अवैध हथियार – Live Halchal

अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़: मोगा में दो आरोपी गिरफ्तार
पाकिस्तान से अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मोगा पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मोगा सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि तरनतारन जिले के दो युवक भारी मात्रा में अवैध हथियार लेकर मोगा क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।

सूचना के आधार पर एएसआई नवजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने दिल्ली कॉलोनी, मोगा के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक काले रंग का किट बैग बरामद हुआ, जिसमें से पुलिस ने पांच पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामद हथियारों में 9 एमएम पिस्टल (मैगजीन सहित), 30 बोर देसी पिस्टल (मैगजीन सहित), 32 बोर देसी पिस्टल (मैगजीन सहित), 30 बोर गोल्डन रंग की पिस्टल (बिना बैरल) और 30 बोर सिल्वर रंग की पिस्टल (बिना बैरल) शामिल हैं। इसके अलावा एक सैमसंग गैलेक्सी एम15 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह निवासी वटोके, जिला तरनतारन और निशान सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी लाहुके, जिला तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लखविंदर सिंह पहले भी तीन से चार बार पंजाब के अलग-अलग जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुका है। जांच में यह भी पता चला है कि पाकिस्तान में बैठे हथियार तस्कर ड्रोन के जरिए सीमा पार से हथियार भेजते थे और सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपियों को लोकेशन भेजी जाती थी, जहां उन्हें हथियारों की सप्लाई करनी होती थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोगा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जिसे मोगा पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं पाया गया है।

एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि कुछ दिन पहले मोगा सीआईए स्टाफ ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया था। उसके मोबाइल फोन से मिली जानकारी के आधार पर ही इस नेटवर्क का सुराग लगा।
पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्हें हथियार किसने सप्लाई किए और उनका अगला टारगेट कौन था।

ड्रग और अवैध हथियार मामले में हंटर बाइडन दोषी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन को अवैध रूप से बंदूक खरीदने और ड्रग्स का इस्तेमाल के बारे में झूठ बोलने का दोषी ठहराया गया है। डेलावेयर के संघीय न्यायालय में 12 सदस्यीय जूरी ने हंटर को लाइसेंसधारी बंदूक विक्रेता से झूठ बोलने आवेदन में यह झूठा दावा करने कि वह ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं करते। 11 दिनों तक अवैध रूप से बंदूक रखने का दोषी पाया।

डेलावेयर के संघीय न्यायालय में 12 सदस्यीय जूरी ने हंटर को लाइसेंसधारी बंदूक विक्रेता से झूठ बोलने, आवेदन में यह झूठा दावा करने कि वह ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं करते तथा 11 दिनों तक अवैध रूप से बंदूक रखने का दोषी पाया।

अमेरिका में कानून है कि ड्रग्स का सेवन करने वाला बंदूक या हथियार नहीं रख सकता। हंटर किसी वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति की पहली संतान हैं, जिन्हें किसी अपराध के लिए दोषी ठहराया गया।

जो बाइडन ने बयान जारी कर कहा कि वे फैसले को स्वीकार करते हैं तथा न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करेंगे। जज ने सजा सुनाने की कोई तारीख तय नहीं की, लेकिन आमतौर पर सजा सुनाने की समय-सीमा 120 दिन होती है।

बिहार से अवैध हथियार लाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
पकड़ा गया नीरज बिहार से 25 हजार से 30 हजार के बीच हथियार लाकर पंजाब में युवाओं को 40 से 50 हजार रुपये के बीच में बेचता था। बाकी आरोपियों काशू, लाली और राहुल पर थाना करतारपुर में तीन लड़ाई-झगड़े, लूट और अपहरण के केस दर्ज हैं।

बिहार से अवैध हथियार लाकर पंजाब में बेचने वाले गिरोह का कपूरथला पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ विंग ने मुख्य सरगना समेत चार युवाओं को सात पिस्टल, चार मैगजीन और 300 ग्राम हेरोइन की खेप के साथ दबोचा है। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी मुख्य सरगना बिहार में बैंक डकैती के केस में पुलिस को वांछित है।

पकड़े गए चारों अपराधी पेशेवर अपराधी हैं और जेल से जमानत पर बाहर आए हुए हैं। थाना सिटी में चारों के खिलाफ एनडीपीएस और असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जबकि गैंग का 5वां साथी थाना करतारपुर पुलिस को लूट के मामले में वांछित है।

