अयोध्या में झांकियों से विरासत का गौरवगान – Live Halchal

अयोध्या में झांकियों से विरासत का गौरवगान, आज प्रज्जवलित होंगे 5.51 लाख दीप
भगवान राम की नगरी अयोध्या में शनिवार को दीपोत्सव का तीसरा संस्करण लोकार्पित होगा। दीपोत्सव के अवसर पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रमों में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, फिजी गणराज्य की उपसभापति एवं सांसद वीना भटनागर, केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री तथा अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे।

शाम सात बजे से साढ़े सात बजे तक सभी घाटों और संपूर्ण अयोध्या में पांच लाख 51 हजार दीपों का प्रज्वलन होगा। इस मौके पर 226 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।तीन दिन तक चलने वाले दिव्य दीपोत्सव का समापन 26 अक्टूबर को होना है। समापन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में उपस्थित रहेंगे।

झांकियों से विरासत का गौरवगान

अयोध्या में साकेत महाविद्यालय से भगवान की लीला पर आधारित 11 झांकियां निकलनी शुरू हो गई हैं। रामकथा पार्क तक निकलने वाली इस झांकियों का जगह-जगह स्वागत हो रहा है। यह यात्रा साकेत महाविद्यालय से शुरू होकर रामकथा पार्क में समाप्त होगी। फिजी की डिप्टी स्पीकर वीना कुमार भटनागर ने दीपोत्सव की शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई। साकेत महाविद्यालय से निकली शोभायात्रा।

11 झांकियों में भगवान श्री राम के जीवन का वृतांत है। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी भी मौजूद थे। इसमें कई देशों के कलाकार भाग हैं। मुख्यमंत्री पौने चार बजे से चार बजे तक शोभा यात्रा का अवलोकन करेंगे।

दिखेगी भगवान की अयोध्या वापसी की त्रेतायुगीन झलक

रामकथा पार्क में भगवान राम व माता जानकी का हेलीकाप्टर से आगमन होगा। इससे त्रेतायुग का अहसास होगा। इनका फिजी की संसद की डिप्टी स्पीकर वीना भटनागर, राज्यपाल आनंदीबेन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल स्वागत करेंगे। श्री राम-सीता का राम कथा पार्क में हेलीकॉप्टर से प्रतीकात्मक अवतरण एवं भरत मिलाप का कार्यक्रम संपन्न होगा। सवा चार बजे से चार बजकर 40 मिनट तक राम कथा पार्क आगमन पर श्रीराम-जानकी का पूजन-वंदन, आरती और श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक होगा। फिर शाम छह बजे तक परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और अतिथियों का संबोधन होगा।

करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डेढ़ अरब की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। रामकथा पार्क में इन सभी परियोजनाओं की नींव रखी जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकीपैड़ी की रिमॉडलिंग का लोकापर्ण करेंगे।

लाखों दीपों से रोशन होगा सरयू तट

अयोध्याम में शाम सात बजे राम की पैड़ी चार लाख से ज्यादा दीपों से रोशन होगी। इसके बाद साढ़े छह से सात बजे तक नया घाट पर सरयू की आरती और पूजन किया जाएगा। राम की पैड़ी पर चार लाख दीपों का प्रज्जवलन कर गिनीज बुक में रिकार्ड दर्ज कराया जाएगा। रात्रि आठ बजे राम की पैड़ी पर राम कथा का प्रदर्शन, सवा आठ बजे तक सरयू पुल से आतिशबाजी और फिर साढ़े आठ बजे से रात्रि दस बजे तक भारत, नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया एवं फिलीपींस की रामलीला का मंचन किया जायेगा।

दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकीपैड़ी पर ही सरयू नदी की आरती करेंगे। सांझ ढलने पर पांच लाख 51 हजार दीपों से रामनगरी रोशन होगी। चार लाख दीप अकेले रामकी पैड़ी के घाटों पर जलेंगे। शेष एक लाख 51 हजार दीप नगरी के 11 अन्य चुनिंदा स्थलों पर जलेंगे। दीप प्रज्जवलन की शासकीय पहल के अलावा आम नागरिक और साधु-संत भी इसमें भागीदारी करेंगे।

राम राज्याभिषेक का मंचन

दीपोत्सव का एक अन्य अहम आयाम राम राज्याभिषेक का मंचन भी है। रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम के स्वरूप का तिलक कर युगों पूर्व राम राज्याभिषेक की स्मृति जीवंत करेंगे। इससे पूर्व पुष्पक विमान के प्रतीक हेलीकाप्टर से भगवान राम, सीता एवं लक्ष्मण के स्वरूप सरयू तट पर उतरेंगे जिनका अगवानी मुख्यमंत्री करेंगे। तैयारियों से प्रतीत हो रहा है कि रामनगरी में दो दिन दीपावली मनेगी। शनिवार को छोटी दीपावली के दिन यदि दीपोत्सव की भव्यता रोशन होगी, तो दीपावली का मुख्य पर्व पारंपरिक तौर पर दीप प्रज्वलन एवं आतिशबाजी से गुलजार होगा।

दीपोत्सव पर सख्त होगा सुरक्षा घेरा

अयोध्या से शहर से कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। वाहनों को जालपा मंदिर से ही रोक दिया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर मौजूद सुरक्षा कर्मी रहेंगे। यहां रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक जाने के लिए सांसद व विधायकों को भी निजी वाहन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है।

दीपोत्सव पर दिया जाएगा स्वच्छता का संदेश

अयोध्या में इस दौरान सौ स्वच्छाग्राही रामकीपैड़ी व रामकथा पार्क में मौजूद रहेंगे। यह सब श्रद्धालुओं को स्वच्छता के बाबत जागरूक करेंगे।