अभी-अभी: UP में बिजली को लेकर मचा हाहाकार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 15 Sep 2017 12:56:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अभी-अभी: UP में बिजली को लेकर मचा हाहाकार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Apple और Samsung की लड़ाई में कूदा Google, अब लॉच कर रहा है ये स्मार्टफोन https://livehalchal.com/apple-%e0%a4%94%e0%a4%b0-samsung-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%ab%e0%a5%8b/79546 Fri, 15 Sep 2017 12:56:26 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=79546 Apple और Samusung दुनिया की दो बड़ी कंपनियां हैं जो स्मार्टफोन बाजार में एक अलग पहचान रखती हैं. इन दोनों ने ही अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. सैमसंग ने Galaxy Note 8 लॉन्च करके एक नया बेंचमार्क सेट किया है और ऐसे ही ऐपल ने अब तक का सबसे बेहतरीन आईफोन यानी iPhone …]]>

Apple और Samusung दुनिया की दो बड़ी कंपनियां हैं जो स्मार्टफोन बाजार में एक अलग पहचान रखती हैं. इन दोनों ने ही अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. सैमसंग ने Galaxy Note 8 लॉन्च करके एक नया बेंचमार्क सेट किया है और ऐसे ही ऐपल ने अब तक का सबसे बेहतरीन आईफोन यानी iPhone X लॉन्च करके लोगों को चौंकाया है. इसके साथ ही शाओमी ने भी बिना बेजल डिस्प्ले के साथ अपना फ्लैगशिप Mi Mix 2 लॉन्च कर दिया है.

अब बारी है गूगल की. कई सालों गूगल ने नेक्सस के स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं , लेकिन तब तक इसे ऐपल और सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के प्रतिद्विंदी के तौर पर नहीं देखा जाता था. हालांकि पिछले साल गूगल ने अपना स्मार्टफोन Pixel लॉन्च करके यह साबित किया है कि प्रीमियम स्मार्टफोन के बाजार में सिर्फ ऐपल और सैमसंग नहीं हैं.

ये भी पढ़े: अभी-अभी: UP में बिजली को लेकर मचा हाहाकार, योगी सरकार पर हो रही सवालों की वर्षा

गूगल ने ऐलान किया है 4 अक्टूबर को अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगा. ऐलान करने का तरीका काफी अनोखा है. गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है. गूगल सर्च बॉक्स के नीचे लिखा है, ‘Ask more of your phone. Oct. 4.’ यहां क्लिक करते ही आप madbygoogle की साइट पर जाएंगे.

कंपनी ने टीजर जारी किया है और कहा है कि अगर आप अपना फोन बदलना चाहते हैं तो बने रहें गूगल के साथ 4 अक्टूबर के लिए. हालांकि कंपनी ने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी और न ही इस स्मार्टफोन का नाम बताया है.

इस बार कंपनी Google Pixel 2 और Pixel 2 XL लॉन्च कर सकती है. फिलहाल इवेंट की जगह और समय की जानकारी भी नहीं दी गई है. पिछले कुछ महीनों से गूगल पिक्सल 2 स्मार्टफोन की खबरें लीक होती रही हैं.

हाल ही में इसकी कथित लीक्ड तस्वीरें भी आई थीं जिससे यह साफ है कि इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा. यह सेटअप iPhone X की तरह ही वर्टिकल होगा जिसके नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर भी नजर आ रहा है. सामने से देखने पर स्क्रीन भी काफी बड़ी नजर आ रही है. पिछले Pixel स्मार्टफोन में डुअल कैमरा नहीं दिया गया था. लेकिन कंपनी के दावे के मुताबिक उसका कैमरा शानदार था. इस तस्वीर को ट्विटर यूजर इवान ब्लास ने अपने अकाउंट में शेयर किया है.

लीक हुई तस्वीर में डुअल कैमरे से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि कंपनी ने नए Pixel 2 में एडवांस्ड कैमरा दिया होगा. पिछली लीक हुई खबरों से ये भी पता चला था कि कंपनी Pixel 2 के साथ Pixel 2 XL भी लॉन्च कर सकती है. इनका कोड नेम Walleye और Muski रखा गया है.

आपको बता दें कि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल इस साल एक बजट स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की तैयारी में है. हालांकि गूगल का यह बजट स्मार्टफोन अमेरिका में लॉन्च नहीं होगा, बल्कि इसे वैसे बाजार में लॉन्च किया जाएगा जहां स्मार्टफोन का यूज तेजी से बढ़ रहा है. इसमें भारत का नंबर सबसे ऊपर आता है.टच

ये भी पढ़े: Panasonic Eluga Ray 500 में है दो रियर कैमरे, कीमत 9,000 रुपये से कम

फिलहाल पिक्सल के बारे में ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर दिया जाएगा जिसे क्वॉल्कॉम ने फिलहाल रिलीज नहीं किया है. इसके अलावा इसमें ओलेड डिस्प्ले के साथ ऑग्मेंटेड रियलिटी का भी सपोर्ट दिया जा सकता है.  

 
]]>
अभी-अभी: UP में बिजली को लेकर मचा हाहाकार, योगी सरकार पर हो रही सवालों की वर्षा https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae/79429 Fri, 15 Sep 2017 10:50:01 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=79429 उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सवालों के घेरे में आ खड़े हुए. प्रदेश में बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ. शहर से लेकर गांवों तक अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है. प्रदेश की कई बिजली इकाईयां ठप होने की वजह से मांग और आपूर्ति में असंतुलन की स्थिति पैदा हो …]]>

उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सवालों के घेरे में आ खड़े हुए. प्रदेश में बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ. शहर से लेकर गांवों तक अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है. प्रदेश की कई बिजली इकाईयां ठप होने की वजह से मांग और आपूर्ति में असंतुलन की स्थिति पैदा हो गई है. अलाम ये है कि शहर और गांव में घंटों में की अघोषित कटौती की जा रही है. जिसकी बजह से लोगों का बुरा हाल हो हो गया. वहीं पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी.

ये भी पढ़े: #खुशखबरी: इस बार नल्लों को भी सरकारी योजना में मिलेगी नौकरी

बता दें प्रदेश में इस समय बिजली की मांग 19, 500 मेगावाट के आसपास है जबकि उपलब्धता 16, 500 मेगावाट है.स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के अधिकारीयों के मुताबिक बारिश बंद होने और कृषि के लिए बिजली की मांग ज्यादा होने की वजह से संकट गहरा गया है. इसके अलावा राज्य की कई थर्मल पॉवर यूनिट भी ठप हैं. जिसकी वजह से कुल उत्पादन महज 3000 मेगवाट ही रह गया है.

]]>