अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के जूतों से चिपका पेपर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 23 Nov 2019 06:43:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के जूतों से चिपका पेपर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ किया अपना रूख… https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%82-5/289115 Sat, 23 Nov 2019 06:43:34 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=289115 शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि अगर प्रतिनिधि सभा उनके खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया को आगे बढ़ाती है तो सीनेट में सुनवाई हो. प्रतिनिधि सभा में ट्रंप के विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी का दबदबा है, जबकि संसद के उच्च सदन सीनेट में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है. …]]>

शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि अगर प्रतिनिधि सभा उनके खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया को आगे बढ़ाती है तो सीनेट में सुनवाई हो. प्रतिनिधि सभा में ट्रंप के विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी का दबदबा है, जबकि संसद के उच्च सदन सीनेट में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ट्रंप पर अपने राजनीतिक लाभ के लिए पद के दुरुपयोग का आरोप है. इसके तहत उन्होंने अगले साल के राष्ट्रपति चुनाव में अपने संभावित प्रमुख प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू कराने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर दबाव बनाने का आरोप है. यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि ट्रंप ने दबाव बनाने के लिए यूक्रेन की सैन्य सहायता रोकने को कहा था.

उन्होंने आरोपों को गलत बताया है और कहा कि उन्होंने यूक्रेन की सबसे ज्यादा मदद की थी.ट्रंप ने महाभियोग जांच समिति के अध्यक्ष एडम स्टीफ और प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी को जमकर कोसा.दोनों को भला-बुरा कहा।ट्रंप के खिलाफ महाभियोग जांच में अब सार्वजनिक सुनवाई हो रही है. इसमें आव्रजकों ने अपनी कहानियों के जरिए अमेरिका के प्रति देशभक्ति के जज्बे को बयां किया. आव्रजन पर सख्त रुख अपनाने वाले ट्रंप उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हैं.

]]>
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के निशाने पर फेसबुक की आभासी मुद्रा लिब्रा,उठाए सवाल विश्‍वसनीयता पर https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%82-4/254795 Sun, 14 Jul 2019 06:05:47 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=254795 सोशल साइट फेसबुक की प्रस्तावित डिजिटल मुद्रा लिब्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) और वैश्विक नियामकों के निशाने पर आ गई है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने आभासी मुद्राओं पर हमला करते हुए कथित अस्पष्ट प्रकृति के लिए उनकी आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि लिब्रा का ना तो कोई आधार है और ना …]]>

सोशल साइट फेसबुक की प्रस्तावित डिजिटल मुद्रा लिब्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) और वैश्विक नियामकों के निशाने पर आ गई है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने आभासी मुद्राओं पर हमला करते हुए कथित अस्पष्ट प्रकृति के लिए उनकी आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि लिब्रा का ना तो कोई आधार है और ना ही इसकी कोई विश्वसनीयता ही है। इसके साथ ही व्यापक क्रिप्टोकरेंसी समुदाय ने भी इस पर शंका जताई है। 

दरअसल, लंदन के वित्तीय प्रौद्योगिकी या फिनटेक उद्योग के प्रभावशाली लोग आभासी मुद्राओं (cryptocurrency community) के भविष्य पर बातचीत करने के लिए जमा हुए थे। लंदन में हुए ‘फिनटेक वीक’ के एक कार्यक्रम में पूछा गया कि जो लोग लिब्रा का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं वे अपने हाथ उठाएं। इसके बाद करीब 100 विशेषज्ञों और मीडियाकर्मियों से भरे कमरे में दो तिहाई लोगों ने अपना हाथ उठाकर इस पर संदेह जताया। जानकारों का मानना है कि लिब्रा दूसरी आभासी मुद्रा बिटकॉइन को चुनौती देने वाला है। इसके 2020 की पहली छमाही में शुरू किए जाने की संभावना है।  

इस करेंसी का सबसे बड़ा मसला भुगतान शुल्क है, जिसे विश्व बैंक को तय करना है। परदेस से आने वाली रकम की विनियम का औसत शुल्क वर्तमान में सात फीसद है। कुछ देशों में रकम भेजने के लिए लोगों को 10 फीसद तक शुल्क चुकाना पड़ रहा है। हालांकि, फेसबुक का दावा है कि इससे लेनदेन का शुल्क न बराबर होगा। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने भी फेसबुक की प्रस्तावित डिजिटल करेंसी ‘लिब्रा’ को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि जब तक मनी लांड्रिंग और अन्य मुद्दों से निपटने को लेकर कंपनी के तरीकों पर व्यापक सहमति नहीं बन जाती, तब तक यह योजना आगे नहीं बढ़ सकती।

]]>
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के जूतों से चिपका पेपर, लोगों ने यूं उड़ाया मजाक, वायरल हुआ वीडियो https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%82-2/166216 Fri, 05 Oct 2018 10:57:54 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=166216 राष्ट्रपति डोनाल्ड भारत और रूस के बीच हो रही महत्वपूर्ण बैठक पर जरूर नजर बनाए हुए होंगे, लेकिन उनकी नजर अपने ही कदमों पर नहीं है. जी हां इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा है. आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एयरफोर्स वन पर सवार होने वाला एक वीडियो वायरल …]]>

राष्ट्रपति डोनाल्ड भारत और रूस के बीच हो रही महत्वपूर्ण बैठक पर जरूर नजर बनाए हुए होंगे, लेकिन उनकी नजर अपने ही कदमों पर नहीं है. जी हां इसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा है.

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एयरफोर्स वन पर सवार होने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कोई कागज ट्रंप के जूतों में फंसा दिखाई दे रहा है. वैसे तो अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाता है, लेकिन इसके बावजूद यह घटना सामने आई है.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोग उस पेपर को लेकर अंदाजा लगा रहे हैं. कोई इसे टॉयलेट पेपर बता रहा है तो कोई टिशू. आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति मिन्न‍िसोटा में होने वाली मेक अमेरिका ग्रेट अगेन रैली में भाग लेने जा रहे थे.

इसके बाद कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर कर ट्रंप का मजाक बनाया. किसी ने कहा कि किसी राष्ट्रपति से ऐसी भूल की उम्मीद नहीं थी.

https://twitter.com/volodoscope/status/1048067773329563650

https://twitter.com/JClaudeDeering/status/1048072616987189248

]]>