अमित शाह – Live Halchal

आज अमित शाह से मिलेंगे सम्राट चौधरी
मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी दूसरी बार दिल्ली गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सम्राट चौधरी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीएम सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल का स्वरूप लगभग तय कर लिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली दौरे पर हैं। वहां वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेताओं से मिल रहे हैं। आज वह गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। चर्चा है कि इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार, बिहार में नई एनडीए सरकार की आगे की रणनीति समेत कुछ खास मुद्दों पर उनसे बातचीत करेंगे। दिल्ली जाने से पहले सम्राट चौधरी ने जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी।

मंत्रिमंडल को लेकर नीतीश कुमार ने उन्हें कुछ मैसेज दिया था। इस मैसेज को भी वह गृह मंत्री के साथ शेयर करेंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल की सूची और तारीख फाइनल होगी। इधर, शनिवार देर रात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इसकी फोटो सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि ‘विकसित बिहार’ के विजन को लेकर चर्चा हुई।

विजय सिन्हा और दिलीप जायसवाल का क्या होगा?
15 अप्रैल को नई सरकार बनने के बाद से अब तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के काम करने के तौर तरीके और बयानों से स्पष्ट हो गया है कि वह एक नई टीम चाहते हैं। सम्राट चौधरी के करीबी इसे ‘नई विकास टीम’ का नाम दे रहे हैं। नई टीम में कई चेहरों का नाम फाइल हो चुका है। कुछ पर मंथन चल रहा है। इधर, पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की कथित नाराजगी और भूमिहार समाज में उठ रहे असंतोष को देखते हुए पार्टी कोई बड़ा और चौंकाने वाला फैसला ले सकती है।

हाल की घटनाओं पर नजर डालें तो ऐसा लग रहा है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। भूमिहार समाज भी भाजपा पर अपने नेता की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। वह भी एमएलसी हैं और उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं बचा है। उनके राजनीतिक कद को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि पार्टी उन्हें दोबारा मंत्री बना सकती है और आगे चलकर फिर से विधान परिषद भेजने की रणनीति अपना सकती है।

हर वर्ग को मौका देगी भाजपा
वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी ने कहा कि भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की है। पार्टी सोशल इंजीनियरिंग के तहत सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश में है। संकेत यह मिल रहे हैं कि भाजपा नए चेहरों को मौका दे सकते हैं। विजय सिन्हा, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, दिलीप जायसवाल जैसे पुराने दिग्गजों को दुबारा मौका मिल सकता है।

युवा और महिलाओं पर सम्राट चौधरी का विशेष फोकस रहेगा। आलाकमान चाहते हैं कि सरकार में सोशल इंजीनियरिंग का खास ख्याल रखा जाए। हर वर्ग को मौका मिले ताकि संतुलन बरकरार रहे। सम्राट चौधरी की नई टीम में क्षेत्रीय और समाजिक समीकरण का समावेश दिख सकता है।

सदन में राहुल के व्यवहार पर भड़के अमित शाह
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में आरक्षण का विधेयक पास होने के लिए विपक्ष को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया।

लोकसभा में चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनके रास्ते का रोड़ा कौन है और उन्हें मातृशक्ति के आक्रोश का सामना करना होगा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के असंसदीय व्यवहारों पर तीखी आपत्ति जताते हुए अमित शाह ने उन्हें अपनी बहन प्रियंका गांधी से सीखने की सलाह दी।

महिला आरक्षण को लागू करने के लिए लड़ाई जारी रखेगी मोदी सरकार- शाह

साथ ही उन्होंने साफ किया कि मोदी सरकार महिला आरक्षण को लागू करने के लिए लड़ाई जारी रखेगी और इसे देकर रहेगी। परिसीमन को संवैधानिक बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके नहीं होने से जनसंख्या के अनुरूप अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति सीटें नहीं बढ़ पा रही हैं। इसके लिए भी विपक्ष दोषी है।

अमित शाह के अनुसार जो विपक्षी दल आज महिला आरक्षण के खिलाफ खड़ी है, वहीं पिछले 30 सालों से इसे रोकने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह दल हैं जो 1996 से लगातार किसी न किसी बहाने महिलाओं के आरक्षण के रास्ते में रोड़ा अटकाती रही हैं।

