अमिताभ बच्चन की नातिन नाव्या नवेली नंदा ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल की पब्लिक – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 23 Dec 2020 11:22:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अमिताभ बच्चन की नातिन नाव्या नवेली नंदा ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल की पब्लिक – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अमिताभ बच्चन की नातिन नाव्या नवेली नंदा ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल की पब्लिक, देखिए रोचक तस्वीरें https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%ad-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5/405116 Wed, 23 Dec 2020 10:54:11 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=405116 बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नाव्या नवेली नंदा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया हैl इसमें उन्होंने परिवार, दोस्तों और अपनी कई फोटो शेयर की हैंl अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नाव्या नवेली नंदा बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टारकिड्स में से एक है और वह लगातार खबरों में बनी रहती हैंl …]]>

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नाव्या नवेली नंदा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया हैl इसमें उन्होंने परिवार, दोस्तों और अपनी कई फोटो शेयर की हैंl अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नाव्या नवेली नंदा बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टारकिड्स में से एक है और वह लगातार खबरों में बनी रहती हैंl इसके बाद भी नाव्या अपनी निजी जीवन को व्यक्तिगत रखना पसंद करती हैl

बहरहाल अब नाव्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल को प्राइवेट से पब्लिक कर दिया हैl इसके चलते उनके फैंस को अब उन्हें और करीब से जानने का मौका मिला हैl नाव्या का अकाउंट वेरीफाइड है और इसे 80 हजार लोग फॉलो करते हैंl जबकि वह मात्र 580 लोगों को फॉलो करती हैl अपने प्रोफाइल पर उन्होंने परिवार, दोस्तों और अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैl इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक फोटो में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी नजर आ रहे हैl इसके अलावा अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अगस्त्स्य के साथ भी कुछ तस्वीरें हैl

नाव्या की हालिया पोस्ट शानदार हैl इसमें वह ऑरेंज जूस पीती नजर आ रही हैl साथ ही उन्होंने लिखा है, ‘रविवार की बधाई’ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने इस फोटो को लाइक किया है और हार्ट की इमोजी शेयर की हैl नाव्या हाल ही में फोर्डहाम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुई है और वह हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ‘आरा’ चलाती हैंl

फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन नाव्या को बेहद पसंद करते है और कई मौकों पर नाव्या की सराहना भी कर चुके हैंl नाव्या अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन की बेटी हैंl श्वेता भी अपनी बेटी नाव्या की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर किया करती हैंl दोनों के बीच की केमेस्ट्री भी खास हैl अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन होस्ट कर रहे हैंl इसे दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैंl

]]>