अमेठी – Live Halchal

अमेठी और रायबरेली में आज प्रियंका गांधी करेंगी चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली और अमेठी में लोकसभा चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगी तथा दोनों सीट पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सोमवार यानी आज से (6 मई) उत्तर प्रदेश के इन संसदीय क्षेत्रों में डेरा डालेंगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। कई दिनों से जारी असमंजस को खत्म करते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणा की कि राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जो पिछले दो दशकों से उनकी मां सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है। वहीं, गांधी परिवार के करीबी सहयोगी किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका गांधी ने पहले ही प्रचार अभियान की कमान संभाल ली है और सोमवार से चुनाव खत्म होने तक वह रायबरेली तथा अमेठी में डेरा डाले रहेंगी।

अमेठी और रायबरेली में आज प्रियंका गांधी करेंगी चुनाव प्रचार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका अपने भाई राहुल गांधी और शर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए आक्रामक तरीके से प्रचार करेंगी। राहुल गांधी के पूरे भारत में प्रचार करने के साथ, प्रियंका गांधी ने परिवार के दोनों गढ़ में प्रचार अभियान की कमान संभालने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रायबरेली से बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित करने और अमेठी में फिर से पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया है। अमेठी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराया था। इस संबंध में एक सूत्र ने कहा कि वह (प्रियंका गांधी) अमेठी और रायबरेली में प्रचार अभियान की अगुवाई करेंगी। वह दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होने तक वहीं रहेंगी। सूत्रों ने कहा कि प्रियंका गांधी सैकड़ों नुक्कड़ सभाएं, बैठकें करने के साथ घर-घर जाकर प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र रायबरेली होगा, जहां वह एक अतिथि गृह में ठहरेंगी। बूथ प्रबंधन से लेकर संपर्क तक, सबकुछ वही संभालेंगी।

सूत्रों ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों और दशकों से गांधी परिवार के साथ पारिवारिक संबंध रखने वाले लोगों तक पहुंचने की कवायद शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में डिजिटल और सोशल मीडिया प्रचार अभियान की भी निगरानी करेंगी। सूत्रों ने कहा कि दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचने के लिए संगठन के विभिन्न स्तरों पर प्रचार अभियान चलाया जाएगा। प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जैसे शीर्ष नेताओं के प्रचार अभियानों की योजना और कार्यक्रम का भी ध्यान रखेंगी। सूत्रों ने कहा कि वह लगभग 250-300 गांवों को कवर करेंगी और दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को बराबर समय देंगी। फिरोज गांधी ने रायबरेली में जो मजबूत नींव रखी, उसे बाद में उनकी पत्नी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने और मजबूत किया।

इंदिरा गांधी ने 1967, 1971 और 1980 में इस सीट से जीत दर्ज की
बताया जा रहा है कि इंदिरा गांधी ने 1967, 1971 और 1980 में इस सीट से जीत दर्ज की। उनके बाद गांधी परिवार के दोस्तों और सदस्यों ने इस सीट पर पार्टी का परचम लहराया। ईरानी ने 2019 में अमेठी में राहुल गांधी को 55,000 से अधिक वोट से हराया था, जबकि रायबरेली में सोनिया गांधी ने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 1,67,000 से अधिक वोट से हराया था। रायबरेली में राहुल गांधी का मुकाबला सिंह से होगा, जिन्हें भाजपा ने फिर से मैदान में उतारा है। अमेठी में मौजूदा सांसद ईरानी को टक्कर देने के लिए 25 साल बाद गैर-गांधी परिवार का कोई सदस्य मैदान में है। शर्मा गांधी परिवार की ओर से दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े रहे हैं। सात चरण के आम चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को अमेठी और रायबरेली सीट पर मतदान होगा।

अमेठी से उम्मीदवार घोषित होने पर केएल शर्मा ने जताई खुशी
अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर किशोरी लाल शर्मा ने गांधी परिवार का आभार जताया है और कहा कि जनता हमारे साथ है और इस सीट पर जीत दर्ज करेंगे।

