अहमदाबाद विमान हादसे – Live Halchal

अहमदाबाद विमान हादसे से पहले CAA ने दी थी चेतावनी…
अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर एएआईबी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद अब ब्रिटिश एजेंसी ने बड़ा दावा किया है। इसमें कहा गया कि एयरलाइंस को 15 मई को बोइंग विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच को लेकर चेतावनी जारी की गई थी।

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आने के बाद बड़ा दावा किया गया है। कहा जा रहा है कि हादसे से चार सप्ताह पहले ब्रिटेन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने भी बोइंग के विमानों में फ्यूल कंट्रोल स्विच में गड़बड़ी की शिकायत की थी। सीएए ने अपनी चेतावनी में बोइंग के पांच प्रमुख विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की रोज जांच करने के लिए कहा था। मगर एअर इंडिया ने इसे भी नजर अंदाज कर दिया। हालांकि हादसे की जांच कर रही भारतीय एजेंसी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में इस तथ्य का जिक्र नहीं किया है।

यूके सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) ने 15 मई 2025 को एक सुरक्षा नोटिस जारी किया था। इसमें कहा गया था कि बोइंग के मॉडल के विमान चलाने वाली एयरलाइन्स को अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के एयरवर्थीनेस डायरेक्टिव को मानने की सलाह दी गई थी। एफएए ने अपने एयरवर्थीनेस डायरेक्टिव में बोइंग विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच को लेकर चिंता जाहिर की थी।

सीएए ने नोटिस में कहा था कि अमेरिकी एजेंसी ने जो एयरवर्थीनेस डायरेक्टिव जारी किया है, उसके मुताबिक बोइंग के पांच प्रमुख विमान मॉडल बी737, बी757, बी767, बी777, बी787 के फ्यूल कंट्रोल स्विच में गडबड़ी की संभावनाए हैं और इसे रोज चेक करने की जरूरत है। अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ विमान बोइंग 787-8 था।

ब्रिटिश एजेंसी ने अपने नोटिस में यह भी कहा था कि एयरलाइंस ऑपरेटरों को बोइंग 787 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच और फ्यूल शटऑफ वाल्व एक्चुएटर्स का परीक्षण, निरीक्षण करना चाहिए और इसे बदलने की जरूरत है। जबकि नोटिस खास तौर पर यह जिक्र किया गया था कि एयरवर्थीनेस डायरेक्टिव से प्रभावित विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की रोज जांच की जाए।

सीएए की चेतावनी को भी किया गया नजरअंदाज
एएआईबी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा था कि अमेरिकी एजेंसी संघीय विमान प्रशासन (FAA) ने 17 दिसंबर 2018 को स्पेशल एयरवर्थीनेस इन्फॉर्मेशन बुलेटिन (SAIB) नंबर NM-18-33 जारी किया था। इसमें कहा गया था कि विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच का लॉकिंग फीचर निष्क्रिय होने की आशंका है। एफएए ने यह सलाह बोइंग 737 मॉडल वाले विमान के कुछ ऑपरेटरों से मिली रिपोर्ट के आधार पर जारी की थी। ऑपरेटरों ने रिपोर्ट में कहा था कि इस मॉडल के कुछ विमानों में फ्यूल कंट्रोल स्विच का लॉकिंग फीचर निष्क्रिय था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुए विमान में ऐसा ही फ्यूल कंट्रोल स्विच लगा था। जांच में सामने आया कि एअर इंडिया ने एफएए की सलाह के बाद भी फ्यूल कंट्रोल स्विच के लॉकिंग फीचर का निरीक्षण नहीं किया। इसे लेकर एअर इंडिया ने कहा था कि क्योंकि एफएए ने केवल सलाह जारी की थी, यह कोई अनिवार्य निर्देश नहीं था। इसलिए फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच नहीं की गई।

फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई खराबी
एअर इंडिया के विमान के रखरखाव रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि हादसे का शिकार हुए विमान के थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल को 2019 और 2023 में बदला गया था। हालांकि यह बदलाव फ्यूल कंट्रोल स्विच से जुड़ा नहीं था। साथ ही 2023 से अब तक विमान में फ्यूल कंट्रोल स्विच से संबंधित कोई भी खराबी रिपोर्ट नहीं की गई।

एएआईबी की रिपोर्ट में यह कहा गया
भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने हाल ही में अहमदाबाद हादसे को लेकर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। हादसे पर एक 15 पन्नों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में बताया गया कि विमान के दोनों इंजनों का फ्यूल कंट्रोल स्विच एक ही सेकंड में अचानक बंद हो गया था। इसकी वजह से विमान ने तुरंत ऊंचाई खो दी और नीचे गिरने लगा। कॉकपिट की रिकॉर्डिंग से यह बात सामने आई कि एक पायलट दूसरे से पूछता था कि तुमने फ्यूल क्यों बंद किया, जबकि दूसरा पायलट कहता है कि उसने ऐसा नहीं किया।

