अल्लू अर्जुन – Live Halchal

Pushpa 2 से एकदम हटके होगा Atlee की फिल्म में Allu Arjun का लुक
जवान मूवी से बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाले एटली कुमार (Atlee Kumar) अब एक पैन इंडिया फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसमें लीड रोल पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) निभाने वाले हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट इसी महीने की शुरुआत में एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर करते हुए की गई थी। अब मूवी को लेकर एक बड़ा सामने आया है।

एटली कुमार पहले सलमान खान के साथ एक पीरियड ड्रामा मूवी में काम करने वाले थे लेकिन किसी वजह से ऐसा नहीं हुआ। सलमान की एग्जिट होते ही इस फिल्म में एटली ने अल्लू अर्जुन को कास्ट किया और तुरंत ही शूटिंग पर काम भी शुरू कर दिया है।

नई फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने कसी कमर
एटली कुमार अपनी आगामी फिल्म को बड़े लेवल पर बनाने के लिए इंटरनेशनल लेवल पर काम कर रहे हैं। इसी महीने डायरेक्टर ने रिवील किया था कि सन पिक्चर्स और अल्लू अर्जुन के साथ उन्होंने फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। अब अभिनेता का लुक टेस्ट और कॉन्सेप्ट फोटोशूट हुआ है।

पुष्पा स्टार का हुआ लुक टेस्ट
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, एटली ने मुंबई में बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो में पीरियड ड्रामा के लिए अल्लू अर्जुन का लुक टेस्ट किया है। उन्होंने फिल्म के लिए अभिनेता के कई लुक टेस्ट दिए हैं, ताकि उन्हें एक अलग अवतार में प्रेजेंट किया जा सके। अल्लू का लुक पिछली ब्लॉकबस्टर मूवी पुष्पा 2 से एकदम अलग होने वाला है। उन्होंने बड़ी शिद्दत से अपना लुक टेस्ट भी करवाया है।

कब से शुरू होगी शूटिंग?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन के लुक टेस्ट के लिए कुछ 12 साल के बच्चों को भी शामिल किया गया है। फिलहाल, कहानी के बारे में अभी तक एटली ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि यह एक हाई ओक्टेन पीरियड ड्रामा होने वाली है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक होता है तो जून के आखिर तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। अभी तक फिल्म का टाइटल और बाकी स्टार कास्ट की भी अनाउंसमेंट नहीं हुई है। उम्मीद है कि लुक टेस्ट और फोटोशूट के बाद मेकर्स इन रहस्यों से भी पर्दा हटाएंगे।

‘पुष्पा का उसूल, करने का वसूल’, विदेशों में बेतहाशा नोट छाप रही अल्लू अर्जुन की फिल्म
बुलेट ट्रेन बनकर बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़कर ‘पुष्पा’ एक नया इतिहास रचने की होड़ में दौड़ रही है। सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 द रूल को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था। दर्शक पलकें बिछाड़कर पुष्पाराज का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में उतरी, वैसे ही चारों ओर कोहराम मच गया। विदेशों में भी पुष्पा तेजी से दहाड़ रहा है।

5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुष्पा द राइज का सीक्वल पुष्पा 2 कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को ठेंगा दिखा रहा है। तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म ने मात्र एक हफ्ते के अंदर 1000 करोड़ के पार वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। अल्लू अर्जुन स्टारर मूवी यहां रुकने को तैयार नहीं है।

पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
कल्कि 2898 एडी और पठान जैसी फिल्मों को धूल चटाने के बाद पुष्पा 2 द रूल जवान, केजीएफ पार्ट 2, आरआरआर, बाहुबली 2 और दंगल के पीछे पड़ गई है। फिल्म ने बुधवार तक 1025 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबलन के मुताबिक, गुरुवार को पुष्पा 2 की कमाई 1075 करोड़ तक पहुंच गई। जितना हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन है, उतना तो अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा ने एक हफ्ते में ही अचीव कर लिया है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि यह मूवी टॉप 5 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म में शुमार होने में जरा भी समय नहीं लगाएगी।

अमेरिका में पुष्पा का राज
पुष्पा 2 का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में खूब देखने को मिल रहा है, इसका अंदाजा वर्ल्डवाइड कलेक्शन से साफ हो गया है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन-किन देशों में पुष्पा 2 ने कमाई की है।

ऑस्ट्रेलिया- 2 करोड़ 3 लाख लगभग
जर्मनी- 2 लाख रुपये
मलेशिया- करीब 8 लाख
न्यूजीलैंड- करीब 4 लाख
सिंगापुर- करीब 2 लाख
यूनाइटेड किंगडम- 1 करोड़ एक लाख
अमेरिका- 9 करोड़ 3 लाख

भारत में पुष्पा 2 ने लगभग 726 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। गुरुवार का कारोबार नॉन-वीकेंड होने के बावजूद करीब 38 करोड़ रुपये रहा था। इससे पहले फिल्म ने बुधवार को 43 करोड़ और मंगलवार को 51 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यही नहीं, 64 करोड़ के साथ सोमवार को पुष्पा 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

‘दंगल’ का ‘मंगल’ पुष्पाराज पर पड़ेगा भारी, रिकॉर्ड तोड़ने में निकल जाएगी हेकड़ी
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा-2’ हर दिन अपने नाम एक नया रिकॉर्ड लिख रही है। सुकुमार के निर्देशन में बनी ये एक्शन फिल्म हर दिन किसी न किसी मूवी को रौंद रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी की जितनी तेज रफ्तार है, उससे कई गुना ज्यादा तेज से ये फिल्म दुनियाभर में कमाई कर रही है।