गांधी परिवार की पुश्तैनी लोकसभा सीट अमेठी से उम्मीदवार घोषित होने पर कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताता हूं कि उन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया।

उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता हमारे साथ है और हम जीत हासिल करेंगे। अमेठी सीट पर राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही थी लेकिन शुक्रवार सुबह सबकुछ स्पष्ट हो गया। राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने इस सीट पर दिनेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

रायबरेली सीट से सोनिया गांधी सांसद थीं। बीते दिनों कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। जिससे रायबरेली सीट खाली हो गई। अब इस सीट पर राहुल गांधी उम्मीदवार हैं।

अमेठी में के एल शर्मा के नामांकन जुलूस में प्रियंका गांधी शामिल हो सकती हैं।

आज अमेठी से नामांकन करेंगी भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी नामांकन दाखिल करेंगी। कल उन्होंने रामलला के दर्शन किये थे और साथ ही खुद स्कूटर चलाकर सड़कों पर लोगों से मुलाकात की थी।

केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कहा कि रामलला की करुणा आज हर मन को छू रही है। रामभक्तों का ये सबसे बड़ा सौभाग्य है कि आज हम प्रभु को इस दिव्य रूप में भव्य मंदिर में आराध्य के रूप में देख रहे हैं। ईरानी आज अमेठी से नामांकन दाखिल करेंगी। कल उन्होंने रामलला के दर्शन किये थे और साथ ही खुद स्कूटर चलाकर सड़कों पर लोगों से मुलाकात की थी।

केंद्रीय मंत्री अमेठी सीट से नामांकन के पहले रविवार को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची थीं। इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि अयोध्या धर्म, धैर्य, निष्ठा, नियम, पुरुषार्थ और पराक्रम की भूमि है। जो भी सनातनी ये सौभाग्य रखता है कि यहां आकर प्रभु के श्रीचरणों में संतों के सानिध्य में सनातन की विजय पताका को लहराते हुए देखे, ये उसके जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है।

स्मृति ने कहा कि आज मैं अपने आपको भाग्यशाली समझती हूं कि ऐसे युग में जन्मी, जिसने हमारे रामलला को टेंट से भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होते हुए देखा। आज विशेष रूप से संतों का सानिध्य, उनका स्नेह और आशीर्वाद पाकर मनोबल न सिर्फ बढ़ता है बल्कि पुण्य पथ पर चलने के लिए आज पुन: इनसे प्रेरणा पा रही हूं। श्रीरामलला के चरणों में राष्ट्र की प्रगति, प्रधान सेवक के अच्छे स्वास्थ्य और भारत के वैभव की प्रार्थना की। इसी तरह हनुमान जी के दरबार में उनके जैसा सेवाभाव मन में हो ऐसा आशीर्वाद मांगा। इस भूमि पर आना किसी भी सनातनी के लिए गौरव का विषय है।

इसके पहले अयोध्या पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। यहां से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना हुईं। हनुमंत लला के दर्शन करने के बाद मणिराम दास की छावनी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। यहां पर कई अन्य संतों से भी मिलीं। उन्होंने ई रिक्शा से भ्रमण कर रामनगरी के सौंदर्य को भी निहारा। इस दौरान उनके साथ महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी मौजूद रहे।

अमेठी से नामांकन कर सकते हैं राहुल
दावा है कि 26 अप्रैल को केरल स्थित वायनाड में मतदान होने के बाद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश का रूख करेंगे। वह एक मई और प्रियंका गांधी दो मई को नामांकन कर सकती हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी और महासचिव प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा तेज हो गई है। वे नामांकन से पहले अयोध्या दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। हालांकि अभी तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास पार्टी की ओर से लिखित में कोई कार्यक्रम नहीं आया है। लखनऊ पहुंचे कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा भी इस सवाल पर चुप हैं।