एअर इंडिया ने क्या कहा
एअर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर कहा कि हम इस दुखद हादसे से गहरे शोक में हैं और पीड़ितों व उनके परिवारों को पूरा सहयोग दे रहे हैं। जांच में हम सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हालांकि, जांच जारी होने की वजह से एयरलाइन ने रिपोर्ट के किसी खास निष्कर्ष पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

‘पायटल 100 प्रतिशत सही थे’, कैसे काम करता है कट ऑफ फ्यूल स्विच? IAF के पूर्व कैप्टन ने समझाया
अहमदाबाद विमान हादसे (Air India Plane Crash) की जांच के लिए एएआईबी (विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो) ने पांच सदस्यीय टीम बनाई है। एआईबी ने जानकारी दी कि ड्रोन फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी सहित मलबा स्थल की सारी जानकारी इकट्ठा की जा चुकी है।

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के पूर्व प्रमुख और वरिष्ठ जांचकर्ता अरबिंदो हांडा ने कहा है कि एअर इंडिया विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर पायलटों की भूमिका को लेकर निष्कर्ष निकालना अभी जल्दबाजी होगी।

पूर्व कैप्टन ने दोनों पायलटों का किया बचाव
इसी बीच प्रारंभिक रिपोर्ट पर भारतीय वायुसेना के पूर्व पायलट कैप्टन एहसान खालिद ने बताया कि इस विमान दुर्घटना में पायलटों की कोई गलती नहीं थी। वो 100 प्रतिशत सही तरीके से अपना काम कर रहे थे। उन्होंने इंजन को फिर से चालू करने की कोशिश की।

बता दें कि 12 जून को उड़ान भरने के कुछ सेकंड के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान को कैप्टन सुमित सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर उड़ा रहे थे।

AAIB की रिपोर्ट में क्या जानकारी सामने आई?
पूर्व कैप्टन एहसान खालिद की यह प्रतिक्रिया AAIB की रिपोर्ट सामने आने की बाद की गई है। दरअसल, रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि दोनों विमान के दोनों ईंधन कट-ऑफ स्विच एक-दूसरे के कुछ सेकंड के अंतराल पर ‘रन’ से ‘कट-ऑफ’ में बदल गए।

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि ईंधन कट-ऑफ स्विच एक फिजिटल स्विच है। इसे एक स्थिति में दूसरी स्थिति में ले जाना होता है और इसे उस स्थिति में वापस भी लाना पड़ाता है। यह कोई ऑटोमेटिक प्रक्रिया नहीं है। बताते चलें कि शुरुआती रिपोर्ट में सामने आई है कि ईंधन स्विच लगभग एक साथ बंद कर दिए गए थे, हालांकि ऐसा क्यों हुआ यह स्पष्ट नहीं है।

रिपोर्ट में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि कॉकपिट की आवाज की रिकॉर्डिंग में जब एक पायलट दूसरे से पूछते हैं कि तुमने क्यों इंजन बंद कर दिया तो दूसरे पायलट जवाब देते हैं कि उन्होंने ऐसा नहीं किया।

अहमदाबाद विमान हादसे की जांच कर रहे AAIB चीफ को मिली CRPF सुरक्षा
केंद्र सरकार ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के प्रमुख जीवीजी युगंधर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक्स श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है।

सूत्रों के मुताबिक, नई व्यवस्था 16 जून से लागू हो गई है। यह कदम उस वक्त उठाया गया है जब एएआईबी अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया बोईंग ड्रीमलाइनर विमान हादसे की जांच कर रहा है।

हादसे में विमान सवार 241 लोगों की गई थी जान
इस हादसे में विमान में सवार चालक दल के सदस्यों समेत 242 यात्रियों में से 241 की जान गई थी। इसके अलावा इस हादसे में 34 अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी। जांच टीम एएआईबी की नई दिल्ली स्थित प्रयोगशाला में हादसाग्रस्त विमान के ब्लैक बाक्स से मिले डाटा का गहन विश्लेषण कर रही है।

मेमोरी मॉड्यूल को किया गया एक्सेस
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, फ्रंट ब्लैक बॉक्स से क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (सीपीएम) को सुरक्षित निकाला गया। 25 जून को मेमोरी मॉड्यूल को सफलतापूर्वक एक्सेस किया गया और इसका डाटा एएआईबी प्रयोगशाला में डाउनलोड किया गया।
जांच का नेतृत्व एएआईबी के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है और इसमें भारतीय वायु सेना, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) के तकनीकी सदस्य शामिल हैं। बता दें कि यह विमान अमेरिका निर्मित था।

जांच का नेतृत्व एएआईबी के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है और इसमें भारतीय वायु सेना, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) के तकनीकी सदस्य शामिल हैं। बता दें कि यह विमान अमेरिका निर्मित था।

