अमावस्या को है वट सावित्री व्रत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 01 Jun 2021 05:08:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अमावस्या को है वट सावित्री व्रत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अमावस्या को है वट सावित्री व्रत, परिवार की सुख- शांति के लिए जरुर करे ये उपाय https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%b5%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0/441331 Tue, 01 Jun 2021 05:08:39 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=441331 आप सभी को बता दें कि ज्येष्ठ मास की अमावस्या को वट सावित्री व्रत मनाया जाने वाला है। अगर हम कैलेंडर के अनुसार देखे तो इस साल यह पर्व 10 जून 2021, गुरुवार को मनाया जाने वाला है। ठीक इसी दिन शनि जयंती भी है और सूर्य ग्रहण भी है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं वट सावित्री अमावस्या के दिन आप कौन से उपाय कर सकते हैं और अपने परिवार को खुश रख सकते हैं। आइए बताते हैं।

1. कहा जाता है इस दिन काली गाय, जिस पर कोई दूसरा निशान न हो, का पूजन कर 8 बूंदी के लड्डू खिलाकर उसकी परिक्रमा करें तथा उसकी पूंछ से अपने सिर को 8 बार झाड़ दें।

2. कहते हैं इस दिन काला सूरमा सुनसान स्थान में हाथभर गड्ढा खोदकर गाड़ देना चाहिए।

3. कहते हैं इस दिन काले कुत्ते को तेल लगाकर रोटी खिलाना चाहिए।

4. इस दिन पीपल वृक्ष की परिक्रमा करना चाहिए। वहीँ प्रात:काल मीठा दूध वृक्ष की जड़ में चढ़ाना चाहिए तथा तेल का दीपक पश्चिम की ओर बत्ती कर लगाना चाहिए। इसी के साथ ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र पढ़ते हुए 1-1 दाना मीठी नुक्ती का प्रत्येक परिक्रमा पर 1 मंत्र तथा 1 दाना चढ़ाना चाहिए और इसके बाद शनि देवता से कृपा प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

5. इस दिन 800 ग्राम तिल तथा 800 ग्राम सरसों का तेल दान करना चाहिए।

6. इस दिन हनुमान चालीसा पढ़ते हुए प्रत्येक चौपाई पर वट की 1 परिक्रमा करना चाहिए।

7. इस दिन कांसे के कटोरे को सरसों या तिल के तेल से भरकर उसमें अपना चेहरा देखकर दान करना चाहिए।

]]>