अयोध्या का गौरव – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 10 Nov 2020 12:16:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अयोध्या का गौरव – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दीपोत्सव : विश्व पटल पर भाजपा सरकार अयोध्या का गौरव बढ़ाने का काम कर रही https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b5-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c/392562 Tue, 10 Nov 2020 12:16:44 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=392562 दीपावली का पर्व हर्ष व उल्लास का पर्व है, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इसे हमें मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस बार दीपोत्सव समारोह और भव्य होगा, जिसका संदेश देश विदेश तक जाएगा। शहर के साथ अयोध्या के ग्रामीण अंचलों में भी दीपोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह बात नगर विधायक …]]>

दीपावली का पर्व हर्ष व उल्लास का पर्व है, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इसे हमें मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस बार दीपोत्सव समारोह और भव्य होगा, जिसका संदेश देश विदेश तक जाएगा।

शहर के साथ अयोध्या के ग्रामीण अंचलों में भी दीपोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह बात नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कही।

वह पूरा बाजार के ब्लॉक प्रांगण में बने हॉल में कार्यकर्ताओं व व्यापारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्व के पटल पर सबसे ऊपर रखना है, इसी उद्देश्य की पूर्ति के हेतु भाजपा सरकार अयोध्या का गौरव बढ़ाने का काम कर रही है, जो फलीभूत होता भी दिख रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि अयोध्या में दीपोत्सव समारोह के अवसर पर अनावश्यक भीड़ न बढ़ाएं, घर पर ही रहकर खुशी से दीपावली का पर्व मनाएं।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी केडी गोस्वामी, व्यापारी नेता रामचरित्र गुप्ता, प्रमोद सोनी, शिव चंद्र गुप्ता, रवि गुप्ता, भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार सिंह, कालिका सिंह, गब्बर सिंह, मोनू सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। विधायक ने रसूलाबाद में भी दीपोत्सव समारोह को सावधानी बरतते हुए खुशी के साथ मनाने की अपील की।

]]>