पुलिस लाइन कपूरथला में प्रेसवार्ता में एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि एसपी-डी सरबजीत राय, डीएसपी-डी गुरमीत सिंह व सीआईए स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह पर आधारित टीम को इनपुट मिला कि एक पेशेवर अपराधी जिले में नाजायज हथियार सप्लाई करने के लिए आ रहा है।

एसएसपी ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एसआई सतपाल सिंह उच्चाधिकारियों की देखरेख में गश्त कर रहे थे कि कांजली रोड के नजदीक गुरु नानक पार्क के समीप उन्हें एक युवक पीठ पर एक बैग लटकाए आता दिखाई दिया, जो पुलिस की गाड़ी देखकर कांजली के जंगल की तरफ मुड़ गया। इस पर पुलिस टीम ने पीछा करके उसे दबोच लिया। उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें चार लोडेड पिस्टल 32 बोर और 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने पहले चारों पिस्टल के मैगजीन अलग किए और पूछताछ शुरू की तो उसने अपना नाम नीरज कुमार उर्फ धीरज कुमार उर्फ धीरज यादव निवासी कुर्की थाना मीनापुर जिला मुजफ्फर नगर बिहार बताया। उसने माना कि उस पर बिहार में बैंक डकैती और आर्म्स एक्ट तथा थाना साहनेवाल लुधियाना में 288 किलो गांजा का केस दर्ज है।

एसएसपी ने बताया कि नीरज पेशेवर अपराधी है और बिहार की बैंक डकैती के केस में पुलिस को वांछित है। 25 वर्षीय नीरज ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले उसने तीन पिस्टल 18 वर्षीय आकाशदीप उर्फ काशू और 22 वर्षीय तेजपाल उर्फ लाली दोनों निवासी गांव पाड़ा जिला जालंधर और 21 वर्षीय राहुल उर्फ गद्दी निवासी करतारपुर जिला जालंधर 50-50 हजार रुपये में बेचे थे। पुलिस ने नीरज की निशानदेही पर तीनों पिस्टल 7.5 एमएम बरामद करके तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि नीरज गांजा के मामले में लुधियाना जेल में बंद था और उसी जेल में काशू, लाली और राहुल भी बंद थे, वहीं नीरज ने इन तीनों से मिलकर अपना गैंग बना लिया। नवंबर को नीरज और उक्त तीनों युवा जमानत पर बाहर आए। नीरज ने बिहार में अपने पुराने साथियों से संपर्क करके हेरोइन व अवैध हथियार की तस्करी करके पंजाब में बेचने शुरू कर दिए।

एसएसपी के अनुसार नीरज बिहार से 25 हजार से 30 हजार के बीच हथियार लाकर पंजाब में युवाओं को 40 से 50 हजार रुपये के बीच में बेचता था। काशू, लाली और राहुल पर थाना करतारपुर में तीन लड़ाई-झगड़े, लूट और अपहरण के केस दर्ज हैं। एसएसपी के अनुसार नीरज एक दिन पहले तीन अप्रैल को अपने पांचवें साथी अबु निवासी पाड़ा जिला जालंधर के साथ मिलकर गांव कुदोवाल थाना करतारपुर से एक बाइक और एक आईफोन छीना था। बाइक उसने 15 हजार रुपये में नवांशहर में बेच दिया। जबकि आईफोन उसने करतारपुर में बेचा और अगले दिन कपूरथला में दबोचा गया। अबु थाना करतारपुर के लूट के मामले में वांछित है। एसएसपी ने बताया कि इन चारों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

पंजाब में नाम-पहचान बदलकर रह रहा था नीरज
एसएसपी ने खुलासा कि नीरज पंजाब में वह नाम-पहचान बदलकर रह रहा था। इसके पास से 12 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। सबसे हैरानीजनक बात तो यह सामने आई है कि यह लगातार अपनी पहचान बदलता रहता था और नए-नए सिम खरीदता, लेकिन इसके लिए आईडी कौन सी इस्तेमाल करता था, इसकी जांच बेहद जरूरी है, क्योंकि अब तक नीरज का असली पता न होने की वजह से बचता आ रहा था, लेकिन अब इसका पूरा पता लगाएंगे। बैंक डकैती केस में बिहार पुलिस को सूचित कर दिया गया है। इसकी गिरफ्तारी से दो सूबों के कई केस सुलझ गए हैं। इतने ज्यादा सिम का इस्तेमाल किस लिए करता था और इसने गैंगस्टर या फिर आपराधिक छवि वाले कितने लोगों को अवैध हथियार मुहैया करवाए हैं। इस एंगल से पुलिस तह तक जाने में जुट गई है। इनके पास से पुलिस को चार मोबाइल भी बरामद हुए हैं।