पहले ही दिन इस फिल्म ने दुनियाभर में 283 करोड़ से ओपनिंग की थी। अल्लू अर्जुन-फहाद फासिल स्टारर इस मूवी को वर्ल्डवाइड रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और मूवी ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड लिख दिया है। पुष्पा 2 ने रिलीज के छठे दिन यानी कि ‘मंगलवार’ को वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की और अब किस फिल्म को ये मूवी कुचलकर आगे बढ़ी, यहां पर पढ़ें पूरी डिटेल्स:

दुनियाभर में ‘पुष्पा-2’ के लिए मंगलवार रहा शुभ
पुष्पा 2 हर दिन बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रही है। इस फिल्म ने देखते ही देखते वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था। बीते दिन वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कमाई 880 करोड़ के आसपास थी, लेकिन अब रिलीज के छठे दिन पुष्पा 2 की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बड़े आंकड़े को छूने के साथ ही अल्लू अर्जुन की मूवी ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं।

पुष्पा 2 ने वर्ल्डवाइड ‘एनिमल’ से लेकर पठान और 1000 करोड़ में शामिल होने वाली सभी फिल्मों को सिंहासन से उतार फेंका है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये आंकड़ा महज छह दिनों में ही पुष्पा 2 ने छू लिया हैं।

पुष्पा 2 के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस पेज पर रीट्वीट किया गया है। हालांकि, यह एक अनुमानित आंकड़े हैं। मूवी के फाइनल आंकड़ों में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

अभी भी वर्ल्डवाइड इस फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई पुष्पा 2
पुष्पा 2 ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की कमाई के साथ ही ‘एनिमल’ से लेकर ‘पठान’ सहित कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, ये फिल्म वर्ल्डवाइड अब भी जिन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने से पीछे है, उसमें शाह रुख खान की ‘जवान’ है, जिसने तकरीबन 1200 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था।

इस लिस्ट में दूसरी फिल्म आमिर खान की है, जिसका रिकॉर्ड तोड़ना पुष्पा 2 के लिए नामुमकिन हो। आमिर की फिल्म ‘दंगल’ ने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसे तोड़ पाना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

पुष्पा 2 के प्रमोशन में ये क्या बोल गए अल्लू अर्जुन?
‘पुष्पा 2: द रूल’ अपनी रिलीज की तैयारी कर रहा है। इसी बीच फिल्म के मुख्य अभिनेता अल्लू अर्जुन कानूनी पचड़े में फंसते नजर आए हैं। आइए इसके पीछे की वजह जान लेते हैं-

‘पुष्पा 2: द रूल’ अब बड़े पर्दे पर आने से कुछ ही दिन दूर है। जहां अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वहीं एक परेशान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। फिल्म के मुख्य अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। अल्लू के खिलाफ यह मामला उनके हालिया भाषण के दौरान इस्तेमाल किए गए एक शब्द के गलत इस्तेमाल के लिए किया गया है। क्या है पूरा मामला आइए इस पर गौर फरमा लेते हैं-

‘आर्मी’ शब्द के इस्तेमाल के लिए दर्ज हुई शिकायत
हाल ही में एक कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान ‘आर्मी’ शब्द का गलत इस्तेमाल करने के लिए अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। अल्लू अर्जुन के खिलाफ हैदराबाद के जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में श्रीनिवास गौड़ नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। वह ग्रीन पीस एनवायरनमेंट एंड वॉटर हार्वेस्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं।

अभिनेता ने किया ‘आर्मी’ का अपमान
शिकायत में कहा गया है कि किसी फैन क्लब को आर्मी की उपाधि देना सही नहीं है। श्रीनिवास गौड़ ने महसूस किया कि इस शब्द का उपयोग अपमानजनक था। उन्होंने कहा कि यह शब्द देश की सेवा करने वाले सशस्त्र बलों से गहराई से जुड़ा हुआ है। बता दें कि विवाद की शुरुआत मुंबई में ‘पुष्पा 2’ प्रेस मीट में हुई जहां अल्लू अर्जुन ने अपने प्रशंसकों के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने उल्लेख किया कि वह उन्हें प्रशंसक नहीं बल्कि अपनी आर्मी मानते हैं।

अल्लू अर्जुन का बयान
अल्लू अर्जुन ने उनके प्रति अपना प्यार जताया और कहा कि वे उनके परिवार की तरह हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे एक आर्मी की तरह उनके साथ खड़े हैं। अल्लू अर्जुन ने उन्हें गौरवान्वित करने का वादा किया और कहा कि अगर फिल्म बड़ी सफल हो जाती है, तो वह इसे उन्हें समर्पित करेंगे। अभिनेता ने कहा, ‘मेरे पास प्रशंसक नहीं हैं, मेरे पास एक आर्मी है। मैं अपने प्रशंसकों से प्यार करता हूं, वे मेरे परिवार की तरह हैं। वे मेरे साथ खड़े हैं। मैं आप सभी से प्यार करता हूं। मैं आप सभी को प्राउड फील कराऊंगा।’

‘पुष्पा 2’ की रिलीज
‘पुष्पा 2’ की बात करें तो यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। सुकुमार द्वारा निर्देशित, फिल्म की स्टार कास्ट में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, तारक पोनप्पा और अन्य प्रमुख भूमिकाएं शामिल हैं।