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से लापता फिल्ममेकर, घटनास्थल से 700 मीटर की दूरी पर था आखिरी लोकेशन
अहमदाबाद में विमान हादसे के बाद फिल्म निर्माता महेश कलावाडिया लापता हैं। उनका फोन क्रैश साइट के पास सक्रिय था जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं है। परिवार ने डीएनए सैंपल दिए हैं। वे म्यूजिक एलबम बनाते थे। उनकी पत्नी के अनुसार वे किसी काम से बाहर गए थे और 140 बजे उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। पुलिस जांच कर रही है।

गुरुवार को अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे के बाद से एक फिल्म निर्माता महेश कलावाडिया के लापता होने की खबर है। उनका फोन क्रैश साइट से सिर्फ 700 मीटर की दूरी पर आखिरी बार सक्रिय था।

प्लेन क्रैश की घटना के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार ने DNA सैंपल भी जमा कराए हैं, ताकि यह पुष्टि की जा सके कि कहीं वह भी इस हादसे का शिकार तो नहीं हुए।

महेश कलावाडिया, जिन्हें महेश जिरावाला के नाम से भी जाना जाता है, वे म्यूजिक एलबम डायरेक्ट करते हैं और नरोदा इलाके के निवासी हैं। उनकी पत्नी हेतल ने बताया कि गुरुवार को वे लॉ गार्डन इलाके में किसी से मिलने गए थे और दोपहर 1.14 बजे फोनकर बताया था कि बैठक खत्म हो गई है और वह घर लौट रहे हैं।

1.40 बजे फोन हुआ स्विच ऑफ
पत्नी ने बताया, “जब वे घर नहीं लौटेमतो हमने कई बार फोन किया, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था। पुलिस को सूचित करने के बाद जब मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करवाई गई, तो वह विमान दुर्घटनास्थल से केवल 700 मीटर दूर दिखाई दी।”

उन्होंने कहा, “उनका फोन 1:40 बजे बंद हुआ, जो कि उसी समय है जब एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने उड़ान भरी थी और कुछ ही पलों में हादसे का शिकार हो गई। उनका स्कूटर और फोन दोनों गायब हैं और यह सब असामान्य है क्योंकि वे सामान्य रूप से उस रास्ते से घर नहीं आते।”

शव की डीएनए से हो रही पहचान
एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार को दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एअरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद मेघानीनगर स्थित एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 लोग और जमीन पर 29 लोगों की जान चली गई।

कई शव जलकर पहचान के लायक नहीं बचे हैं, इसलिए डीएनए टेस्ट के जरिए मृतकों की पहचान की जा रही है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, अब तक 47 शवों की पहचान डीएनए मिलान से की जा चुकी है और 24 शव उनके परिवारों को सौंपे गए हैं।

अहमदाबाद विमान हादसे में इंदौर की हरप्रीत की मौत, पति का जन्मदिन मनाने जा रही थी लंदन
इंदौर: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में इंदौर की एक बहू की मौत हुई है। मृतका हरप्रीत कौर इंदौर के होरा परिवार की है बहू है। उसका पति रॉबी लंदन में रहता है और हरप्रीत अपने पति रॉबी से मिलने लंदन जा रही थी। हरप्रीत के पति का 16 जून को जन्मदिन था और वह पति का जन्मदिन मनाने लंदन जा रही थी।

हरप्रीत होरा का माइका अहमदाबाद में है और वह बेंगलोर में रहकर जॉब करती थी। उसकी शादी इंदौर के रॉबी से 2020 में हुई थी। हरप्रीत कल यानी 12 जून को अहमदाबाद से उसी फ्लाइट में बैठी जो टेक ऑफ के 5 मिनट बाद हादसे का शिकार हो गया था। हरप्रीत का टिकट 19 जून का था। लेकिन उसने एनवक्त पर टिकट बदल ली और हादसे का शिकार हो गई।

बता दें कि फ्लाइट दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) के मुताबिक, विमान जब केवल 625 फीट की ऊंचाई पर था, तभी उसमें तकनीकी खराबी आई और वह तेजी से नीचे गिरा। इसके बाद एक तेज धमाके के साथ विमान क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों में से एक यात्री जिंदा बच निकला। बाकी अन्य सभी की दर्दनाक मौत हुई है। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल हैं।

प्लेन मेघानीनगर के घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में गिरा, जहां पास में स्थित बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्र हॉस्टल में खाना खा रहे थे। विमान हॉस्टल भवन से टकरा गया, जिससे वहां मौजूद कई छात्रों की जान चली गई। ये छात्र देश के भावी डॉक्टर बनने का सपना लिए पढ़ाई कर रहे थे। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था।शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं, जो इस त्रासदी की गंभीरता को बयां करती हैं।