अमेरिका यूक्रेन में जैविक हथियारों के लिए चला रहा प्रयोगशालाएं – Live Halchal

अमेरिका यूक्रेन में जैविक हथियारों के लिए चला रहा प्रयोगशालाएं,रूस ने किया दावा,संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आज होगी बैठक
रूस-यूक्रेन में छिड़ा युद्ध आज भी जारी है। रूस यूक्रेन को इस युद्ध में हराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि अमेरिका यूक्रेन के क्षेत्र में सैन्य जैविक गतिविधियां कर रहा है। रूस के इस दावे पर अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आज एक बैठक करेगा जिसमें इस बात पर चर्चा होगी। बता दें कि गुरुवार को ही संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत दिमित्री पालींस्की ने एक ट्वीट के जरिए यह मांग की थी। रूस का आरोप है कि बाइडन प्रशासन यूक्रेन में रासायनिक और जैविक प्रयोगशाला चला रहा है।

अमेरिका ने बताया रूस की चाल

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा द्वारा लगाए गए इन आरोपों का व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने ट्वीट के जरिए जवाब दिया। साकी ने चेताते हुए कहा कि रूस यूक्रेन के खिलाफ रासायनिक या जैविक हथियारों का उपयोग कर सकता है, जिस पर उसने आक्रमण किया है। साकी ने रूस के दावे को बेतुका बताया और कहा कि यह रूस द्वारा यूक्रेन पर अपने आगे के पूर्व नियोजित हमले को सही ठहराने की एक स्पष्ट चाल है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने दावे को नकारा

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने इस बीच कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन जो यूक्रेनी सरकार के साथ काम कर रहा है उसने यूक्रेनी सरकार की ओर से इस प्रकार की किसी भी गतिविधि को नकारा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पहले ही आक्रमण का बहाना बनाने के लिए रूस के इस झूठ के बारे में चेतावनी दी थी। स्टीफन के अनुसार व्हाइट हाउस ने चेताया था कि रूस पुरानी लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए एक ढोंग रचने की कोशिश कर सकता है।