अवतार 3 – Live Halchal

‘अवतार 3’ को नहीं हिला पाई ‘धुरंधर’, हॉलीवुड फिल्म ने 16 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
हॉलीवुड की चर्चित फिल्म अवतार फायर एंड ऐश (Avatar Fire and Ash) की रिलीज का पिछले तीन साल से इंतजार किया जा रहा था। फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ था जिसे विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी पसंद किया गया था। अब अवतार 3 का भी खूब क्रेज दिख रहा है।

अवतार 3 भारत में 19 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई है। फिल्म तब आई, जब पहले से ही रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर (Dhurandhar) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया हो। खैर, धुरंधर की आंधी में भी अवतार 3 हिली नहीं और मात्र 16 दिन में ही इस फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।

अवतार 3 ने भारत में रचा इतिहास
जेम्स कैमरून (James Cameron) निर्देशित अवतार 3 ने भारत में कमाई के मामले में एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। सिंगल डिजिट में कमाई करने के बावजूद इसने बाकी हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ एक ऐसा इतिहास रचा, जो शायद 2025 में किसी भी बड़ी फिल्म ने ऐसा नहीं किया।

अवतार 3 का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली अवतार फायर एंड ऐश का जादू भारतीय ऑडियंस के सिर से अभी तक नहीं उतरा है। इस फिल्म ने 16वें दिन भी करोड़ों में कमाई की और सिंगल डे का कलेक्शन 4 करोड़ रुपये के ऊपर रहा। सैकनिल्क के मुताबिक, शुक्रवार को भी फिल्म ने 3.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 204 करोड़ रुपये ग्रॉस हो गया है। यह पहली फिल्म है जिसने 2025 में 200 करोड़ का बिजनेस किया है।

पहला दिन- 19 करोड़
दूसरा दिन- 22.5 करोड़
तीसरा दिन- 25.75 करोड़
चौथा दिन- 9 करोड़
पांचवां दिन- 9.25 करोड़
छठा दिन- 10.65 करोड़
सातवां दिन- 13.35 करोड़
आठवां दिन- 7.65 करोड़
नौवां दिन- 10 करोड़
दसवां दिन- 10.75 करोड़
ग्यारहवां दिन- 5 करोड़
बाहरवां दिन- 5.25 करोड़
तेहरवां दिन- 5.25 करोड़
चौदहवां दिन- 6.8 करोड़
पंद्रहवां दिन- 3.4 करोड़
सोहलवां दिन- 4.6 करोड़

अवतार 3 का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 168.22 करोड़

अवतार 3 की कहानी
जो सलदाना, सैम वोर्थिंगटन, स्टीफन लांग, ऊना चापलिन और कैट विंसलेट स्टारर फिल्म की कहानी पेंडोरा के सामने आई एक और चुनौती के इर्द-गिर्द घूमती है। पेंडोरा पर संघर्ष तब और बढ़ जाता है जब जेक और नेतिरी के परिवार का सामना एक नई, आक्रामक नावी जनजाति से होता है।

‘अवतार 3’ को लेकर जेम्स कैमरून का खुलासा
‘अवतार’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘अवतार 3’ 19 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। ‘अवतार 3 फायर एंड ऐश’ को लेकर फिल्म के निर्देशक जैम्स कैमरून ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है, जिससे प्रशंसकों आश्चर्यचकित रह गए हैं।

‘अवतार’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘अवतार 3’ को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। प्रशंसक लगातार इस फिल्म की हर जानकारी पर अपनी नजर बनाएं हुए हैं। ऐसे में अब ‘अवतार 3 फायर एंड ऐश’ को लेकर जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म के तीसरे भाग में हॉलीवुड की यह सुपरस्टार और ऑस्कर विजेता अभिनेत्री नजर नहीं आएंगी, जिसका खुलासा खुद फिल्म के निर्देशक जैम्स कैमरून ने किया है।

जैम्स कैमरून का खुलासा
फिल्म ‘अवतार’ का जब-जब कोई नया भाग आने वाला होता है तब इसको लेकर प्रशंसकों में गजब का उत्साह देखने को मिला है। इस बार भी प्रशंसक फिल्म ‘अवतार’ की तीसरी किस्त ‘अवतार 3’ को लेकर लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं। वहीं, अब निर्देशक जेम्स कैमरून ने फिल्म का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को फिल्म के बारे में एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी इस फिल्म का हिस्सा यह हॉलीवुड अभिनेत्री नहीं होंगी।

मिशेल योह नहीं होंगी तीसरे भाग में लेकिन….
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ‘अवतार’ के निर्देशक जेम्स कैमरून ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ‘अवतार’ फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त में ऑस्कर विजेता और हॉलीवुड सुपरस्टार मिशेल योह नहीं नजर आएंगी। उन्होंने कहा, “मिशेल योह ‘अवतार 3’ में नहीं होंगी। वह ‘अवतार 4’ और ‘अवतार 5’ में जरूर नजर आएंगी। वह जल्द ही अपना हिस्सा निभाने के लिए फिल्म ‘अवतार’ के आगे के पार्ट में नजर आएंगी, जो एक दिलचस्प और मजेदार किरदार होंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “हम अब खुद से आगे निकल रहे हैं। यह पूरी चीज सालों से प्लान की जा चुकी हैं। स्क्रिप्ट सालों पहले लिखी गई थी, फिल्म ‘अवतार 5’ के आखिर तक स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। फिलहाल, हम फिल्म के चौथे भाग पर काम कर रहे हैं, खासकर इसलिए क्योंकि हमारे पास युवा कलाकार हैं।”

आपको बता दें कि 2019 में आई डिजनी की फिल्म में मिशेल योह ने डॉक्टर करीना मोग की भूमिका निभाई थी। बता दें मिशेल योह को ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ में भूमिका के लिए ऑस्कर से सम्मानित किया गया था, जिसमें उन्होंने एवलिन वांग की भूमिका निभाई थी। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिशेल योह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीतने पाने वाली पहली एशियाई महिला हैं। ‘अवतार’ के फिल्म मेकर्स ने कहा, “हम मिशेल से प्यार करते हैं। वह हमेशा से एक फिल्म स्टार रही है, लेकिन अब वह एक बहुत बड़ी हस्ती बन गई है।” ‘अवतार 3’ अगले साल 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि ‘अवतार 4’ को 21 दिसंबर 2029 में और ‘अवतार 5’ को 19 दिसंबर 2031 को रिलीज किया जा सकता है।