असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 10 Mar 2024 11:11:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर के 1828 रिक्त पदों पर आवेदन का अंतिम मौका https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9f-%e0%a4%8f%e0%a4%b5%e0%a4%82-2/547175 Sun, 10 Mar 2024 11:11:26 +0000 https://livehalchal.com/?p=547175 उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर के पदों पर भर्ती हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इसमें शामिल होने के लिए आवेदन नहीं किया है उनके पास केवल कल तक का मौका है। इसलिए अभ्यर्थी बिना देरी करते हुए तुरंत ही वेबसाइट पर या इस …]]>

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर के पदों पर भर्ती हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इसमें शामिल होने के लिए आवेदन नहीं किया है उनके पास केवल कल तक का मौका है। इसलिए अभ्यर्थी बिना देरी करते हुए तुरंत ही वेबसाइट पर या इस पेज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट अकाउंटेंट एवं ऑडिटर के 1828 रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल यानी 11 मार्च 2024 निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए योग्यता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए आज ही आवेदन कर लें।

एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर भरा जा सकते है। इसके अतिरिक्त आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। अब आपको भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है। अब अभ्यर्थी मांगी गयी सभी डिटेल सही-सही भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंत में अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क 25 रुपये जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

पात्रता एवं मापदंड

इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का स्कोर कार्ड होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवार ने कॉमर्स से ग्रेजुएशन (बीकॉम) डिग्री या पीजी डिप्लोमा इन अकाउंटेंसी किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी का O लेवल एग्जाम पास होना भी आवश्यक है।

आयु सीमा

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होना आवश्यक है और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मदीवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

]]>