2010 में राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पास

उन्होंने कांग्रेस को भी इस साजिश में शामिल बताया। 2010 में राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पास होने के बावजूद लोकसभा में नहीं आने के पीछे कांग्रेस और संप्रग में उनके सहयोगियों को जिम्मेदार ठहराया।

शाह ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिला आरक्षण का समर्थन करती आई है। लेकिन उस समय कांग्रेस ने अपने सभी सहयोगियों को इसके विरोध में आगे कर इसे रोका था। 2027 के परिसीमन के आधार पर महिलाओं को आरक्षण देने लिए विपक्षी और खासकर कांग्रेस की ओर से दिये गए दलील को बड़ी साजिश बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा इसीलिए किया जा रहा है ताकि 2029 के लोकसभा चुनाव में महिला आरक्षण नहीं हो सके।

उन्होंने परिसीमन में लगने वाले लंबे समय के व्यावहारिक दिक्कत का उल्लेख करते हुए कहा कि 2029 तक यह पूरा नहीं हो पाएगा और इस कारण महिला आरक्षण का मामला भी अटक जाएगा। लेकिन साथ ही उन्होंने आश्वस्त भी किया कि मोदी सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उसे देकर रहेगी।

अमित शाह ने परिसीमन पर विपक्ष की ओर से हो रही सबसे अधिक आपत्तियों का भी विस्तार से जवाब दिया। शाह ने बताया कि इससे एक व्यक्ति, एक वोट और एक मूल्य के संविधान की भावना का पालन नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने बताया कि किस तरह से देश में 127 ऐसी लोकसभा सीटें हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 20 लाख से अधिक हैं। इनमें आंध्रप्रदेश के मल्कानगिरी संसदीय क्षेत्र में 48 लाख मतदाता हैं। इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं तक सांसद का पहुंचना और मतदाताओं का सांसद तक पहुंचना बहुत कठिन है।

संविधान में समय-समय पर परिसीमन की व्यवस्था की है

इसीलिए संविधान में समय-समय पर परिसीमन की व्यवस्था की है, जो आपातकाल के दौरान 2026 में फ्रीज किये जाने के बाद नहीं बढ़ी है। जबकि देश की जनसंख्या 1976 की 56.89 करोड़ की तुलना में 140 करोड़ हो गई है। जनसंख्या के अनुपात में एससी और एसटी के लिए सीटों का आरक्षण भी जुड़ा है।

एससी, एसटी की जनसंख्या बढ़ने के बावजूद उनकी सीटें नहीं बढ़ पा रही हैं। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि परिसीमन का विरोध करते हुए असल में एससी एसटी का भी कर रहे हैं। अमित शाह ने सीटों की संख्या बढ़ाए बिना ही महिला आरक्षण देने की विपक्ष की मांग को भी अव्यवहारिक बताया।

शाह के अनुसार बिना सीटें बढ़ाए आरक्षण देने से तमिलनाडु की 39 में से 13 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी। वहीं 50 फीसद सीटें बढ़ाने की स्थिति में 59 सीटों में 20 सीट आरक्षित होने के बावजूद 20 सीटें खुली रहेंगी।

उन्होंने एक बार फिर 50 फीसद सीटें बढ़ाने से लोकसभा में दक्षिण के राज्यों का प्रतिनिधित्व बढ़ने के आंकड़े सदन में रखे। उन्होंने विपक्ष पर उत्तर और दक्षिण के राज्यों का विवाद खड़ा कर देश को बांटने की साजिश का आरोप लगाया।

शाह ने साफ किया कि मोदी सरकार ऐसा नहीं होने देगी। ये संसद लक्षदीप से आने वाले एक मात्र सांसद का भी उतना ही है, जितना उत्तर प्रदेश और बिहार के सांसदों का है। उन्होंने कहा कि सांसद किसी धर्म, जाति या क्षेत्र का शपथ नहीं लेता है।

