन्हें कुछ भी अज्ञात मिले तो पुलिस को सूचित करें।
इन स्कूलों को आया ईमेल
डीपीएस स्कूल, बोपाल
आनंद निकेतन, बोपाल
एशिया इंग्लिश स्कूल, वस्त्रापुर
कैलोरेक्स स्कूल, घाटलोडिया
न्यू नोबल स्कूल व्यासवाडी, नरोडा
ओएनजीसी केंद्रीय विद्यालय, चांदखेड़ा
अमृता विद्यालय, घाटलोडिया
जिन स्कूलों में धमकी मिली है, उन स्कूल में बम निरोधक टीम द्वारा जांच की जा रही है। इसके अलावा अहमदाबाद साइबर क्राइम यह भी जांच कर रहा है कि मेल कहां से और किसने भेजा है। अहमदाबाद पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध चीज की सूचना पुलिस को दें।
अहमदाबाद पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी रोहन गुप्ता नहीं लड़ेंगे चुनाव
अहमदाबाद पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी रोहन गुप्ता ने पार्टी नेताओं पर परिवार को परेशान करने का आरोप लगाते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मत सिंह पटेल ने कहा है कि रोहन नाम बताएं ऐसे नेता को पार्टी से बाहर कर देंगे। प्रदेश प्रवक्ता मनीष दोशी ने इसे पार्टी के लिए आघात बताते हुए कहा है कि रोहन के लिए एक अच्छा अवसर था।
सोमवार रात्रि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व अहमदाबाद पूर्व से पार्टी के घोषित प्रत्याशी रोहन गुप्ता ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद पार्टी में खलबली मच गई। इससे पहले उनके पिता एवं गुजरात कांग्रेस अनुशासन समिति के प्रमुख राजकुमार गुप्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल को पत्र भेजकर अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। गुप्ता दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से पार्टी से इस्तीफा दिया।लेकिन मंगलवार को स्वयं रोहन सामने आए और कहा कि पिता को डर था कि मेरे साथ पार्टी में कुछ बुरा हो सकता है। पिता के साथ पार्टी के नेताओं ने कई बार गलत व्यवहार किया तथा उनको नुकसान पहुंचाया। इसलिए वे चाहते हैं कि मेरे साथ ऐसा न हो।
रोहन ने पिता की जिद के आगे हार मान कर चुनाव न लड़ने के अपने फैसले को अंतिम बताया है। उनका कहना है कि मुझे गद्दार व बेईमान बताने वाले नेता स्वयं का आकलन करें कि उन्होंने पार्टी में रहकर कितना नुकसान किया है। मैं और मेरे पिता कई दशक से कांग्रेस से जुड़े हैं। हर जिम्मेदारी को निभाया, लेकिन अब पिता व परिवार की कीमत पर राजनीति नहीं करना चाहता। उधर, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पार्थिवराज सिंह कठवाडिया, प्रवक्ता अमित नायक समेत कई युवा नेताओं ने इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
दबाव बनाने के लिए भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा
वडोदरा जिले की राजनीति में इस बार उबाल नजर आ रहा है। सांसद रंजन भट्ट को उम्मीदवार घोषित करने के बाद भाजपा के कई नेता अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। सावली से विधायक केतन इनामदार ने बीती रात्रि मेल कर विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, मंगलवार सुबह पार्टी अध्यक्ष सीआर पाटिल के हस्तक्षेप के बाद वह मान गए। इसे दबाव बनाने की राजनीति के रूप में देखा जा रहा है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत कई दिग्गज भाजपा में
उत्तर गुजरात की धानेरा सीट से विधायक रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता जोइता भाई पटेल भाजपा में शामिल हो गये। उनके साथ डीसा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले लेबजी ठाकोर, धानेरा खरीद वेचाण संघ के अध्यक्ष हरदास पटेल ने भाजपा की सदस्यता ली।