अभी-अभी: ममता बनर्जी की हत्या करने के लिए छात्र को को दिए गये 65 लाख रुपये – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 18 Oct 2017 04:16:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg अभी-अभी: ममता बनर्जी की हत्या करने के लिए छात्र को को दिए गये 65 लाख रुपये – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अभी-अभी: ममता बनर्जी की हत्या करने के लिए छात्र को को दिए गये 65 लाख रुपये https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d/85941 Wed, 18 Oct 2017 04:16:34 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=85941 पश्चिम बंगाल में एक 19 वर्षीय छात्र को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हत्या करने पर 1 लाख डॉलर (करीब 65 लाख रुपये) देने का ऑफर मिला है। यह ऑफर उसे वॉट्सऐप के जरिये दिया गया है। यह छात्र मुर्शिदाबाद जिले के बेरहमपुर का रहने वाला है। राज्य की पुलिस इस मामले की जांच कर रही …]]>

पश्चिम बंगाल में एक 19 वर्षीय छात्र को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हत्या करने पर 1 लाख डॉलर (करीब 65 लाख रुपये) देने का ऑफर मिला है। यह ऑफर उसे वॉट्सऐप के जरिये दिया गया है। यह छात्र मुर्शिदाबाद जिले के बेरहमपुर का रहने वाला है। राज्य की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। संदेश भेजने वाले का नंबर अमेरिका के फ्लोरिडा का है।अभी-अभी: ममता बनर्जी की हत्या करने के लिए छात्र को को दिए गये 65 लाख रुपये
छात्र ने कहा, ‘दोपहर 1 बजे से मुझे संदेश मिलने शुरू हुए। संदेश भेजने वाले ने खुद को लैटिन बताया। उसने कहा कि वह एक आतंकी संगठन के लिए काम करता है और उसे भारत में एक पार्टनर की तलाश है।’ दोनों के बीच बातचीत को पढ़ने से पता चला कि उस अज्ञात व्यक्ति ने कहा, ‘इस काम में मदद करने पर उसे एक लाख डॉलर दिया जाएगा। तुम पूरी तरह से सुरक्षित रहोगे। हम तुम्हारा ध्यान रखेंगे। क्या तुम तैयार हो ?’ छात्र ने उसे कहा कि ‘इंतजार करो।’ छात्र के इस संदेश पर उसने कहा, ‘ओके, जल्दी करो नहीं तो हम किसी और को चुन लेंगे। एक लाख डॉलर हाथ से जाने मत दो।’

इसके बाद लड़के ने करीब 40 मिनट बाद अपना जवाब भेजा और कहा कि वह इस साजिश में शामिल नहीं होगा। इस पर संदेश भेजने वाले ने उसे लूजर कहा। जब छात्र ने उसे आतंकी कहा तो उसने कहा कि उसके पास पश्चिम बंगाल की सीएम को मारने का कॉन्ट्रैक्ट है। 

छात्र ने कहा, ‘मैंने इस मामले के बारे में पुलिस को बताने का फैसला किया। मैं उस समय डर गया जब पुलिस स्टेशन जाते समय मुझे शाम को मैसेज आया। इसमें लिखा था कि हमें पुलिस स्टेशन के पास तुम्हारी लोकेशन मिली है। क्या तुम पुलिस स्टेशन जा रहे हो। हम तुम पर नजर बनाए हुए हैं, इसलिए हमें मूर्ख न बनाओ अन्यथा तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।’ इस संदेश के बाद पुलिस ने उसे अपना फोन बंद करने के लिए कहा गया है। उधर, पश्चिम बंगाल सीआईडी के आईजी अजय रानाडे ने कहा, ‘हम इस मामले की जांच करेंगे।’
]]>