उन्होंने कहा कि कोई भी देश के भीतर विभाजन करके सत्ता प्राप्त नहीं कर सकता। विपक्ष की ओर संविधान संशोधन विधेयक लाने के पीछे जाति जनगणना रोकने के आरोप को भी अमित शाह ने सिरे से खारिज कर दिया।

शाह ने कहा कि जनगणना का काम शुरू हो चुका है और आजादी के बाद पहली बार जातियों की भी जनगणना की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस के ओबीसी विरोधी होने के इतिहास बताते हुए कहा कि जाति जनगणना के आंकड़े आने के बाद संसद के मत अनुरूप मोदी सरकार ओबीसी का निर्धारित करने के लिए तैयार है।

प्रियंका से सीखें राहुल

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के असंसदीय व्यवहारों पर तीखी आपत्ति जताते हुए अमित शाह ने उन्हें अपनी बहन प्रियंका गांधी से सीखने की सलाह दी। शाह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के भाषण में सरेंडर, डरते हो, जैसे शब्दों की भरमार होती है, जो संसदीय गरिमा के अनुरूप नहीं है।

इसके साथ ही सदन के रास्ते में पकोड़े खाने, आंख मारने, फ्लाइंग किस जैसे मु्ददों का भी उल्लेख किया। अमित शाह ने राहुल गांधी द्वारा तीनों बिलों को क्रूर बताने पर भी आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के पवित्र यज्ञ में हड्डियां डालने के लिए देश कभी उन्हें माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि राहुल को अपनी ही पार्टी के वरिष्टों से सीखना चाहिए। अगर वह उनसे नहीं सीखना चाहते हैं तो प्रियंका गांधी से ही सीखें। तब प्रियंका अपनी सीट पर बैठी थीं।

‘केरलम में भाजपा की सरकार बनाने का समय आ गया’: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को ईस्टर के अवसर पर ईसाई समुदाय से संपर्क कर उनसे भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के साथ खड़े होने केरलम और 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में केरलम में सरकार बनाने में मदद करने का अनुरोध किया है।

शाह ने कहा कि आगामी केरलम विधानसभा चुनाव केवल सरकार बदलने के लिए नहीं है, बल्कि राज्य के भविष्य को सुधारने के लिए हैं और अब राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले मोर्चे की सरकार बनाने का समय आ गया है।

ईस्टर पर ईसाई समुदाय को दीं शुभकामनाएं

कुन्नाथुनाडु में अमित शाह ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद से केरलम में राजग का वोट शेयर बढ़ा है। उन्होंने ईस्टर पर ईसाई समुदाय को शुभकामनाएं दीं और उनसे राजग का समर्थन करने की अपील की ताकि केरलम में सरकार बनाई जा सके।

उन्होंने कहा, “मैं अपने ईसाई समुदाय के भाइयों और बहनों से अपील करता हूं कि वे राजग के साथ खड़े हों और एक समृद्ध केरल बनाने में मदद करें।” उनकी अपील उस समय आई है जब ईसाई प्रभुत्व वाले राज्य केरलम में ईसाई समुदाय के बीच केंद्र द्वारा विदेशी योगदान (नियमन) अधिनियम (एफसीआरए) में हालिया संशोधनों को लेकर चिंताएं हैं।

केरलम के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर कटाक्ष कर उन्होंने कहा कि मार्क्सवादी नेता ने नाम बदलने का नया स्टार्टअप शुरू किया है। विजयन राज्य में सभी केंद्रीय वित्त पोषित परियोजनाओं के नाम बदलते हैं ताकि उनका श्रेय ले सकें।

रोड शो में बरसे फूल

अमित शाह ने कोझिकोड में मैथोट्टम बिजिथ जंक्शन से नदुवट्टम तक रोड शो किया, जहां भाजपा के सैकड़ों समर्थक दोनों तरफ केसरिया टोपी पहन पार्टी के झंडे लेकर खड़े थे। फूलों से सजे खुले वाहन पर शाह सबका अभिवादन स्वीकार रहे थे। ढोल की थाप पर गृह मंत्री ने लोगों पर फूलों की वर्षा की।

