अमेरिकी नौसेना का विमान फिलीपींस के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 24 Nov 2017 06:53:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अमेरिकी नौसेना का विमान फिलीपींस के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अमेरिकी नौसेना का विमान फिलीपींस के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ab/94079 Fri, 24 Nov 2017 06:53:58 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=94079 इस साल पूर्वी एशिया के समुद्र में हुए नौसैन्य हादसों में अब एक और घटना जुड़ गई है. बुधवार दोपहर को ओकिनावा के दक्षिण-पूर्व समुद्र में एक अमेरिकी नौसेना विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया है. इस हादसे में विमान में सवार तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं. नौसेना ने जानकारी देते हुए बताया कि …]]>

इस साल पूर्वी एशिया के समुद्र में हुए नौसैन्य हादसों में अब एक और घटना जुड़ गई है. बुधवार दोपहर को ओकिनावा के दक्षिण-पूर्व समुद्र में एक अमेरिकी नौसेना विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया है. इस हादसे में विमान में सवार तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं.अमेरिकी नौसेना का विमान फिलीपींस के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त

नौसेना ने जानकारी देते हुए बताया कि सी2-ए ग्रेहाउंड ट्रांसपोर्ट विमान 11 क्रू सदस्य और यात्रियों को ले जा रहा था. जापानी समय के अनुसार करीब 2 बजकर 45 मिनट पर यह विमान फिलीपींस के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. नौसेना ने अपने एक बयान में कहा कि कुल यात्रियों में से आठ को बचा लिया गया है और उनकी हालत बिल्कुल ठीक है. बाकी तीन लापता लोगों की तलाशी की जा रही है. अमेरिकी और जापानी जहाज़ और विमान उस इलाके में तलाशी अभियान चलाए हुए है. नौसेना ने अब तक यात्रियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं. उन्होंने कहा है कि उनका पूरा ध्यान इस वक्त लापता लोगों की तलाश में है.

जापान के इवाकुनी मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन से यात्रियों और कार्गो से भरे इस विमान ने विमान वाहक के लिए उड़ान भरी थी. जिसके बाद विमान ओकिनावा के करीब 500 समुद्री मील के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है, अभी लापता लोगों की तलाशी जोरों पर है.

]]>