अमेरिकी वैज्ञानिकों ने विकसित किया – Live Halchal

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने विकसित किया, वातावरण के तापमान को नियंत्रित करने वाला कंबल
समुद्री जीवों के त्वचा की अभूतपूर्व कार्यक्षमता को देखते हुए शोधार्थियों ने एक ऐसा ब्लैंकेट (कंबल) विकसित किया है जिससे तापमान को नियंत्रित किया जा सकता है। उपयोगकर्ता इसके तापमान को बाहरी तापमान के अनुकूल कर सकते हैं। बता दें कि समुद्री या पानी में रहने वाले जीवों के त्वचा की खासियत यह होती है कि वह पानी के तापमान के अनुरूप खुद को ढाल लेते हैं। उनकी इसी क्षमता को देखते हुए अमेरिकी शोधकर्ताओं यह ब्लैंकेट विकसित किया है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया इरविंग (यूसीआइ)के एसोसिएट प्रोफेसर एलॉन गोरोडेत्स्की ने कहा ‘दशकों से हम जिन कंबलों का प्रयोग कर रहे हैं, इनका दोष यह है कि यह स्थिर हैं। हम इसके तापमान को अपने अनुरूप बदल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि हमें एक ऐसे कंबल की जरूरत थी, जिसके तापमान को शरीर के अनुरूप किया जा सके।

जिसके बाद शोधकर्ताओं ने एक ऐसा डिजाइन बनाया जो समुद्री जीवों की भांति अपना तापमान आवश्यकतानुसार बदल लेता है।’ नेचर कम्युनिकेशन में छपे अध्ययन में कहा गया है कि सेफैलोपोड (एक समुद्री जीव) में तेजी से अपना रंग बदलने की एक विशिष्ट क्षमता होती है। जिससे वह अपने पूरे शरीर का रंग मिनटों में ही बदल सकता है।

यूसीआइ की छात्रा इरिका लियुंग ने कहा ‘सेफैलोपोड की भांति ही हमने अपने शोध के लिए आइलैंड नामक एक महीन धातु की परतों का प्रयोग किया। जब आराम करना हो तो इन्हें कंबल के साथ जोड़ दिया जाता है और यह धातु गर्मी पैदा करने लगती है। हालांकि, यह बाहर से देखने में यह पारंपरिक कंबल-सा ही होता है।’ लियुंग ने कहा ‘जब कंबल को फैलाया जाता है तो ‘आइलैंड’ स्वत: ही कई भागों में बंट जाता है। जो इंफ्रारेड रेडिएशन के माध्यम से गर्मी से बचाता है।’

प्रोफेसर गोरोडेत्स्की कहते हैं कि उच्चस्तरीय इस धातु का प्रयोग शायद इमारतों में भी किया जाता है। ताकि अलग-अलग मौसमों में कमरे के ताप को अनुकूल किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसका प्रयोग फेब्रिकेटेड टेंट में भी किया जाता है। खासकर, जहां विद्युत उपकरण रखे जाते हैं। लेकिन, कपड़ों के लिए यह एप्लीकेशन बिल्कुल नई है। उन्होंने कहा कि दफ्तर के तापमान हो सकता है सभी के लिए अलगअलग हो।

किसी व्यक्ति को 20 डिग्री अच्छा लगता होगा तो किसी को 25 डिग्री। लेकिन, कंबल के आ जाने से हम अपने जरूरत के हिसाब से तापमान को अनुकूलित कर सकते हैं। लियुंग ने बताया कि यह कंबल हल्के होते हैं और कम लागत में बनाए जा सकते हैं। साथ ही इसे यदि आप खींचते भी हैं तो यह फिर से अपने पूर्वावस्था में ही आ जाता है।