दिल्ली : अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी
गिरफ्तार आरोपी ओसामा उर्फ आशु (23 वर्ष), शाकिब उर्फ मुल्ला (22 वर्ष), नोशाद अंसारी (29 वर्ष) और आमिर (29 वर्ष) अवैध हथियार दिल्ली में छेनू और नासिर गिरोह के बदमाशों को सप्लाई करते थे।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मेरठ में अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्टरी का पर्दाफाश कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ओसामा उर्फ आशु (23 वर्ष), शाकिब उर्फ मुल्ला (22 वर्ष), नोशाद अंसारी (29 वर्ष) और आमिर (29 वर्ष) अवैध हथियार दिल्ली में छेनू और नासिर गिरोह के बदमाशों को सप्लाई करते थे। आमिर ने मेरठ में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी लगा रखी थी। आमिर अवैध हथियारों के काले कारोबार को सोशल मीडिया के जरिए बढ़ा रहा था। वह नई-नई पिस्टल के फोटो इंस्टाग्राम पर डालता था। इसके बाद इसके पास ऑर्डर आते थे। अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी से बंदूक, पिस्टल, कारतूस और निर्माण सामग्री बरामद की गई है। ये मांग पर अवैध हथियारों का निर्माण और आपूर्ति कर रहे थे।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन के अनुसार शाखा में तैनात इंस्पेक्टर लिछमन की टीम ने दिल्ली / एनसीआर में विशेषकर ट्रांस-यमुना क्षेत्र में अवैध हथियारों की बिक्री / खरीद में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एएसआई प्रवीण को एक गुप्त सूचना मिली कि उस्मानपुर, दिल्ली निवासी ओसामा उर्फ आशु अवैध हथियारों की की बिक्री / खरीद में शामिल है। इसके बाद एसीपी रोहिताश कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर लिछमन, एसआई देवेंद्र, एसआई अरविंद डांगी, एएसआई प्रवीण और एएसआई जितेंद्र आदि की टीम ने 3 पुस्ता, उस्मानपुर, दिल्ली में घेराबंदी कर ओसामा उर्फ आशू (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने छेनू और नासिर गिरोह को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले शाकिब उर्फ मुल्ला के बारे में खुलासा किया। इसके बाद शाकिब उर्फ मुल्ला को गिरफ्तार किया गया। शाकिब ने खुलासा किया कि वह मेरठ, यूपी निवासी नोशाद अंसारी से अवैध हथियार खरीद रहा था। इसके बाद, आरोपी न्यू इस्लाम नगर, मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी नोशाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया। इसके खुलासे के बाद चमन कॉलोनी, लिसाड़ी गेट, मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर लिछमन की टीम ने आमिर की मेरठ के इस्लामाबाद में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। वहां से एक 12 बोर की बंदूक,दो अत्याधुनिक पिस्टल, 5 देसी पिस्टल, एक रिवॉल्वर, अलग-अलग बोर के 20 कारतूस, एक इलेक्ट्रिक मोटर, एक ड्रिल मशीन और कई अन्य विनिर्माण उपकरण बरामद किए गए।

सोशल मीडिया से काले कारोबार को बढ़ा रहा था
आरोपी ओसामा व आमिर ने खुलासा किया कि वह छेनू और नासिर गैंग के बदमाशों के काम और जीवनशैली से बहुत प्रभावित थे और वह इन गिरोह के सदस्यों को अवैध हथियार सप्लाई कर रहे थे। आमिर अपने काले कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई पिस्टल की फोटो सोशल मीडिया पर डालता था। इसके बाद इन्हें ऑर्डर मिले थे। आरोपी नोशाद अंसारी अपने साथी आमिर को अवैध हथियार बनाने के लिए ग्राहकों के ऑर्डर दे रहा था।