असिस्टेंट प्रोफेसर के हजारों पदों पर फिर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 02 Jul 2021 10:25:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg असिस्टेंट प्रोफेसर के हजारों पदों पर फिर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 असिस्टेंट प्रोफेसर के हजारों पदों पर फिर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानिए पूरी डिटेल https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%9c/447719 Fri, 02 Jul 2021 10:25:06 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=447719 उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन ने अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए आज से अप्लाई करने की प्रक्रिया फिर से आरम्भ कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थियों की सहूलियत को देखते हुए ऐसा करने का निर्णय किया है। 

महत्वपूर्ण तिथियां:-
आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 1 जुलाई 2021
आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 8 जुलाई 2021

पदों का विवरण:-
इस भर्ती के माध्यम से कुल 47 अलग-अलग सब्जेक्ट के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें हिंदी के 162, इंग्लिश के 133, सोशियोलॉजी के 102, जियोग्राफी के 142, पॉलिटिकल साइंस के 109, इकोनॉमिक्स के 100, केमिस्ट्री के 159, B।Ed के 113, फिजिक्स के 98, जूलॉजी के 96, कॉमर्स के 79, मैथमेटिक्स के 96, बॉटनी के 92, संस्कृत के 74, फिजिकल एजुकेशन के 23 तथा इतिहास के 41 सहित कई अलग-अलग विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्तियां की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता:-
असिस्टेंट प्रोफेसर के इन पदों पर आवेदन करने के वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में मास्टर्स के एडगरी होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 55% अंक से पास होना जरुरी है। इसके अतिरिक्त NET/SET/SLET पास उम्मीदवार ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा:-
आवेदक की आयु 21 वर्ष से अधिक और 62 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं आरक्षण के दायरे वाले अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट नहीं दी जाएंगी।

ऐसे करें आवेदन:-
उत्तर प्रदेश के एडेड कॉलेजों में के पद पर जारी इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल uphesconline.org पर जाएं। पोर्टल के होम पेज पर ‘Apply for Assistant Professor’ जाएं। इसके पश्चात् संबंधित विषय के आगे वाले लिंक पर जाकर मांगे गये विवरणों को भरकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात् एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। वैकेंसी की पूरी जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

]]>