अल्फा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 26 Aug 2024 07:50:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अल्फा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कश्मीर में शुरू होगी ‘अल्फा’ की शूटिंग… https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ab/577398 Mon, 26 Aug 2024 07:50:44 +0000 https://livehalchal.com/?p=577398 आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग अब कश्मीर में होगी। फिल्म में दोनों अभिनेत्रियां स्पाई के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में दोनों का जबर्दस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा। आज दोनों ही अभिनेत्रियों को हवाई अड्डे पर देखा गया। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी …]]>

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग अब कश्मीर में होगी। फिल्म में दोनों अभिनेत्रियां स्पाई के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में दोनों का जबर्दस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा। आज दोनों ही अभिनेत्रियों को हवाई अड्डे पर देखा गया।

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अगली फीमेल लीड एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, लेकिन अब इसकी आगे की शूटिंग कश्मीर में होगी। ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ एक साथ एक्शन करती नजर आएंगी।

इससे पहले आलिया भट्ट और शरवरी ने मुंबई में फिल्म का एक शेड्यूल पूरा किया था। अब यह दोनों खूबसूरत हसीनाएं कश्मीर की ठंडी वादियों में शूट करने जा रही हैं। आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर अपनी बेटी राहा कपूर संग स्पॉट हुईं। वहीं, शरवरी ने कश्मीर में शूटिंग के लिए कमर कस ली है। दोनों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कश्मीर में होगी आगे की शूटिंग
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ की घोषणा आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर की थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। आज आलिया बेटी राहा के साथ कश्मीर रवाना हो चुकी हैं। इस दौरान आलिया भट्ट और राहा कुल लुक में नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कश्मीर में वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग में मां के साथ आलिया रहेंगी। आलिया के साथ राहा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान शरवरी वाघ को भी एयरपोर्ट पर देखा गया। वह भी ‘अल्फा’ की शूटिंग के लिए कश्मीर रवाना हो चुकी हैं।

आलिया संग नजर आईं राहा कपूर
यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग अब कश्मीर में होगी। आज ही आलिया बेटी राहा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान आलिया के साथ उनकी नन्हीं परी राहा भी नजर आईं। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही आलिया पैपराजी से बचती दिखाई दीं। इस दौरान आलिया ने राहा को गोद में लिया हुआ था। आलिया सीधे कैमरे की तरफ देखती हुई टर्मिनल में दाखिल हुईं। राहा और आलिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शरवरी वाग का स्टनिंग लुक
आलिया भट्ट और राहा के अलावा एयरपोर्ट पर शरवरी वाघ भी नजर आईं। इस दौरान शरवरी ने ब्राउन टैंक टॉप और टैन पैंट में नजर आईं। उनका लुक बेहद कूल दिखाई दिया। सोमवार की सुबह, शरवरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं और कैप्शन में लिखा, ‘अल्फा स्टेट ऑफ माइंड’।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान शरवरी ने कहा था, “मैं फिर से अल्फा के सेट पर जाने का इंतजार नहीं कर सकती और मैं कश्मीर में शूटिंग करने का इंतजार बेसब्री से कर रही हूं। मैं इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हूं कि यह एक बहुत ही रोमांचक शेड्यूल होने वाला है। हम सभी कश्मीर शेड्यूल शुरू करने के लिए तैयार हैं!”

]]>
‘अल्फा’ में दिखेगा आलिया भट्ट का अब तक का सबसे हॉट-फिट लुक https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ab%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%9f/569819 Thu, 11 Jul 2024 09:50:10 +0000 https://livehalchal.com/?p=569819 आलिया भट्ट जल्द ही वाईआरएफ की आगामी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अपने खास लुक के लिए आलिया भट्ट ने कड़ी ट्रेनिंग भी ली है। इस फिल्म में आप आलिया का एक ऐसा अनोखा अवतार देखेंगे, जिसे आपने पहले कभी किसी फिल्म में नहीं देखा होगा। बता दें कि आलिया …]]>

आलिया भट्ट जल्द ही वाईआरएफ की आगामी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अपने खास लुक के लिए आलिया भट्ट ने कड़ी ट्रेनिंग भी ली है। इस फिल्म में आप आलिया का एक ऐसा अनोखा अवतार देखेंगे, जिसे आपने पहले कभी किसी फिल्म में नहीं देखा होगा। बता दें कि आलिया ने स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग 5 जुलाई से शुरू कर दी है।