अभी तक कांग्रेस के पास सिर्फ रायबरेली सीट की है, जबकि अमेठी से राहुल गांधी पिछला चुनाव हार चुके हैं। गुरुवार को एक बार फिर राहुल और प्रियंका के नामांकन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दावा है कि 26 अप्रैल को केरल स्थित वायनाड में मतदान होने के बाद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश का रुख करेंगे। वह एक मई और प्रियंका गांधी दो मई को नामांकन कर सकती हैं। इन दोनों क्षेत्रों में नामांकन की अंतिम तिथि तीन मई है। हालांकि कांग्रेस हाईकमान समेत पार्टी के अन्य नेता भी रायबरेली और अमेठी में प्रत्याशी के मुद्दे पर चुप हैं।

सपा से कांग्रेस का है यूपी में गठबंधन
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए सीट समझौते के अनुसार, कांग्रेस 17 सीटों पर और समाजवादी पार्टी शेष 63 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस अपने पारंपरिक गढ़ रायबरेली और अमेठी के अलावा वाराणसी, गाजियाबाद और कानपुर सीट पर भी चुनाव लड़ रही है।

अमेठी से रॉबर्ट वाड्रा का नाम भी आया था सामने
इससे पहले बीते बुधवार को अमेठी के गौरीगंज इलाके में कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर लगे थे। इससे वाड्रा को टिकट मिलने की अटकलें तेज हो गई थीं।

आसान नहीं राहुल की राह
अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान होगा। हालांकि, राहुल गांधी के लिए अपने पुराने गढ़ में जीत आसान नहीं होगी क्योंकि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस निर्वाचन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रचार कर रही हैं। आठ अप्रैल को केंद्रीय मंत्री ने अमेठी के प्रति राहुल गांधी की निष्ठा पर सवाल उठाया था।

उन्होंने कहा कि लोगों को पता है कि गांधी परिवार अमेठी से चुनाव लड़ने आएगा। पीएम नरेंद्र मोदी अमेठी लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख नागरिकों को राशन भेजते हैं, अगर गांधी परिवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ है, तो ये 19 लाख नागरिक जो मुफ्त राशन पा रहे हैं, गांधी परिवार इन परिवारों से क्या कहेगा?…

प्रियंका ने क्या लिख दया इस संदेश में की पढ़कर पिघलेने पर मजबूर हो जायगा अखिलेश का दिल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के बाद भी सीटों के लेकर पेंच फंसा हुआ है. यही वजह है कि एक बार फिर प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक संदेश भेजा है.

प्रियंका ने इस संदेश में कहा है कि अमेठी और रायबरेली की विधानसभा सीटें कांग्रेस को देकर अखिलेश अपना वादा निभाएं.

गठबंधन धर्म निभाने की गुजारिश

प्रियंका ने कहा है कि इटावा, एटा, मैनपुरी, कन्नौज और आजमगढ़ में कांग्रेस ने गठबंधन के वादे के मुताबिक कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है. लिहाजा अब अखिलेश भी अमेठी और रायबरेली की सीट कांग्रेस की झोली में देकर गठबंधन का धर्म निभाएं.

गो हत्या पर प्रतिबन्ध वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की

इससे पहले भी प्रियंका गांधी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन में अहम भूमिका निभाई थी. प्रियंका के एक फोन कॉल के बाद ही गठबंधन पर अखिलेश ने सहमति दी थी.

कांग्रेस खेमे में बेचैनी

गौरतलब है कि गठबंधन के बावजूद समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशियों की लगातार घोषणा कर रही है. जिसकी वजह से कांग्रेस खेमे में बेचैनी साफ देखी जा रही है.

इस बीच कांग्रेस ने 25 जनवरी को रायबरेली के बछरावां विधानसभा से घोषित प्रत्याशी सुशील पासी का टिकट होल्ड कर लिया है. पार्टी का कहना है कि वह रायबरेली संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर एक साथ प्रत्याशियों की घोषणा करेगी.

