अमरनाथ यात्रा – Live Halchal

BSF जवानों को ड्यूटी पर जाने लिए दी गई गंदी और जर्जर ट्रेन
अमरनाथ यात्रा के दौरान तैनाती के लिए त्रिपुरा से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को लाने के लिए जर्जर और गंदे डिब्बों वाली ट्रेन उपलब्ध कराए जाने के मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने तूल पकड़ चुके इस मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं।

रेल मंत्रालय के अनुसार,वैष्णव ने कहा है कि सुरक्षा बलों की गरिमा सर्वोपरि है। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे जोन द्वारा एक्स पर एक पोस्ट में आरोपों को खारिज करने के एक दिन बाद की गई। इंटरनेट मीडिया यूजर्स ने आनलाइन सामने आए ट्रेन के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए डिब्बों की स्थिति को लेकर रेलवे की13 आलोचना की थी।

1,200 जवानों को विशेष ट्रेन में होना था सवार
बीएसएफ की 13 कंपनियों से लगभग 1,200 जवानों को छह जून को त्रिपुरा के उदयपुर से जम्मू तवी के लिए एक विशेष ट्रेन में सवार होना था। ट्रेन का बीच में कुछ स्थानों पर ठहराव था। त्रिपुरा, असम और बंगाल में चार स्थानों से जवान सवार होने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन नौ जून को बीएसएफ को उपलब्ध कराई गई थी।

जवानों ने बनाया वीडियो
इसकी खराब और जर्जर स्थिति को देखने के बाद जवानों ने एक डिब्बे का निरीक्षण करते हुए वीडियो बना लिया। ट्रेन के डिब्बों की स्थिति को दर्शाने वाले वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आने पर रेलवे को विभिन्न क्षेत्रों से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया।

पंजाब : फरीदकोट में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे बाइक सवार यात्रियों पर हमला
पंजाब में बठिंडा के गांव जीदा से सम्बंधित 22 यात्रियों का एक जत्था 11 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर अमरनाथ के लिए जा रहा था। गांव चहिल के सेमनाले के पास छिपे तीन लुटेरों ने जत्थे में शामिल एक मोटरसाइकिल पर तेजधार हथियारों व लाठियों से हमला कर दिया।

पंजाब से बाइक पर सवार होकर अमरनाथ यात्रा पर जा रहे बठिंडा के श्रद्धालुओं पर लुटेरों ने यहां के गांव चहिल के पास अमृतसर बठिंडा नेशनल हाईवे पर हमला कर दिया। लूटेरों ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो यात्रियों को तेजधार हथियार से घायल करके नकदी, सामान व मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बठिंडा के गांव जीदा से सम्बंधित 22 यात्रियों का एक जत्था 11 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर अमरनाथ के लिए जा रहा था। सुबह करीब तीन बजे जब वह फरीदकोट के पास पहुंचे तो गांव चहिल के सेमनाले के पास छिपे तीन लुटेरों ने जत्थे में शामिल एक मोटरसाइकिल पर तेजधार हथियारों व लाठियों से हमला कर दिया। जिससे एक यात्री की हाथ की उंगली कट गई और दूसरे का पैर जख्मी हो गया।

इस हमले के बाद दोनों यात्री जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भाग निकले तो लूटेरे उनकी मोटरसाइकिल के साथ साथ उनका सामान व नकदी वाला बैग लेकर फरार हो गए। यात्रियों ने बताया कि उनके साथी आगे पीछे ही आ रहे थे। लुटेरों ने पहले एक मोटरसाइकिल पर हमला किया लेकिन वह किसी तरह बच गए। छोड़ा आगे जाकर जब उन्होंने फोन करके बाकी साथियों को सुचेत करना चाहा तो लूटेरे घटना को अंजाम दे चुके थे।

पीछे आ रहे उनके बाकी साथियों ने घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच का कार्य शुरू किया। जांच अधिकारी एएसआई चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त करके उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

अमरनाथ यात्रा के दौरान पंजाब के नौजवान की अचानक मौत
पंजाब से अमरनाथ यात्रा के लिए गए श्रद्धालु की मौत होने की खबर सामने आई है। दरअसल, स्थानीय निवासी निखिल गुप्ता (28) की यात्रा के दौरान पिस्सू टॉप पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नील कंठ अमरनाथ सेवा समिति भुच्चो मंडी और शिव सेवा संघ बरनाला सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि युवक का शव मेडिकल प्रक्रिया पूरी करने के बाद देर शाम भुच्चो मंडी लाया गया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

अलर्ट पर पंजाब पुलिस
बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब पुलिस को श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है, जिसके बाद विशेष डी.जी.पी. अर्पित शुक्ला ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा को सुरक्षित करने और श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने 550 पंजाब पुलिस कर्मियों, एस. ओ.जी., स्नाइपर टुकड़ियों, बम निरोधक और अन्य कमांडो इकाइयों की तैनाती के साथ सुरक्षा के स्तर को और बढ़ा दिया है और पंजाब पुलिस द्वारा 8 द्वितीय रक्षा नाका स्थापित करके हाई अलर्ट जारी किया गया है।