अयोध्या में दीपोत्सव – Live Halchal

अयोध्या में दीपोत्सव: पहले दिन 55 घाटों पर बिछाए गए छह लाख दिए…
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 30 अक्तूबर को होने वाले दीपोत्सव पर पूरी नगरी में 28 लाख दीपक जलाए जाने हैं।

दीपोत्सव में विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए स्वयंसेवकों ने पहला कदम शनिवार को उस समय बढ़ाया जब स्वयंसेवकों की टीम जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए राम की पैड़ी के घाटों पर पहुंची। स्वयंसेवकों ने राम की पैड़ी के सभी 55 घाटों पर पहले दिन छह लाख दीप बिछा दिए हैं। सभी घाटों पर 28 लाख दीये बिछाने का काम 28 अक्तूबर की शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।

स्वयंसेवकों की टीम सुबह 11 पहुंचे राम की पैड़ी पर पहुंची। अभिजीत मुहूर्त में जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए दीप बिछाने की प्रक्रिया शुरू हुई। कुलपति प्रो़ प्रतिभा गोयल के दिशा-निर्देशन में दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए दीपोत्सव यातायात समिति केे संयोजक प्रो़ अनूप कुमार की निगरानी में चार बसें जय श्रीराम उद्घोष के साथ दीपोत्सव स्थल के लिए रवाना हुईं। दीप बिछाते समय वालंटियर का उत्साह देखते ही बन रहा है। स्वयंसेवक जय श्रीराम के नाम जपते हुए दीप बिछाने में जुटे रहा। उनका कहना था कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद का पहला दीपोत्सव भव्य बनाएंगे।

दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो़ संत शरण मिश्र ने बताया कि दीपोत्सव की भव्यता के लिए 55 घाटों पर दीयों के खेप की सप्लाई पूरी हो गई है। शनिवार से घाटों पर दीये बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दीये बिछाने का काम 28 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। 29 अक्तूबर को गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड की टीम दीयों की गिनती करेगी। दीपोत्सव के दिन 30 अक्तूबर को दीयों में तेल डालने, बाती लगाने व प्रज्ज्वलित करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दीपोत्सव में विवि परिसर, 14 महाविद्यालय, 37 इंटर कालेज व 40 स्वयंसेवी संस्थाओं को लगाया गया है।

बिना आईकार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
प्रो़ संत शरण ने बताया कि सभी वालंटियर को आईकार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही इन्हें टी-शर्ट व कैप वितरित कर दिया गया है। आईकार्ड व टी-शर्ट व कैप के बिना घाटों पर प्रवेश वर्जित रहेगा। मीडिया प्रभारी डाॅ़ विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार से दीये बिछाने के कार्य में तेजी आएगी। दीयों की सुरक्षा के लिए प्राइवेट सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहा है।

अयोध्या में दीपोत्सव: दो किमी तक फैलेगी दीपों की आभा, इस बार कर सकेंगे ऑनलाइन दीपदान
अयोध्या में दिवाली पर होने वाले दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। 25 अक्तूबर तक इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। इस बार ऑनलाइन दीपदान की भी व्यवस्था बनाई जा रही है।

दीपोत्सव के लिए अयोध्या को सजाने का काम तेज कर दिया गया है। अयोध्याधाम में दो किलोमीटर तक दीपोत्सव की आभा बिखरती नजर आएगी। रामपथ से लेकर धर्मपथ तक भव्य लाइटिंग की जा रही है। रामायण युग का अहसास कराते गेट भी बनाए जा रहे हैं। राम की पैड़ी पर लक्ष्मण व सीता द्वार का निर्माण अंतिम चरण में है। 25 अक्तूबर तक अयोध्याधाम को सजाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

लंका विजय कर 14 वर्ष के बाद अयोध्या लौटे श्रीराम के स्वागत में अयोध्या जिस आनंद में लीन थी, उनके अभिनंदन में अयोध्या को जिस तरह सजाया-संवारा गया था, कुछ उसी तरह के दृश्य जीवंत करने में शासन-प्रशासन जुट गया है। दीपोत्सव में अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कदम-कदम पर रामायण युग का अहसास होगा। धर्मपथ और रामपथ को भी जगमग किया जाएगा। इसके लिए लखनऊ के ताज रेडियो एंड इलेक्ट्रिक कंपनी को लाइटिंग की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। राम कथा पार्क के पास इलेक्ट्रीशियन कैंप लगा कर लाइटों को तैयार करने का कार्य किया जा रहा है।