पुडुचेरी में विशाल समर्थनः नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पुडुचेरी के थिरुनल्लार में रोड शो में कहा कि 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजग के प्रति लोगों में विशाल समर्थन की लहर है। नवीन ने कहा, “पुडुचेरी ने विकास के मार्ग को दृढ़ता से चुना है।” जीएनएस राजासेकरन थिरुनल्लार के भाजपा उम्मीदवार हैं।

केरलम में प्रवेश के लिए निमोम में होगा त्रिकोणीय मुकाबला

केरलम विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का प्रवेश द्वार माने जाने वाले निमोम विधानसभा क्षेत्र में 2026 के चुनावों में एलडीएफ, यूडीएफ और भाजपा नीत एनडीए के बीच त्रिकोणीय मुकाबले का गवाह बनने के लिए तैयार है।

केरलम के शिक्षा मंत्री व माकपा के नेता वी. शिवांकुट्टी ने निमोम सीट को बनाए रखने का प्रयास किया है। शिवांकुट्टी ने पहले 2016 में भाजपा नेता ओ. राजगोपाल के खिलाफ यह सीट खो दी थी, जो राज्य में भाजपा की पहली विधानसभा जीत थी।

शिवांकुट्टी ने 2021 के चुनावों में यह सीट पुनः प्राप्त की और अब उन्हें केरलम भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर से मजबूत चुनौती मिल रही है। माकपा 2021 में सीट पर पुनः काबिज हुई, लेकिन भाजपा ने दो विधानसभा चुनावों में मजबूत प्रदर्शन किया है।

भाजपा-शिअद में गठबंधन नहीं: अमित शाह ने अकेले चुनाव लड़ने के दिए संकेत
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। शाह के इस सियासी संकेतों पर शिअद के अध्यक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने तंज कसते हुए प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा का स्वागत है।

मोगा में रैली के दौरान पंजाबियों का सत्कार करने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पंजाब में फरवरी 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम पंजाब में छोटे भाई के नाते आए हैं और पंजाबियों के आशीर्वाद से साल 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा यहां सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ने जा रही है।मंच से शाह के इस दावे के बाद चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा के गठबंधन की अटकलों को लगभग विराम लग गया है।

उधर, शाह के इस सियासी संकेतों पर शिअद के अध्यक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने तंज कसते हुए प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा का स्वागत है। पंजाब की सियासत में भाजपा पांव जमाने के लिए लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही है। लंबा समय भाजपा ने अकाली दल के साथ गठबंधन में गुजारा है। इसी गठबंधन ने साल 2007 से 2017 तक लगातार दो बार सूबे ने सरकार भी बनाई। साल 2022 के चुनाव से पहले दोनों दलों की सियासी राह अलग-अलग हो गई थी। पिछले चुनाव में शिअद को भी बड़ा झटका लगा और वे 3 सीटों पर सिमट गई।

अब शिअद आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से गठबंधन करना चाहती थी। शिअद के नेता यह दावा करते हैं कि पार्टी पंजाब और पंजाबियों के हितों के मुद्दे पर उनसे सहमत होने वाले सियासी दलों से (कांग्रेस व आप को छोड़कर) गठबंधन को तैयार हैं।

सुखबीर का 100 सीटों पर जीत का दावा
इन सियासी संकेतों को समझने के बाद सुखबीर बादल भी थोड़े नाराज दिख रहे हैं। इस पर भाजपा को चुनौती देते हुए सुखबीर ने 100 सीटों पर शिअद की जीत का दावा कर दिया है। उन्होंने कहाकि शिअद उसूलों वाली पार्टी है। चुनावी समर में कैसे उतरा हैं, इस पर फैसला लेना सभी दलों का अपना हम है। लिहाजा हम चुनाव में भाजपा का बतौर प्रतिद्वंद्वी स्वागत करते हैं। शिअद तो लोकसभा में भी अकेले लड़ा था। बादल ने कहा, दिल्ली की पार्टियों को पंजाब और पंजाबियों के हितों से कोई लेना-देना नहीं हैं, वे तो यहां सिर्फ राज करने आती हैं।