आलिया भट्ट बॉलीवुड की प्रसिद्ध और प्रशंसकों की पसंदीदा अभिनेत्री हैं। आलिया का हर एक लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। अब जब आलिया की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ आने वाली है, तो वह भी इस फिल्म के किरदार के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। आलिया ने ‘अल्फा’ में पहले से भी कहीं ज्यादा फिट और हॉट लगने के लिए चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली है, जिससे वह इस फिल्म में सबसे अलग और पहले से भी कहीं ज्यादा फिट दिख सकें। हालांकि, प्रशंसकों की नजरों में आलिया पहले से ही काफी फिट और हॉट हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया को लगता है कि वह स्पाई फिल्म में आने के लिए और भी ज्यादा हॉट लग सकती हैं।

शिव रवैल द्वारा निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर में आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘मुंजा’ स्टारर अभिनेत्री शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। हाल ही में आलिया, शरवरी वाघ और फिल्म निर्माता शिव रवैल ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का एलान किया था। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग लगातार चल रही है। फिल्म की शूटिंग इस महीने की शुरुआत में शुरू हुई थी।

बता दें कि पहली महिला प्रधान वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया एक सुपर-एजेंट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसका निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं, जिन्होंने पहले भी वाईआरएफ की कई हिट फिल्म और ‘द रेलवे मेन’ जैसी वेब सीरीज का निर्देशन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘अल्फा’ में आलिया को पहले कभी न देखे गए अवतार में पेश किया जाएगा। आलिया ने सुपर एजेंट की भूमिका निभाने के लिए तैयार करने के लिए लगभग चार महीने का कठीन प्रशिक्षण लिया है। इस फिल्म में आलिया के पास पांच से छह धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस हैं, यही वजह है कि वह अपने अब तक के सबसे अच्छे रूप में दिखने के लिए मेहनत की है।

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की अपार सफलता और ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद, आलिया ने एक अभिनेता और निर्माता के रूप में ‘जिगरा’ में काम किया। चूंकि उनकी आगामी फिल्म ‘जिगरा’ का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चालू है, इसलिए अभिनेत्री ने एक और एक्शन थ्रिलर, अल्फा के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। बता दें कि फिल्म ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी।

]]>
आलिया भट्ट ने शुरू की ‘अल्फा’ की शूटिंग https://livehalchal.com/%e0%a4%86%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%8d/569666 Wed, 10 Jul 2024 10:43:58 +0000 https://livehalchal.com/?p=569666 अभिनेत्री आलिया भट्ट को उनकी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ के सेट पर स्पॉट किया गया है। अभिनेत्री की कड़ी सुरक्षा वाले सेट पर दूर से तस्वीर ली गई है। आलिया इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब अभिनेत्री …]]>

अभिनेत्री आलिया भट्ट को उनकी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ के सेट पर स्पॉट किया गया है। अभिनेत्री की कड़ी सुरक्षा वाले सेट पर दूर से तस्वीर ली गई है। आलिया इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं।

अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब अभिनेत्री को फिल्म के सेट पर स्पॉट किया गया है। सामने आई तस्वीरों में अभिनेत्री कड़ी सुरक्षा वाले सेट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने सफेद और नीले रंग की ड्रेस पहन रखी है। हालांकि, तस्वीर में अभिनेत्री का जो लुक दिख रहा है वह उनकी फिल्म का नहीं है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

स्पाई यूनिवर्स में महिला लीड के तौर पर शामिल हुईं अभिनेत्री
आलिया भट्ट को पहली महिला प्रधान वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म में मुख्य भूमिका में कास्ट किया गया है। वह इस फिल्म में एक सुपर एजेंट की भूमिका निभा रही हैं। इसका निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। शिव रवैल ने इससे पहले नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रेलवे मेन’ का निर्देशन किया था, जो भोपाल गैस त्रासदी की घटनाओं से प्रेरित थी।

स्पाई यूनिवर्स में ये फिल्में हैं शामिल
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स ने अब तक ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में तीन फिल्मों का निर्माण चल रहा है, जिसमें ‘वॉर 2’ भी है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं।

वीडियो के माध्यम से किया था नाम का खुलासा
हाल ही में आलिया भट्ट की आगामी फिल्म (अल्फा) के नाम से पर्दा उठा था। फिल्म के नाम का खुलासा खुद आलिया भट्ट ने अभिनेत्री शरवरी वाघ के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर साझा किया था। बता दें कि पांच जुलाई, शुक्रवार की सुबह अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए फिल्म के नाम का खुलासा किया था।

]]>