रामपथ और धर्मपथ के साथ लगभग दो किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में भव्य लाइटिंग की व्यवस्था के लिए तैयारी की जा रही है। डेकोरेटिव वॉल, इलेक्ट्रिक गेट और आर्टिफिशियल इलेक्ट्रिक लाइटों से पिलर को तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा रामकथा आधारित करीब 30 प्रवेश तोरण द्वार भी धर्मपथ से लेकर रामकथा पार्क तक बनाए जाएंगे। इन पर रामकथा के दृश्य दिखाए जाएंगे। सरयू के घाटों पर भी भव्य तोरण द्वार बनाए जाएंगे जो घाटों की आभा बढ़ाएंगे। दीपोत्सव में सरयू के पुराने पुल पर आतिशबाजी भी की जाएगी।

दीपोत्सव पर 18 झांकियां निकलेंगी
पर्यटन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि दीपोत्सव में विभिन्न प्रकार की झांकियां का भी आयोजन किया जाएगा। सूचना और पर्यटन विभाग की ओर से झांकियाें को तैयार करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 30 अक्तूबर को साकेत महाविद्यालय में रामायण कालीन प्रसंग मंचन करने के लिए 18 झांकियां बनाई जा रही हैं, जिसमें 11 झांकियां सूचना विभाग और सात झांकियां पर्यटन विभाग की ओर से तैयार की जाएंगी। यह झांकियां सामाजिक संदेश भी देती नजर आएंगी।

विदेशी रामलीला व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
दीपोत्सव में छह देशों की रामलीला का भी आयोजन किए जाने की तैयारी है। हालांकि अभी इसकी रूपरेखा तैयारी नहीं हो सकी है। वहीं साकेत महाविद्यालय में बन रही झांकियों पर कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। विभिन्न प्रदेशों के करीब 600 कलाकारों अपने-अपने प्रदेशों की लोक संस्कृतियों की प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा अयोध्या में जगह-जगह सांस्कृतिक मंच भी सजेंगे।

श्रीराम, सीता व लक्ष्मण द्वार बनकर तैयार
दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी को सजाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। यहां 15 हजार क्षमता की दर्शक दीर्घा बनकर तैयार है। राम की पैड़ी का मुख्य आकर्षण श्रीराम, सीता व लक्ष्मण द्वार होगा, जो लगभग बनकर तैयार है। हर एक दीवाल 250 वर्ग मीटर में बनी है। जिस पर रामकथा को दर्शाया गया है। दर्शक दीर्घा में सीढि़यों का निर्माण पूरा हो चुका है। दीपोत्सव में इस बार राम की पैड़ी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगी। वहीं सरयू के घाटों पर आरती के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, मंच बनाया जाने लगा है।

दीपोत्सव पर ऑनलाइन करें दीपदान, घर पहुंचेगा प्रसाद
विकास प्राधिकरण की ओर से दीपोत्सव-2024 के अवसर पर एक दीया प्रभु श्री राम के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। 30 अक्तूबर को दीपोत्सव का आयोजन होना है। देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस महोत्सव में शामिल होने आएंगे। बहुत से श्रद्धालु इस महापर्व पर नहीं आ पाते, लेकिन वे ऑनलाइन दीपों का दान कर महापर्व का हिस्सा बन सकते हैं।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से अपने स्वेच्छानुसार राशि दान स्वरुप दे सकेंगे। देश-विदेश के श्रद्धालु अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव का हिस्सा बन सकते हैं, जिसके प्रतिफल में उन्हें प्रसाद भी भेजा जाएगा। प्रसाद को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से निर्मित किया जाएगा। दिव्य अयोध्या डॉट कॉम लिंक पर जाकर इच्छुक श्रद्धालु दान कर सकते हैं।

पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बीच बेहद अद्भुत होगा दीपोत्सव
अयोध्या.  अयोध्या (Ayodhya) में दीपोत्सव की रौनक कुछ और ही होगी. वजह है – इस बार 28 साल बाद रामलला के दर पर भी दीपक जगमगाएंगे. रामलला भी इस बार खुलकर दीपावली मनाएंगे. साल 1992 में बाबरी ध्वंस के बाद से रामलला मंदिर में नहीं, अस्थायी टेंट में विराजमान थे. 28 साल के बाद उन्हें भूमिपूजन से पहले अस्थायी मंदिर में विराजमान किया गया है. तब से ये पहली दीपावली होगी, जब उनका घर और दर दीपकों की रोशनी से जमगमाएगा. इसको लेकर अयोध्या प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. कोरोना वायरस के दौर में इस बार अयोध्या का चौथा दीपोत्सव कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा.

रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि इस बार दीपावली रामलला परिसर में मनाई जाएगी, यह अद्वितीय और अद्भुत है. बहुत सी ऐसे घटनाएं हुई जिससे प्रभु श्रीराम रामलला को 28वर्षों तक तिरपाल में रहना पड़ा. त्रेता युग में अयोध्या में जैसे दीपावली मनाई गई उसी की झलक अबकी बार दिखाई देगी. आज हम भगवान का भव्य मंदिर बन रहा है इसलिए और भव्य तरीके से दीपोत्सव मनाया जाएगा. लगभग साढे पांच लाख दीपों से राम की पैड़ी को जगमग करने का प्रयास माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ महाराज का है. यह निश्चित रूप से सफल होगा.

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि तीन वर्षों से अभी तक रामलला दीपोत्सव से वंचित रहे. इस बार जो दीपोत्सव मनाया जा रहा है, उसमें रामलला की आरती मुख्यमंत्री करेंगे.

नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी-

अगर बात करें दीपोत्सव के समय जलने वाले दीपकों की तो, इस बार भी नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है और इसके लिए राम की पैड़ी पर 5 लाख से साढ़े पांच लाख दीपक जलाए जाएंगे.

तैयारियों में जुटा सरकारी अमला-

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों और कोरोनावायरस के चलते बनाए जाने वाली ऐसी रणनीति जिससे उसकी भव्यता में कमी ना हो इसी मंथन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठकों का दौर जारी है और दीपकों की रिकॉर्ड संख्या और भव्य कार्यक्रम के दावे के बीच कार्यक्रम स्थल पर कम से कम लोगों की मौजूदगी रहे इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है.

दीपावली: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर रामनगरी के साधु-संतों सहित हर वर्ग में दोगुना उत्साह पंहुचा चरम पर
दीपोत्सव में इस बार नया विश्व रिकॉर्ड बन सकता है। प्रशासन भी राम की पैड़ी को दो गुना से अधिक विस्तार करके मुख्य कार्यक्रम स्थल रामकथा पार्क से चरण सिंह घाट तक जगमग करने की तैयारी में है। पिछले सालों के मुकाबले इस बार नगर निगम ने शासन से दीपोत्सव बजट भी दो गुना अधिक मांगा है। भूमि पूजन के बाद अब दीपोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राममंदिर का फैसला आने के बाद होने वाले इस दीपोत्सव को लेकर रामनगरी के साधु-संतों सहित हर वर्ग में दोगुना उत्साह है।

वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या आगमन की खुशी में यहां त्रेतायुग जैसी दिवाली मनाने की परंपरा की शुरुआत योगी आदित्यनाथ ने 2017 में शुरू की थी। तब से दीप जलाने का हर साल नया रिकॉर्ड बनाता आ रहा है। इस बार राममंदिर का फैसला और 30 सितंबर को बाबरी ध्वंस का फैसला आने के बाद त्योेहार की रौनक खास होने वाली है। हालांकि कोरोना संक्रमण की वजह से आने वाली भीड़ को लेकर दीपोत्सव का स्वरूप कैसा होगा? यह अभी तय नहीं है। मगर, अयोध्यावासी भारी उत्साह में हैं। दूसरी तरफ प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

दीपोत्सव से पूर्व रामनगरी को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों से प्रस्ताव मांगा है। नगर निगम ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। देश-विदेश के मेहमान और पर्यटकों के शामिल होने को लेकर इस बार कोरोना महामारी का असर जरूर दिखेगा, लेकिन स्थानीय भीड़ को रोकना मुश्किल होगा। इसका नजारा भूमिपूजन की खुशी में 3, 4 व 5 अगस्त को अयोध्या में मनाई गई दिवाली से साफ हो गया है। माना जा रहा है कि दीपोत्सव को लेकर सरकार नई गाइड लाइन जारी कर सकती है।

दीपोत्सव में इस बार अयोध्या को करोड़ों की विकास योजनाएं मिल सकती हैं। हर साल मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सैकड़ों करोड़ की विकास योजनाओं की नींव रखते आ रहे हैं। इस बार हाईवे पर तैयार आधुनिक बस अड्डे समेत कई बड़े प्रोजेक्टों का लोकार्पण तय है। साथ ही संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट के साथ यहां आ सकते हैं। श्रीराम की विश्व की सबसे ऊंची 251 मीटर प्रतिमा का भूमिपूजन कर शिलान्यास हो सकता है। हजारों करोड़ की सड़क, कॉरिडोर, रिंग रोड, पुल समेत जन सुविधाएं और जल परिवहन से लेकर हवाई जहाज चलाने के एलान हो सकते हैं। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई में प्रशासन जुटा है।