जाखड़, कैप्टन थे गठबंधन के पक्षधर
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ व पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह दरअसल, चुनाव से पहले शिअद के साथ गठबंधन करने के पक्षधर थे। उनका मानना था कि पहले की तरह अकाली-भाजपा मिलकर सरकार बना सकते हैं मगर भाजपाइयों का एक धड़ा गठबंधन का विरोध कर रहा था। बात हाईकमान तक गई। इसके बाद यह इशारा हो गया था कि इस बार भी भाजपा अकेले दम पर ही पंजाब में चुनाव लड़ेगी और इसीतरह के संकेत अब अमित शाह मोगा रैली में दे गए हैं।

आज मोगा आएंगे अमित शाह: भाजपा की बदलाव रैली से पहले कहा-पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर आम आदमी पार्टी के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय गृह मंत्री से कई सवाल पूछे हैं। वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पिछले कई साल से पंजाब के साथ लगातार भेदभाव कर रही है। ऐसा क्यों किया जा रहा है इस बारे में गृहमंत्री को जरूर बताकर जाना चाहिए।

मोगा के गांव किल्ली चहल में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘बदलाव रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में गृह मंत्री अमित शाह बताैर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। रैली में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं।

रैली से पहले शाह ने एक्स पर लिखा-पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है। जवानों, किसानों और मेहनतकश लोगों के लिए प्रसिद्ध पंजाब की पवित्र भूमि को आप-दा सरकार ने करप्शन, ड्रग्स और अपराध में डुबो दिया है। रिमोट कंट्रोल वाली आप-दा सरकार में पंजाब से लॉ एंड ऑर्डर और विकास नदारद हैं। आज मोगा में भाजपा की ‘बदलाव रैली’ में पंजाब के बहनों-भाइयों से संवाद के लिए उत्सुक हूं।

रैली के कारण लुधियाना-फिरोजपुर रोड सहित आसपास के इलाकों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पंजाब पुलिस के लुधियाना देहात पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष रूट प्लान जारी किया है। पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे जारी किए गए रूट प्लान का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की ट्रैफिक समस्या और जाम की स्थिति से बचा जा सके।

आम लोगों के लिए वैकल्पिक रूट
रायकोट से मोगा जाने के लिए
रायकोट – बस्सियां – झोरड़ा – चकर – रामा – बिलासपुर – मोगा

लुधियाना से मोगा जाने के लिए
लुधियाना – मुल्लापुर – जगराओं – सिधवा बेट – गिद्दड़विंडी – किशनपुरा – धर्मकोट – मोगा

माहितपुर से मोगा जाने के लिए
माहितपुर – सिधवा बेट – किशनपुरा – धर्मकोट – मोगा

रैली में जाने के लिए रूट व्यवस्था
रायकोट साइड से रैली के लिए
रायकोट – बस्सियां – कमलपुरा – जगराओं तहसील चौक – नानकसर – किल्ली चहल

लुधियाना साइड से रैली के लिए
लुधियाना – मुल्लापुर – जगराओं – नानकसर – किल्ली चहल

जालंधर और नकोदर साइड से रैली के लिए
जालंधर – नकोदर – माहितपुर – सिधवा बेट – जगराओं – नानकसर – किल्ली चहल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रैली के दौरान कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा और पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेकर ही घर से निकलें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

वित्तमंत्री ने उठाए सवाल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 मार्च को मोगा में रैली करने पहुंच रहे हैं। रैली के चलते आम आदमी पार्टी के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय गृह मंत्री से कई सवाल पूछे हैं।

वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पिछले कई साल से पंजाब के साथ लगातार भेदभाव कर रही है। ऐसा क्यों किया जा रहा है इस बारे में गृहमंत्री को जरूर बताकर जाना चाहिए। केंद्र ने बार-बार जायज फंड रोके हैं और राज्य की आर्थिकता को कमजोर करने की कोशिश की है।

वित्तमंत्री ने कहा कि केंद्र ने रूरल डेवलपमेंट फंड (आरडीएफ) समेत कई स्कीमों के तहत पंजाब के हजारों करोड़ रुपये रोक रखे हैं। केंद्र से ग्रामीण विकास निधि, नेशनल हेल्थ मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पंजाब के बकाया फंड जारी करने की मांग की गई थी मगर केंद्र ने किसी न किसी बहाने पेमेंट में लगातार देरी की है।