बता दें अमेठी और रायबरेली की सभी सीटों पर कांग्रेस अपनी दावेदारी ठोक रही है, वहीं समाजवादी पार्टी असमंजस में है. अमेठी से मौजूदा सपा विधायक गायत्री प्रजापति भी चुनाव लड़ना चाहते हैं, जबकि कांग्रेस अमिता सिंह को मैदान में उतारना चाहती है.

सीटों को लेकर झगड़ा

दरअसल 2014 लोकसभा चुनावों में बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी से कांग्रेस उपाध्यक्ष को मिली कड़ी टक्कर के बाद कांग्रेस पार्टी 2019 से पहले अपने इस मजबूत किले की पुख्ता घेराबंदी करना चाहती है ताकि कोई बड़ा उलटफेर न हो सके. यही वजह है कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बाद कांग्रेस अमेठी की ज्यादातर सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करना चाहती है.

दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने अभी तक चार लिस्ट जारी की है जो कि गठबंधन की तय सीटों (298) से ज्यादा है. ऐसी स्थिति में कई सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार या तो सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे या फिर पार्टी अपने घोषित उम्मीदवारों के नाम वापस लेगी.

सोमवार को जारी लिस्ट में सपा ने अपने तीन उम्मीदवार भी बदल दिए. लेकिन अभी तक पार्टी ने अमेठी और रायबरेली जिले के अंतर्गत आने वाली सीटों पर अपना रुख साफ़ नहीं किया है.

बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से अमेठी और रायबरेली की ज्यादातर सीटों की मांग की है ताकि वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अपनी जमीन मजबूत कर सके.

दरकने लगा कांग्रेस का किला

गौरतलब है कि पिछले लोक सभा चुनावों में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अमेठी से कड़ी टक्कर दी थी. उस समय पॉलिटिकल पंडितों का मानना था कि कांग्रेस का यह अभेद्य किला अब दरकने लगा है.

इसके अलावा, चुनाव हारने के बाद भी जिस तरह से स्मृति ईरानी अमेठी का दूर कर जनसंपर्क करती रहीं उससे कहीं न कहीं कांग्रेस के माथे पर भी चिंता की लकीरें साफ नजर आने लगीं थी. यहां तक कहा जा रहा था कि 2019 में कांग्रेस के हाथ से अमेठी छीन सकता है.

राहुल की जीत के अंतर में 80 फ़ीसदी की हुई थी गिरावट

पिछले चुनावों में स्मृति इरानी की वजह से राहुल गांधी की जीत के अंतर में 80 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी. कांग्रेस के राहुल गांधी को 4, 08, 651 वोट मिले थे वहीँ, स्मृति ईरानी को 3, 00, 748 वोट. लिहाजा राहुल महज 1,07, 903 वोटों से जीत हासिल कर सके थे. 2009 लोकसभा चुनाव में इसी सीट से राहुल गांधी के जीत का अंतर 3,70,198 था.

2012 में कांग्रेस के खाते में गई थी दो सीटें

अगर हम 2012 विधानसभा चुनावों की बात करें तो कांग्रेस के इस गढ़ में समाजवादी पार्टी ने सेंध लगाई थी. पांच विधानसभा सीटों पर सपा के तीन प्रत्याशी जीते थे जबकि कांग्रेस महज दो सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी थी.

कांग्रेस के राधे श्याम जगदीशपुर से जीते थे

अमेठी से सपा के गायत्री प्रजापति चुने गए थे

गौरीगंज से सपा के राकेश प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की

सालोन से सपा की आशा किशोर चुनी गई

तिलोई से कांग्रेस के डॉ मोहम्मद मुस्लिम जीते जिन्हीने बाद में पार्टी छोड़ दी और बसपा ज्वाइन कर लिया.